RRB Technician Grade 3 Answer Key 2024 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज, 6 जनवरी, 2025 को सुबह 9 बजे आधिकारिक वेबसाइटों पर ग्रेड 3 टेक्नीशियन आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2024 परीक्षा में भाग लिया था, वह अपनी क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। आरआरबी जल्द ही प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट को भी साझा करेगा।
RRB Technician Grade 3 Answer Key 2024: आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2024 परीक्षा की आंसर-की पर आपत्ति कैसे उठाए ?
आंसर-की डाउनलोड करने के बाद अगर कोई उम्मीदवार इस प्रोविजनल आंसर-की के किसी प्रश्न पर अपनी आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं, वह आपत्ति-विंडो ओपन होने पर प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क जमा करके अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अगर भर्ती बोर्ड उम्मीदवार की आपत्ति वैध पाता है, तो उसके शुल्क को वापस कर दिया जाएगा।
RRB Technician Grade 3 Answer Key 2024: आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2024 आंसर-की कैसे डाउनलोड करें ?
आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2024 ग्रेड 3 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार, यहां दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
Direct Link to Download RRB Technician Grade 3 Answer Key 2024
स्टेप 1. अपने क्षेत्र से संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जहां आपने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध आंसर-की सेक्शन को खोलें तकनीशियन ग्रेड- III उत्तर कुंजी 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब अपने अकाउंट में लॉगिन करें, जिसके लिए आपको अपना पंजीकरण नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
स्टेप 4. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर तकनीशियन ग्रेड- III उत्तर कुंजी 2024 की उत्तर कुंजी प्रदर्शित हो जाएगी।
स्टेप 5. तकनीशियन ग्रेड- III उत्तर कुंजी 2024 की जांच करने के बाद इसका पीडीएफ डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।
RRB Technician Grade 3 Answer Key 2024: कब और कितने पदों के लिए आयोजित की गई थी तकनीशियन ग्रेड- III परीक्षा ?
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 परीक्षा 20 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2024 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का आयोजन 9,144 रिक्तियों के लिए किया गया था, जिसमें 1,092 पद ग्रेड 1 सिग्नल के लिए और 8,052 पद ग्रेड 3 तकनीशियन के हैं।