राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज (19 जून 2025) सुबह 11:30 बजे जारी कर दिया गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा संकुल परिसर में परिणाम की घोषणा की। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने इन परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in और rsosadmission.rajasthan.gov.in पर Direct Link के जरिए परिणाम चेक कर सकते हैं। RSOS Toppers List 2025

RSOS 10th 12th Result 2025 Check Here Direct Link

बता दें कि राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के मार्च-मई 2025 सत्र में आयोजित की गई परीक्षा में 10वीं और 12वीं के कुल मिलाकर करीब 1 लाख उपस्थित हुए थे जिसमें से 53 हजार के करीब कक्षा 10वीं के 50 हजार के करीब बच्चे कक्षा 12वीं के हैं। कक्षा 10वीं में इस बार कुल 13603 स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा पास की है तो वहीं कक्षा 12वीं में 13477 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

कक्षा 10वीं में 2407 बच्चे आंशिक रूप से पास हुए हैं जबकि 12वीं में 3346 बच्चे आंशिक रूप से पास हुए हैं। RSOS 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 21 अप्रैल से 16 मई, 2025 तक आयोजित की गई थीं। RSOS 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 21 अप्रैल से 16 मई, 2025 तक आयोजित की गई थीं।

Rajasthan PTET Answer Key 2025 Out

Live Updates
19:11 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Result 2025 Live: देखिए टॉपर्स की लिस्ट

डूंगरपुर की खुशबु जैन ने 88% मार्क्स आए हैं, कक्षा 10वीं में जोधपुर के अरमान ने 85.04% और सिरोही के गजेंद्र सिंह ने 83.08% अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा लड़की वर्ग में जयपुर की हीना ने 89.08%, फलोदी की ममता और जैसलमेर की चंदू कंवर ने 85% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है।

18:33 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Result 2025 Live: लड़कियों में चुरू की रुखसाना बेगम रहीं टॉपर

RSOS कक्षा 12वीं की परीक्षा में लड़कियों की कैटेगरी में चूरू की रुखसाना बेगम ने 88.06% अंकों के साथ टॉप किया है।

17:53 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Result 2025 Live: टॉपर्स के लिए प्राइज मनी का ऐलान

बोर्ड की ओर से की गई घोषणा के अनुसार, राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर्स में पहला स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को 21 हजार रुपए की राशि मिलेगी। दूसरे स्थान पर आने वाले स्टूडेंट्स को 11 हजार रुपए मिलेंगे। साथ ही जिले के हर टॉपर को 11 हजार की राशि मिलेगी। इस दौरान टॉपर्स को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

17:32 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Result 2025 Live: डिजिलॉकर से भी डाउनलोड कर सकते हैं मार्कशीट

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in और rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर के जरिए भी उम्मीदवार मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

16:58 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 12वीं के टॉपर

इस साल 12वीं में लड़कियों में चुरू जिले की रुखसाना बानो ने 88.6 प्रतिशत मार्क्स के साथ टॉप किया है। उन्हें 500 में से 443 नंबर मिले हैं। वहीं डूंगरपुर की खुशबू जैन को 500 में से 420 मार्क्स मिले हैं। उनके 88 प्रतिशत नंबर आए हैं।

वहीं लड़कों में बालोतरा के सुमित ने टॉप किया है। उन्हें 500 में से 430 नंबर मिले हैं। उनके 86 प्रतिशत मार्क्स आए हैं। दूसरे स्थान पर राजसमंद के प्रियांक अहारी रहे हैं। उन्हें 500 में से 429 नंबर मिले हैं। 85.8 प्रतिशत नंबर मिले हैं।

16:03 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Result 2025 Live: 10वीं में टॉप करने वाले लड़के

जोधपुर के अरमान ने 85.4 प्रतिशत मार्क्स के साथ टॉप किया है। उनके 500 में से 427 मार्क्स हैं।

दूसरे स्थान पर सिरोही के गजेंद्र सिंह देवरा हैं। उन्हें 83.8 फीसदी मार्क्स मिले हैं। उनके 500 में से 419 मार्क्स आए हैं।

15:31 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Result 2025 Live: 10वीं के टॉपर (लड़कियां)

1. जयपुर की हीना ने 89.8 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें 500 में से 449 नंबर मिले हैं।

2. फलौदी की ममत और जैसलमेर की चांदू कवर 85 फीसदी मार्क्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनके 500 में से 425 नंबर आए हैं।

14:14 (IST) 19 Jun 2025

RSOS Result 2025 Topper List: 10वीं में अरमान तो 12वीं में सुमित ने किया टॉप, राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ने की इनाम की घोषणा

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार दोनों कक्षाओं के टॉपर लड़के हैं। जोधपुर के अरमान 10वीं के और बालोतरा के सुमित ने 12वीं में टॉप किया। ...पूरी जानकारी
13:35 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Result 2025 Live: रिजल्ट के 2 घंटे बाद भी नहीं ओपन हो रही वेबसाइट

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी हो गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट जारी किया। रिजल्ट जारी होने के करीब 2 घंटे बाद भी स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in और rsosadmission.rajasthan.gov.in अभी भी डाउन हैं। ये वेबसाइट ओपन नहीं हो रही हैं।

13:15 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Topper 2025 Live: 10वीं में जोधपुर के अरमान बने टॉपर

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं में इस साल जोधपुर के अरमान ने टॉप किया है। अरमान के कुल 85.04 प्रतिशत मार्क्स आए हैं। सिरोही के गजेंद्र सिंह ने 83.08% मार्क्स के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

13:13 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Topper 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 12वीं में किसने किया टॉप?

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। इस बार कक्षा 12वीं बालोतरा के सुमित ने टॉप किया है। उनके 86% मार्क्स आए हैं। राजसमंद के प्रियांक ने 85.08% अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया है।

12:45 (IST) 19 Jun 2025

RSOS Result 2025 Out: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का रिजल्ट जारी, 10वीं में 46.1 और 12वीं में 49.1 प्रतिशत बच्चे पास

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी वह आधिकारिक वेबसाइट rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। ...पूरी जानकारी
12:14 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Result 2025 Live: 12वीं का पासिंग प्रतिशत कितना रहा?

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 12वीं में कुल 49.1 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इसमें लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 49.4 फीसदी और लड़कों का पासिंग प्रतिशत 48.7 फीसदी है।

12:11 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Result 2025 Live: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं का पासिंग प्रतिशत

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं में कुल 46.1 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इसमें लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 47.7 फीसदी और लड़कों का पासिंग प्रतिशत 43.1 फीसदी है।

12:09 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Result 2025 Live: इस साल 10वीं और 12वीं में कितने बच्चे हुए पास?

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं में इस बार कुल 13603 स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा पास की है तो वहीं कक्षा 12वीं में 13477 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कक्षा 10वीं में 2407 बच्चे आंशिक रूप से पास हुए हैं जबकि 12वीं में 3346 बच्चे आंशिक रूप से पास हुए हैं।

11:54 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Result 2025 Live: 15 दिन के भीतर स्टूडेंट्स कर सकते हैं पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। इस साल जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है वह आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। जो स्टूडेंट फेल हो गए हैं वह 15 दिन के भीतर पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध कर सकते हैं।

इसके लिए उम्मीदवारों को राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के निदेशक को देय डिमांड ड्राफ्ट का उपयोग आवेदन भेजने के लिए किया जाना चाहिए, साथ ही आवश्यक आवेदन शुल्क भी देना होगा।

पुनर्मूल्यांकन के लिए, छात्रों को प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए 200 रुपये का भुगतान करना होगा। 45 दिनों के भीतर, RSOS 12वीं पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

11:42 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Result 2025 Live: जारी हो गया राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का रिजल्ट

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परीक्षा परिणाम जारी किए। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि अभी वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। इसके लिए कुछ देर का इंतजार कीजिए।

11:41 (IST) 19 Jun 2025

Rajasthan PTET 2025 Answer Key OUT: राजस्थान पीटीईटी आंसर की Direct Link पर जारी, ptetvmoukota2025.com पर ऐसे करें चेक

Rajasthan PTET 2025 Answer Key OUT at Direct Link ptetvmoukota2025.com- वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2025 की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। ...यहां पढ़ें
11:39 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Result 2025 Live: डायरेक्ट लिंक नहीं हो रहा ओपन

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम का डायरेक्ट लिंक अभी ओपन नहीं हो रहा है। हैवी लोड के चलते सर्वर डाउन हो चुका है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह थोड़ा इंतजार करें।

11:37 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Result 2025 Live: रिजल्ट से पहले स्लो हुई आधिकारिक वेबसाइट

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिजल्ट जारी होने से पहले आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in स्लो हो गई है।

11:31 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Result 2025 Live: आमतौर पर जुलाई-अगस्त में आता है रिजल्ट

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हर साल आमतौर पर जुलाई या फिर अगस्त में जारी किया जाता है, लेकिन इस बार रिजल्ट जून में ही आ रहा है। इसकी वजह ये मानी जा रही है कि इस बार ऑनलाइन कॉपियों की चेकिंग हुई थी इसलिए चेकिंग का काम जल्दी निपट गया।

11:26 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Result 2025 Live: रिजल्ट जारी होने के बाद कहां और कैसे करें चेक?

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।

अब वेबसाइट के होम पेज पर शैक्षणिक सूचना सेक्शन में ‘परिणाम’ पर क्लिक करें।

यहां आपको RSOS 10th 12th Result 2025 से जुड़ा लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।

अब रिजल्ट का विंडो ओपन हो जाएगा। यहां अपना नामांकन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

11:26 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Result 2025 Live: पिछले साल के टॉपर्स के बारे में जानिए

पिछले साल राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं में डिंपल कुमावत ने टॉप किया था। उनके 87.04% मार्क्स आए थे। वहीं 12वीं में प्रियांक पवन ने 86.60% अंकों के साथ टॉप किया था।

11:23 (IST) 19 Jun 2025
रिजल्ट से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर की ओर से जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स को अगर किसी तरह की कोई समस्या होती है या फिर मार्कशीट में कोई त्रुटि होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0141 - 2717076 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।

11:15 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Result 2025 LIVE: कुछ ही देर में जारी होने वाला है राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल रिजल्ट

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम कुछ ही देरी में जारी होगा। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर परिणाम की घोषणा करेंगे जिसके बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

11:03 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Result 2025 LIVE: पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट, जानें पासिंग प्रतिशत

पिछले साल यानी साल 2024 में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं में कुल 80.33% छात्र पास हुए थे। इनमें से लड़कों का पास प्रतिशत 66.80% और लड़कियों का पास प्रतिशत 90.44 फीसदी रहा था।

वहीं 12वीं में कुल 63.09 प्रतिशत छात्र सफल हुए, जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 62.08% और लड़कियों का 63.84% रहा।

11:01 (IST) 19 Jun 2025
RSOS Result 2025 LIVE: कंपार्टमेंट परीक्षा का भी मिलेगा विकल्प?

जी हां, राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में जो बच्चा पास नहीं हो पाएगा उसे दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। एक या फिर दो सब्जेक्ट में 33 फीसदी से कम नंबर आने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इसके जरिए उम्मीदवार अपना रिजल्ट सुधार सकते हैं।

10:48 (IST) 19 Jun 2025
Rajasthan State Open School Result 2025 Live: राजस्थान के 6 जिलों में स्थगित हुई थी परीक्षा, जानें वजह?

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 21 अप्रैल से 16 मई के बीच आयोजित हुई थी, लेकिन राज्य के 6 जिलों में परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था और इसकी वजह भारत-पाकिस्तान के बीच बने युद्ध के हालात थे। उस वक्त राजस्थान के उन जिलों में परीक्षा स्थगित हुई थी जो पाकिस्तान की सीमा से लगते हैं। बीकानेर, जैसलमेर, फलौदी, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर में परीक्षा को बाद में 28 से 30 मई के बीच आयोजित कराया गया था।

10:44 (IST) 19 Jun 2025
RSOS 10th 12th Result 2025 LIVE: ऑनलाइन हुई थी कॉपियों की जांच

इस साल उत्तरपुस्तिकाओं की ऑनलाइन जांच हुई, जिससे रिजल्ट जल्दी आ रहा है। कुल 1,03,004 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, जिसमें 10वीं के 53,501 और 12वीं के 49,503 छात्र शामिल थे।

10:23 (IST) 19 Jun 2025
RSOS 10th 12th Result 2025 LIVE: कहां और कैसे चेक करें RSOS Result 2025?

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।

अब वेबसाइट के होम पेज पर शैक्षणिक सूचना सेक्शन में 'परिणाम' पर क्लिक करें।

यहां आपको RSOS 10th 12th Result 2025 से जुड़ा लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।

अब रिजल्ट का विंडो ओपन हो जाएगा। यहां अपना नामांकन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।