उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 17 और 18 फरवरी को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन किया था, जिसे कथित पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। पेपर रद्द होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले छह महीने में यूपी पुलिस कांस्टेबल री एग्जाम 2024 को आयोजित करने की घोषणा की थी। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड सूत्रों से मिली लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 25 से 31 जुलाई के बीच परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

UP Police Constable Admit Card 2024 Direct Link

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को 17 फरवरी और 18 फरवरी के दिन दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक थी। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा इस भर्ती अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस बल में पुरुष और महिला पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है।

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2024-2025 के लिए यूपी भर्ती परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी किया है। इस शेड्यूल के मुताबिक, 22 दिसंबर को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (UP RO/ARO) के पद के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जानी है। इस परीक्षा को भी कथित पेपर लीक के दावों के सामने आने के बाद रद्द कर दिया गया था, जिसमें 411 पदों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी uppbpb.gov.in पर परीक्षा तिथि घोषित करने जा रहा है। अभी तक कोई परीक्षा तिथि जारी नहीं की गई है। अगर आप भी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं, तो जनसत्ता के इस लाइव ब्लॉग में जान लीजिए तारीखों के जारी होने से लेकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने तक की हर छोटी बड़ी जानकारी।

Live Updates
19:28 (IST) 25 Jul 2024
UP Police Constable New Exam 2024 LIVE: नए कानून के तहत होगी परीक्षा

योगी सरकार ने पेपर लीक और उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ को रोकने के लिए एक जुलाई को ‘उ०प्र० सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश-2024’ लागू किया है। इसके तहत परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करना, नकल करना या नकल कराना, प्रश्न पत्र का प्रतिरूपण करना या उसे लीक करना या ऐसा करने की साजिश रचना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आते हैं। ऐसे मामलों में एक करोड़ तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।

18:23 (IST) 25 Jul 2024
UP Police Constable New Exam 2024 LIVE: उम्मीदवारों को मुफ्त सुविधा देगी योगी सरकार

परीक्षा देने वालों उम्मीदवारों को योगी सरकार मौका दे रही है। उन्हें बस की निशुल्क सेवा दी जाएगी। रीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध करायी जाएगी। इसके लिए बस से यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रवेशपत्र की दो अतिरिक्त प्रतियां डाउनलोड करनी होंगी और उसकी एक प्रति परीक्षा केन्द्र के जिले तक की यात्रा एवं दूसरी प्रति परीक्षा के बाद अपने जिले तक की यात्रा के लिए बस परिचालक को देनी होगी।

16:54 (IST) 25 Jul 2024
UP Police Constable New Exam 2024 LIVE: उम्मीदवारों को मुफ्त मिलेगी यह सुविधा

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए नई तारीखों की घोषणा हो चुका है और नोटिफिकेशन में यूपी सरकार ने राज्य परिवहन निगम की बसों में उम्मीदवारों के लिए यात्रा निशुल्क कर दी है।

13:48 (IST) 25 Jul 2024
UP Police Constable New Exam 2024 LIVE: तैयारी में जुट जाएं उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यूपी पुलिस 2024 परीक्षा अगस्त के आखिरी सप्ताह में आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार यूपी पुलिस पुन: परीक्षा 2024 तिथि का इंतजार कर रहे थे, उन्हें जनसत्ता की तरफ से सलाह दी जाती है कि वे यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।

13:09 (IST) 25 Jul 2024
UP Police Constable New Exam 2024 LIVE: कब जारी होगा एडमिट कार्ड ?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड परीक्षा से 7 दिन पहले यानी 16 या 17 अगस्त को जारी किया जा सकता है।

12:44 (IST) 25 Jul 2024
UP Police Constable New Exam 2024 LIVE: तीन चरणों में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। जिसमें पहला चरण लिखित परीक्षा, दूसरा चरण फिजिकल टेस्ट और तीसरा चरण दस्तावेजों की जांच है।

11:59 (IST) 25 Jul 2024
UP Police Constable New Exam 2024 LIVE: तीज त्योहारों के चलते परीक्षा तिथियों में गैप

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी तारीखों में 25 अगस्त के बाद परीक्षा सीधा 30 अगस्त को है। ये चार दिन का गैप इस महीने में पड़ने वाले तीज-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए दिया गया है।

11:41 (IST) 25 Jul 2024
UP Police Constable New Exam 2024 LIVE: नोटिफिकेशन में मिली तारीखों की जानकारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा दिनांक, 23, 24, 25 अगस्त और 30, 31 अगस्त में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

11:39 (IST) 25 Jul 2024
UP Police Constable New Exam 2024 LIVE: इतनी रिक्तियों के लिए होनी है परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जारी की गई तारीखों को कांस्टेबल पद की 60244 रिक्तियों को भरने के लिए किया गया है।

11:01 (IST) 25 Jul 2024
UP Police Constable Re-Exam 2024 LIVE: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीख जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 25 जुलाई, 2024 को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षाएं 23 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 30 अगस्त और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

20:35 (IST) 24 Jul 2024
UP Police Constable Exam Date, Admit Card 2024 LIVE: यहां uppbpb.gov.in पर घोषित होंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी uppbpb.gov.in पर परीक्षा तिथि घोषित करने जा रहा है।

19:54 (IST) 24 Jul 2024
UP Police Constable Exam Date, Admit Card 2024 LIVE: आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार

यूपी पुलिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। अभी तक परीक्षा तारीख को लेकर घोषणा नहीं हुई है।

19:32 (IST) 24 Jul 2024
UP Police Constable Exam Date, Admit Card 2024 LIVE: क्या है लेटेस्ट अपडेट

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड सूत्रों से मिली लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 25 से 31 जुलाई के बीच परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

16:55 (IST) 24 Jul 2024
UP Police Constable Re Exam 2024 LIVE: क्या है चयन प्रक्रिया ?

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिक्ति 2024 के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न पदों के लिए आवश्यकताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को चुनने के लिए निम्नलिखित चरणों का उपयोग किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा, पीईटी और पीएमटी परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन पूरा करना होगा।

15:28 (IST) 24 Jul 2024
UP Police Constable Re Exam 2024 LIVE: कहां आएगा नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख जारी करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर परीक्षा तिथि की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

15:06 (IST) 24 Jul 2024
UP Police Constable Re Exam 2024 LIVE: यूपी पुलिस की पुरानी परीक्षा कब हुई थी?

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुरानी परीक्षा 17 और 18 फरवरी को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के चलते परीक्षा को कुछ दिन बाद ही रद्द कर दिया गया था। उस वक्त सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया था कि अगले 6 महीने के अंदर इस परीक्षा को दोबारा आयोजित करा लिया जाएगा।

14:30 (IST) 24 Jul 2024
UP Police Constable Re Exam 2024 LIVE: जल्द जारी हो जाएगी यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा की तारीख

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा इस साल फरवरी में आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक के कारण उसे रद्द कर दिया गया था। अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) दोबारा परीक्षा की तारीख जारी करेगा। माना जा रहा है कि जल्द ही नई तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।

14:11 (IST) 24 Jul 2024
UP Police Constable Re Exam 2024 LIVE: भर्ती परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने 2024-2025 के लिए यूपी भर्ती परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी किया है।

13:55 (IST) 24 Jul 2024
UP Police Constable Re Exam 2024 LIVE: कितनी है रिक्तियां ?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के जरिए पुरुष और महिला कांस्टेबल की 60,244 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखा गया है।

13:41 (IST) 24 Jul 2024
UP Police Constable Re Exam 2024 LIVE: क्या है लेटेस्ट अपडेट

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड सूत्रों से मिली लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 25 से 31 जुलाई के बीच परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

13:32 (IST) 24 Jul 2024
UP Police Constable Re Exam 2024 LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ ने की थी बड़ी घोषणा

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती परीक्षा को अगले 6 महीने में आयोजित करने की घोषणा की थी।

13:17 (IST) 24 Jul 2024
UP Police Constable Re Exam 2024 LIVE: कब हुई थी परीक्षा आयोजित ?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 17 और 18 फरवरी को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था, जिसे पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था।