School Holidays in November 2024: अगर आपको यह लग रहा है कि दिवाली बीतने के साथ ही फेस्टिव सीजन खत्म हो गया है और स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियां भी समाप्त हो गई हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। अक्टूबर जाने के बाद नवंबर का महीना शुरू हो गया है और इस महीने में भी बच्चों को जमकर छुट्टियां मिलने वाली हैं। 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी थी उसके बाद 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भाई दूज की छुट्टी रही। अब 4 तारीख से स्कूल-कॉलेज लंबी छुट्टी के बाद खुलेंगे, लेकिन 2-3 बाद फिर से स्टूडेंट्स को छुट्टी का मजा मिलेगा।

छठ पूजा की आने वाली है छुट्टी

अगले हफ्ते में छुट्टियों की शुरुआत छठ पूजा की छुट्टी के साथ होगी। छठ पूजा फेस्टिवल 5 तारीख से शुरू हो जाएगा और 7 या 8 नवंबर तक चलेगा। कई राज्यों में 7 नवंबर को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। राजधानी दिल्ली में तो 7 तारीख को पब्लिक हॉलिडे घोषित भी हो गया है। छठ पूजा के बाद 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती है। उस पर भी अधिकतर राज्यों में शिक्षण संस्थान बंद होते हैं।

नवंबर के आखिर में भी होगी छुट्टी

गुरु नानक जयंती के बाद महीने के आखिर में कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टी भी होगी। ये छुट्टियां जहां खुशियां और सांस्कृतिक जुड़ाव लेकर आती हैं, वहीं ये शैक्षणिक सत्र के अंत की ओर बदलाव का संकेत भी देती हैं। नवंबर में छात्रों के लिए प्री-एग्जाम पीरियड की शुरुआत होती है, जिसमें आगामी टर्म-एंड परीक्षाएं और JEE जैसी प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की पहली तारीखों की घोषणा की जाती है।

नवंबर में मिलने वाली छुट्टियों की लिस्ट

तारीखदिनइवेंट/त्यौहार
2 नवंबर 2024शनिवारगोवर्धन पूजा
3 नवंबर 2024रविवारभाई दूज
7 नवंबर 2024गुरुवारछठ पूजा
15 नवंबर 2024शुक्रवारगुरु नानक जयंती
24 नवंबर 2024रविवारकार्तिक पूर्णिमा और गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस

कुल 8-10 छुट्टियां मिलेंगी इस महीने

बता दें कि नवंबर में कुल मिलाकर 7-8 दिन की छुट्टियां मिलने वाली हैं जिसमें कि 4 संडे और 4-5 अन्य छुट्टियां हैं। इसके अलावा दूसरा शनिवार भी इस महीने का छुट्टी वाला है। ऐसे में स्टूडेंट्स को इस महीने में कुल मिलाकर 8-10 छुट्टियां मिलती दिख रही हैं।