स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फाउंडेशन के 11वें ‘यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप’ प्रोग्राम (Youth For India Fellowship Program) के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख अब नजदीक है। 21 से 32 साल तक के युवा इस फेलोशिप प्रोग्राम के लिए 31 मई तक अप्लाई कर सकते हैं। 11 महीने के इस प्रोग्राम के लिए भारतीय नागरिकों के अलावा नेपाल के नागरिक, भूटान के नागरिका और ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया अप्लाई कर सकते हैं।

क्या हैं SBI फेलोशिप के फायदे?– SBI यूथ फॉर इंडिया फेलोशिफ एक स्कॉलरशिप प्रोग्राम है। यह युवाओं को ग्रामीण लोगों के साथ रहने और काम करने का मौका देती है। इसके अलावा इस फेलोशिप के जरिए युवा ग्रामीण विकास की चुनौतियों को हल करने में योगदान कर सकते हैं।

कैसे कर सकते हैं अप्लाई? – साल 2023-24 के बैच के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अब इसमें कुछ ही दिन बाकी हैं। आवेदन के इच्छुक युवा इस लिंक – https://you4.in/yfi-org-2023 पर जाकर रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन असेसमेंट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पहली स्टेज में रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन असेसमेंट किया जाता है। इस दौरान आपसे फेलोशिप को चुनने की वजह और अन्य कई सवाल पूछे जाएंगे।

दूसरी स्टेज पर्सनल इंटरव्यू से संबंधित है। इस स्टेज में एक पैनल आवेदक का इंटरव्यू लेगा। इस इंटरव्यू के दौरान सेलेक्शन पैनल शैक्षणिक योग्यता और वर्क एक्सपीरियंस के अलावा फैक्टर्स के आधार पर इंफॉर्मड डिसीजन लेने और व्यक्ति की गहरी समझ हासिल करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

स्टेज-2 के बाद फाइनल सिलेक्शन- स्टेज 2 के बाद जिन कैंडिडेट्स का सिलेक्शन होगा, उन्हें सूचित किया जाएगा। कन्फर्मेशन के बाद ऑफर लेटर जारी किया जाएगा। इसमें प्रोग्राम से जुड़े डिटेल्स, फेलोशिप सपोर्ट और अन्य जानकारी होगी।

फेलोशिफ के दौरान मिलेंगे ये फायदे?

  1. फेलोशिप के दौरान हर महीने 15 हजार रुपये रहने के लिए खर्च के रूप में मिलेंगे।
  2. हर महीने 1000 रुपये ट्रांसपोर्ट एक्सपेंसस के रूप में दिए जाएंगे।
  3. प्रोजेक्ट संबंधित खर्चे के लिए भी हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे।
  4. फेलोशिप के सफल और संतोषजनक समापन पर रिएडजस्टमेंट अलाउंस के रूप में 60 हजार रुपये मिलेंगे।
  5. आपके घर से प्रोजेक्ट साइट तक जाने के लिए ट्रेन के 3एसी कोच का किराया दिया जाएगा। इसके अलावा ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान हुआ खर्चा भी कवर किया जाएगा।
  6. इन सबके अलावा जिनका चयन होगा उन्हें हेल्थ और पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस पॉलिसी भी दी जाएगी।