RRB NTPC, LIC ADO, SSC CAPF, CTET में सरकारी नौकरी के लिए एग्जाम होने वाले हैं। Admit Card भी आ चुके हैं। संबंधित वेबसाइट पर जाकर आपने डाउनलोड भी कर लिया होगा। अब एग्जाम इतने नजदीक हो तो तैयारी का टेस्ट भी जरूरी होता है। उपरोक्त सभी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान विषय ही ज्यादातर परीक्षार्थियों के लिए हाई स्कोरिंग माना जाता है। यानी अगर आपका जीएस मजबूत है तो आपके उस एग्जाम को निकालने की संभावना ज्यादा हो जाती है।

पहले ये जान लें कि किस-किस एग्जाम का Admit Card आ चुका है और किसका आने वाला है। RRB NTPC का Admit Card जल्द ही आने वाला है और उसके बाद ही Exam Date 2019 का पता चलेगा। इसलिए तैयारी लगातार करते रहें। भारतीय रेलवे इस परीक्षा से 35 हजार एनटीपीसी पदों पर भर्ती करेगा। इसके अलावा LIC ADO का फॉर्म भरने वालों को Admit Card एप्रेंटाइस डेवलमेंट ऑफिसर (एडीओ) प्रारंभिक परीक्षा के लिए डाउनलोड कर लेना चाहिए। परीक्षा 6 जुलाई 13 जुलाई के बीच होगी। इसी तरह एसएससी (SSC), एसआई (SI), एएसआई (ASI), सीआईएसएफ (CISF) फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के एडमिट कार्ड भी ऑफिशियल वेबसाइट पर आ चुके हैं। CTET के लिए भाग्य आजमाने वाले छात्र भी Admit card डाउनलोड कर लें, 7 जुलाई को CTET 2019 की परीक्षा है।

तो अब थोड़ा समय निकालिए अपने सामान्य ज्ञान की तैयारी का आंकलन करने के लिए:

1. मई 2019 में किसे भारत का रेल मंत्री बनाया गया?
क. पियूष गोयल ख. अमित शाह ग. राजनाथ सिंह घ. नितिन गडकरी

2. हाल ही में किसे RBI का डिप्टी गवर्नर बनाया गया है?
क. रंजन विश्वकर्मा ख. प्रवीण उध्याय ग. एनएस विश्वनाथन घ. रमण घोषाल

3. सऊदी अरब ने भारतीयों का हज कोटा 1,70,000 से बढ़ाकर कितना किया है?
क. 2 लाख ख. 3 लाख ग. 4 लाख घ. 4.5 लाख

4. उत्तर प्रदेश सरकार ने कितनी जातियों को अनुसूचित जातियों में शामिल किया है?
क. 15 ख. 16 ग. 17 घ. 18

5. किस तितली को तमिलनाडु की राज्य तितली घोषित किया गया है?
क. डार्क ब्लू टाइगर ख. जुनोनिअ अन्थया ग. तमिल योमेन घ. लेप्टोसिए नीना

6. किस देश ने वर्ष 2019 में जी 20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी?
क. भारत ख. फ्रांस ग. जापान घ. रूस

7. केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने हाल ही में किस योजना की घोषणा की है?
क. मेरा राशन, मेरा अधिकार ख. एक देश, एक राशन कार्ड ग. सबका राशन, सबका अधिकार घ. सभी को राशन

8. बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में, मराठा आरक्षण को 16% से घटाकर कितना कर दिया है? 
क. 10-11% ख. 12-13% ग. 13-14% घ. 14-15%

9. किस दिन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के रूप में मनाया जाता है?
क. 21 जून ख. 20 जून ग. 19 जून घ. 18 जून

10. ब्रिटिश हेराल्ड ने एक रीडर्स पोल में किसे वर्ष 2019 का सबसे ताकतवर शख्स चुना है?
क. नरेंद्र मोदी ख. व्लादिमीर पुतिन ग. डोनाल्ड ट्रंप घ. शी जिनपिंग

11. किसे 17वीं लोकसभा का नया अध्यक्ष बनाया गया है?
क. शिवम पांडे ख. ओम बिरला ग. कमलकांत सुरेखा घ. जयदीप ठाकुर

12. कौन से क्रिकेटर सबसे तेज 11 हजार रन ( वन डे में ) बनाने वाले बल्लेबाज बने है?
क. विराट कोहली ख. रोहित शर्मा ग. एम. एस. धोनी घ. क्रिस गेल

13. ISRO द्वारा की गयी घोषणा के अनुसार किस वर्ष तक भारत अंतरिक्ष में अपना स्पेस स्टेशन स्थापित करेगा?
क. वर्ष 2022 ख. वर्ष 2025 ग. वर्ष 2028 घ. वर्ष 2030

14. अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस हर वर्ष किस दिन मनाया जाता है?
क. 24 जून ख. 25 जून ग. 26 जून घ. 27 जून

15. 10 जून 2019 को किस भारतीय खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया है?
क. युवराज सिंह ख. ऋषभ पंत ग. युसूफ पठान घ. पियूष चावला

16. किस भारतीय व्यक्ति को हाल ही में, मालदीव के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है?
क. नरेन्द्र मोदी ख. अन्ना हजारे ग. अमित शाह घ. सुन्दर पिच्चई

17. इनमें से कौन गृह मंत्री अमित शाह के निजी सचिव है?
क. नारायण गोस्वामी ख.विशाल धवन ग. जमन सिंह घ. साकेत कुमार

18. किस राज्य की सरकार ने, हाइजिन रेटिंग के बिना ऑनलाइन फूड सप्लाई पर रोक लगाई है?
क. गुजरात ख. हरियाणा ग. बिहार घ. पंजाब

19. हाल ही में, किसे कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया है?
क. सोनिया गांधी ख. राहुल गांधी ग. दिग्विजय सिंह घ. सोनिया गांधी

20. भारत की पहली महिला वित्तमंत्री कौन है?
क. हरसिमरत कौर बादल ख. निर्मला सीतारमण ग. स्मृति ईरानी घ. हेमा मलिनी

सही जवाबों की शीट देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:

To see the answer Sheet Click Here