TN Board HSE +2 Result 2019: तमिलनाडु बोर्ड Higher Secondary Examination (HSE) का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in, dge.tn.nic.in और dge.tn.gov.in पर जारी किया जाएगा। तमिलनाडु बोर्ड के आधिकारिक नोटिस के मुताबिक आज रिजल्ट 19 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे जारी किया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने इसके लिए एग्जाम दिए थे वह रिजल्ट जारी होने के बाद अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर पाएंगे। इसके लिए करीब 9 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए थे। इनमें से करीब 5 लाख लड़कियां थीं और 4 लाख लड़के थे। अकेले चैन्नई में 156 सेंटर्स पर करीब 50,000 स्टूडेंट्स ने HSE एग्जाम के लिए रजिस्टर किया था।
कब और कितने बजे आएगा रिजल्ट: Tamil Nadu HSE +2 results शुक्रवार 19 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स रिजल्ट जारी होने के बाद tnresults.nic.in, dge.tn.nic.in और dge.tn.gov.in पर चेक कर सकते हैं। आप यहां क्लिक करके ऐप में आप अपना रिजल्ट देखें सकते हैं।
TN Tamil Nadu Board HSE +2 Result 2019 LIVE Updates: Check Here
पिछले साल प्लस 2 या HSE exam में पासिंग पर्सेंटेज 91.1 फीसदी रहा था। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर पर्फोर्म किया था। एग्जाम में 94.1 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं। वहीं 87.7 फीसदी लड़के पास हुए थे। हर साल 8 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स एग्जाम के लिए अप्लाई करते हैं। 2018 में एग्जाम के लिए करीब 4.60 लड़कियों ने अप्लाई किया था। वहीं 4.01 लाख लड़कों ने भी अप्लाई किया था। क्लास 10 के लिए 2017 में 9.33 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए थे। इसका रिजल्ट 94.4 फीसदी रहा था। इसमें 94.5 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं और 89.3 फीसदी लड़के पास हुए थे। 5059 स्कूल्स ने 100 फीसदी स्कोर किया था।