UP Police Constable Answer Key Highlights: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रदेश के 67 जिलों में 5 दिन और 10 शिफ्ट में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस परीक्षा में 48,17,315 उम्मीदवार उपस्थित हुए। परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त से 31 अगस्त के बीच हुआ। भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का इंतजार रहेगा, लेकिन उससे पहले UPPRPB की ओर से आंसर की जारी की जाएगी।

जिन कैंडिडेट्स ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है वह उत्तर पुस्तिका के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करते रहें। इसी वेबसाइट पर उत्तर पुस्तिका जारी की जाएगी। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार उसके आधार पर अपनी आपत्ति दर्ज कर पाएंगे। आपत्ति दर्ज करने के लिए कुछ शुल्क निर्धारित किया जाएगा। यह जानकारी उत्तर पुस्तिका जारी होने के साथ ही बता दी जाएगी।

यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में जो भी उम्मीदवार शामिल हुए हैं वह अब कट ऑफ मार्क्स का इंतजार करेंगे। परीक्षा खत्म होने के बाद न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स को ही आगे के राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इन न्यूनतम योग्यता अंकों को ही कट-ऑफ अंक कहा जाता है। कट ऑफ मार्क्स अगले 2-3 महीने में जारी होने की संभावना है।

Live Updates
18:06 (IST) 1 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key and cut off marks Live Updates: 30 फीसदी से अधिक स्टूडेंट्स ने एग्जाम को छोड़ा

यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 23 अगस्त से 31 अगस्त के बीच आयोजित हुई। पहले फेज की परीक्षा के तीन दिन 31.38 फीसदी से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। पहले दिन करीब 31.72 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। दूसरे और तीसरे दिन करीब 31.78 फीसदी और करीब 29.65 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी।

17:11 (IST) 1 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key and cut off marks Live Updates: कट ऑफ मार्क्स 2-3 महीने में होगी जारी

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की जल्द जारी की जाएगी। आंसर की के बाद कट ऑफ मार्क्स भी जारी होंगे। कट ऑफ मार्क्स अगले 2-3 महीने में जारी होने की संभावना है।

13:45 (IST) 1 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key and cut off marks Live Updates: कहां चेक करें यूपी पुलिस की प्रोविजनल आंसर की

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आंसर की जारी करेगा। प्रोविजनल आंसर की बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी होगी।

13:16 (IST) 1 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key and cut off marks Live Updates: यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2020

साल 2020 में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की कट ऑफ इस प्रकार रही थी।

1. जनरल कैटेगिरी के लिए कट ऑफ मार्क्स 185.34 रही थी।

2. एसटी उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 114.19 रही थी।

3. ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए कट ऑफ 172.32 रही थी।

4. वहीं एससी उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 145.39 रही थी।

13:04 (IST) 1 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key and cut off marks Live Updates: महिला उम्मीदवारों के लिए अनुमानित कट ऑफ मार्क्स

महिला उम्मीदवारों के लिए अनुमानित कट ऑफ मार्क्स इस प्रकार हैं:

जनरल कैटेगिरी के लिए 181 से 191 तक रहने की उम्मीद है।

एसटी उम्मीदवारों के लिए 110-115 कट ऑफ जाने की संभावना है।

ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए यह 170-175 तक रहने की उम्मीद है।

एससी उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ मार्क्स 145-150 रहने की उम्मीद है।

12:16 (IST) 1 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key and cut off marks Live Updates: पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऐसी रह सकती है अनुमानित कट ऑफ

पुरुष उम्मीदवारों के लिए अनुमानित कट ऑफ मार्क्स इस प्रकार हैं:

जनरल कैटेगिरी के लिए 185 से 195 तक रहने की उम्मीद है।

एसटी उम्मीदवारों के लिए 115-120 कट ऑफ जाने की संभावना है।

ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए यह 175-180 तक रहने की उम्मीद है।

एससी उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ मार्क्स 150-155 रहने की उम्मीद है।

11:57 (IST) 1 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key and cut off marks Live Updates: कब जारी हो सकते हैं कट ऑफ मार्क्स

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित हुई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स को ही आगे के राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इन न्यूनतम योग्यता अंकों को ही कट-ऑफ अंक कहा जाता है। कट ऑफ मार्क्स अगले 2-3 महीने में जारी होने की संभावना है।

11:52 (IST) 1 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key and cut off marks Live Updates: कड़े पहरे की निगरानी में हुई थी परीक्षा

इस बार यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा कड़े पहरे की निगरानी में हुई। एग्जाम सेंटर्स पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए प्रांतीय सशस्त्र पुलिस बल (PAC) की 245 कंपनियां, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 8 कंपनियां और हजारों पुलिस अधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक और कांस्टेबल तैनात किए गए थे।

11:47 (IST) 1 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key, Result and cut off marks Live Updates: कितने उम्मीदवारों ने दी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट से पहले आंसर की जारी होगी। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा प्रदेश के 67 जिलों में 5 दिन और 10 घंटे की शिफ्ट में कुल 1174 सेंटर्स पर आयोजित हुई। इस परीक्षा में 48,17,315 उम्मीदवार शामिल हुए।

11:44 (IST) 1 Sep 2024
UP Police Constable Answer Key, Result and cut off marks Live Updates: कब जारी होगी आंसर की?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 60,244 रिक्त पदों के लिए 23 अगस्त से 31 अगस्त के बीच आयोजित की गई। इस परीक्षा की आंसर की जल्द जारी की जाएगी। आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी होगी।