UP Police Constable Sarkari Result 2024 Date and Time: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनका यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। माना जा रहा है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम आज इसी हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा। 2 नवंबर 2024 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने जब फाइनल आंसर की जारी की थी तो उस वक्त कहा गया था कि परिणाम नवंबर के तीसरे हफ्ते में जारी किए जाएंगे। ऐसे में रिजल्ट 15 नवंबर से 22 नवंबर के बीच जारी होने की उम्मीद है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह अपने लॉगिन डिटेल के साथ रिजल्ट देखने के लिए तैयार रहें क्योंकि यूपी पुलिस रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक सबसे पहले यहां मिलेगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवार यहां जानें सरकारी रिजल्ट 2024 की हर लेटेस्ट अपडेट

Live Updates
18:33 (IST) 15 Nov 2024
UP Police Constable Result 2024 Live Updates: कब जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम इस हफ्ते में जारी होने की पूरी संभावना है। जानकारी के मुताबिक, परिणाम आने की जो संभावित तारीख है वह 15 से 22 नवंबर के बीच है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 को ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित किया था।

18:01 (IST) 15 Nov 2024
UP Police Constable Result 2024 Live Updates: कैसे चेक करें यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम?

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 रिजल्ट चेक करने के चरण इस प्रकार हैं: –

1. UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

2. “UP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट” वाले लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या वहां पूछी गई कोई भी जानकारी दर्ज करें।

4. सबमिट बटन पर क्लिक करें और वहां से रिजल्ट डाउनलोड करें।

5. छात्र भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

16:16 (IST) 15 Nov 2024
UP Police Constable Result 2024 Live Updates: 60244 पदों के लिए इन तारीखों में हुई थी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत कुल 60,244 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा। इसके लिए लिखित परीक्षा दो चरण में हुई थी। पहले चरण में 23, 24, 25, को परीक्षा आयोजित हुई थी। उसके बाद 30 और 31 अगस्त को दूसरे चरण में परीक्षा हुई थी।

14:13 (IST) 15 Nov 2024
UP Police Constable Result 2024 Live Updates: इसी हफ्ते आएगा रिजल्ट- मीडिया रिपोर्ट्स

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम इसी हफ्ते जारी किया जाएगा। रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवार यहां भी अपडेट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर भी विजिट कर सकते हैं।

13:47 (IST) 15 Nov 2024
UP Police Constable Result 2024 Live Updates: यूपी पुलिस पेपर लीक में 38 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में एसटीएफ मेरठ ने कुल 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें से 18 के खिलाफ चार्जशीट पहले जा चुकी है और बाकी 20 के खिलाफ चार्जशीट अब कोर्ट भेजी गई है।

13:09 (IST) 15 Nov 2024
UP Police Constable Result 2024 Live Updates: दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक थी। 23 अगस्त से 31 अगस्त के बीच परीक्षा आयोजित हुई थी।

12:43 (IST) 15 Nov 2024
UP Police Constable Result 2024 Live Updates: लिखित परीक्षा पास करने वाले देंगे फिजिकल टेस्ट

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत 23 अगस्त से 31 अगस्त के बीच आयोजित हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट बस कुछ दिन में जारी कर दिया जाएगा। यह परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र होंगे। फिजिकल टेस्ट दिसंबर में आयोजित होंगे। इसके लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर के अंत तक यूपी पुलिस कांस्टेबल की शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) आयोजित की जा सकती है। वहीं जनवरी के अंत तक या फिर फरवरी के पहले सप्ताह तक डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के बाद ज्वाइनिंग के लिए बुलाया जा सकता है।

12:27 (IST) 15 Nov 2024
UP Police Constable Result 2024 Live Updates: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का ऐसा था पैटर्न

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो परीक्षा में 300 मार्क्स के कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे। इसके लिए अभ्यर्थियों को कुल दो घंटे का समय दिया गया था। हर प्रश्न 2 मार्क्स का था। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 मार्क्स काटे जाएंगे।

12:25 (IST) 15 Nov 2024
UP Police Constable Result 2024 Live Updates: 48 लाख उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से 31 अगस्त के बीच प्रदेश के 67 जिलों में बनाए गए 1,174 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 48 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।

12:22 (IST) 15 Nov 2024
UP Police Constable Result 2024 Live Updates: रिजल्ट जारी होने के बाद कहां और कैसे देखें?

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 रिजल्ट चेक करने के चरण इस प्रकार हैं: –

1. UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

2. “UP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट” वाले लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या वहां पूछी गई कोई भी जानकारी दर्ज करें।

4. सबमिट बटन पर क्लिक करें और वहां से रिजल्ट डाउनलोड करें।

5. छात्र भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

12:17 (IST) 15 Nov 2024
UP Police Constable Result 2024 Live Updates: बिहार पुलिस रिजल्ट कल हो गया जारी, अब यूपी की बारी

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के साथ-साथ बिहार में भी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन यह इंतजार गुरुवार को खत्म हो गया। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल की ओर से गुरुवार दोपहर के बाद रिजल्ट जारी कर दिया गया था। बिहार के बाद अब यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम जारी होगा।

12:08 (IST) 15 Nov 2024
UP Police Constable Result 2024 Live Updates: आज जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम आज जारी किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, परिणाम आने की जो संभावित तारीख है वह 15 से 22 नवंबर के बीच है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 को ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित किया था।