उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 2024 में सफल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म करते हुए यूपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा 2024 के शुरू होने की तारीखों को जारी कर दिया है। पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से यह सूचना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आधिकारिक अकाउंट से जारी की है।
UP Police Constable 2024: क्या हैं यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट 2024 की तारीखें
पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि, “अभ्यर्थियों को अवगत कराया जाता है कि उ0प्र0 आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन दिनांक – 10/02/2025 से कराया जाना संभावित है”।
UP Police Constable 2024: यूपी पुलिस सहायक परिचालक व कर्मशाला कर्मचारी पीटीएस के लिए भी जारी हुई तारीखें
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी की गई सूचना में कहा गया है कि, “उ0प्र0 पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक व कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती- 2022 की अभिलेखों की संवीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षण (DV / PST) का आयोजन दिनांक – 08/02/2025 से कराया जाना संभावित है| उक्त के संबंध में अद्यतन समय सारणी एवं अन्य विस्तृत सूचना हेतु बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in का अवलोकन करते रहें”
UP Police Constable 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड कब आएगा ?
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा फिजिकल टेस्ट प्रक्रिया शुरू किए जाने की घोषणा के बाद संभावना है कि, बोर्ड 27-28 जनवरी, 2025 को यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
UP Police Constable 2024: कैसे डाउनलोड करें यूपी पुलिस फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड
स्टेप 1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध ‘UP Police Constable 2024 DV/PST Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा।
स्टेप 4. अपना विवरण जैसे कि पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, कैप्चा और अन्य विवरण दर्ज करें।
स्टेप 5. यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 डीवी/पीएसटी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6. यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 डीवी/पीएसटी एडमिट कार्ड को भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रखें।