शत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा एक भारतीय फिल्म अभिनेता और नेता हैं। उन्हें शॉटगन या शत्रु जैसे उपनामों से भी जाना जाता है, उन्होंने अपने एक्टिंग और डायलॉग डिलेवरी के लिए काफी लोकप्रिय है। वह राज्यसभा के सदस्य और केंद्रीय मंत्रिमंडल के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री भी रहे और अगस्त 2004 में जहाजरानी मंत्री रहे हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म बिहार के पटना में 9 दिसंबर 1945 को हुए था। उनके पिता का नाम भुवनेश्वरी प्रसाद सिन्हा और मां का नाम श्यामा देवी सिन्हा था। उन्होंने पूर्व मिस इंडिया पूनम सिन्हा से शादी की। उनके तीन बच्चे सोनाक्षी सिन्हा, लव सिन्हा और कुश सिन्हा हैं। शत्रुघ्न ने अपनी पढ़ाई पटना साइंस कॉलेज से की है और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे से ग्रेजुएशन किया है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1969 में अपनी पहली फिल्म साजन से की और अगले वर्ष उन्होंने देव आनंद की प्रेम पुजारी में अभिनय किया। 1971 में गुलज़ार की मेरे अपने में मुख्य भूमिका में आने से पहले उन्होंने कई फिल्मों में कई सहायक भूमिकाएं निभाईं। वह कई सफल फिल्मों जैसे दोस्त और कालीचरण में दिखाई दिए। उनकी कुछ सर्वश्रेष्ठ फिल्में में से नसीब, शान, काला पत्थर, दोस्ताना, बॉम्बे टू गोवा, मेरे अपने, क्रांति,कालीचरण, जानी दुश्मन, प्रेम पुजारी आदि है।
शत्रुघ्न सिन्हा 13 वीं लोकसभा में भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री बने और उन्होंने दो विभागों, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग और शिपिंग विभाग में सेवाएं दी। मई 2006 से शत्रुघ्न को भाजपा संस्कृति और कला विभाग के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था।