स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही एसबीआई क्लर्क 2025 मेंस परीक्षा के परिणाम की घोषणा करने वाला है। एसबीआई में जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) पोस्ट के लिए आयोजित हुई इस परीक्षा में जो भी कैंडिडेट उपस्थित हुए थे वह रिजल्ट जारी होने के बाद बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि बैंक ने पिछले हफ्ते लेह, लद्दाख और कारगिल वैली (चंडीगढ़ सर्कल) का रिजल्ट जारी किया था। मुख्य रिजल्ट आना अभी बाकी है।
कब जारी होगा अन्य सर्कल का परिणाम?
लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो एसबीआई क्लर्क मेन्स का रिजल्ट जून के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा 10 और 12 अप्रैल 2025 को आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। इन सभी उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा पास की थी, जिसके बाद यह मेन्स के लिए उपस्थित हुए थे।
SBI Clerk Mains Result 2025: यह है संभावित कटऑफ
एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट से पहले कैंडिडेट राज्य वार (जनरल कैटेगिरी) संभावित कटऑफ पर एक नजर डाल सकते हैं।
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | संभावित कटऑफ (जनरल कैटेगिरी) |
दिल्ली | 87 – 92 |
महाराष्ट्र | 89 – 94 |
पश्चिम बंगाल | 92 – 97 |
केरल | 87 – 92 |
यूपी | 86 – 91 |
हिमाचल | 86 – 91 |
हरियाणा | 85 – 90 |
जम्मू-कश्मीर | 87 – 92 |
बिहार | 81 – 86 |
गुजरात | 79 – 84 |
छत्तीसगढ़ | 79 – 84 |
गोवा | 80 – 85 |
असम | 84 – 89 |
राजस्थान | 85 – 90 |
तमिलनाडु | 87 – 92 |
तेलंगाना | 82 – 87 |
मध्य प्रदेश | 81 – 86 |
उत्तराखंड | 86 – 91 |
आंध्र प्रदेश | 79 – 84 |
झारखंड | 79 – 84 |
कर्नाटक | 85 – 90 |
ओडिशा | 87 – 92 |
पंजाब | 84 – 89 |
त्रिपुरा | 80 – 85 |
रिजल्ट जारी होने के बाद कहां और कैसे करें चेक?
एसबीआई मेन्स क्लर्क मुख्य परीक्षा में उपस्थित रहे कैंडिडेट रिजल्ट जारी होने के बाद परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको Current Opening सेक्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें।
अब Mains Exam Result के लिंक पर क्लिक करें।
अब अपने क्रेडेंशियल रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।
अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
13 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क की इस भर्ती अभियान में कुल 13,735 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें जनरल कैटेगिरी के 5870 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1361 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 3001 पद, अनुसूचित जाति के लिए 2118 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 1385 पद आरक्षित हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों की तैनाती देशभर में की जाएगी।