उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं और अब अगले कुछ दिनों में परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि उससे पहले बोर्ड की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा जिसमें यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी किए जाने की तारीख जारी होगी। बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में कुल मिलाकर 54 लाख से अधिक बच्चे शामिल हुए हैं।
54 लाख से अधिक बच्चों ने दी परीक्षा
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। इस दौरान हाई स्कूल की परीक्षा में कुल 25.56 लाख छात्र शामिल हुए, जबकि 25.77 लाख छात्रों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। दोनों कक्षाओं को कुल मिलाकर 54 लाख से अधिक स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए हैं।
UP Board Result 2025: Live Updates
पिछले पांच साल में कब-कब जारी हुआ यूपी बोर्ड का रिजल्ट?
बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एकसाथ ही जारी किया जाता है। 2020 से यही ट्रेंड UPMSP फॉलो कर रहा है। यहां हम आपको पिछले पांच साल का ट्रेंड के बारे में बता रहे हैं जब बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया।
साल | तारीख |
2024 | 20 अप्रैल |
2023 | 25 अप्रैल |
2022 | 18 जून |
2021 | 31 जुलाई |
2020 | 27 जून |
पिछले साल कितने बच्चों ने दी थी परीक्षा और कैसा रहा था रिजल्ट?
बता दें कि यूपी में पिछले साल यानी 2024 में कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 29,82,055 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 22,93,467 छात्र पास हुए थे। इसी तरह, यूपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में 24,52,830 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 20,26,067 उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10 के लिए पास प्रतिशत 89.55 और कक्षा 12 के लिए 82.60 था।