RRB NTPC 2021 Exam (Phase-3): आरआरबी एनटीपीसी 2021 फेज -3 सीबीटी परीक्षा 31 जनवरी 2021 से शुरू हुई है और देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में लगभग 28 लाख उम्मीदवारों के लिए 12 फरवरी, 2021 तक आयोजित की जाएगी। वहीं फेज -4 का आयोजन 15 फरवरी से 3 मार्च, 2021 तक किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) आरआरबी नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के 35281 वैकेंसी (ग्रेजुएट और अंडर-ग्रेजुएट पोस्ट) की भर्ती के लिए दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है।

इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्न बता रहे हैं। ये प्रश्न उम्मीदवारों की स्मृति पर आधारित हैं।

1. मेघदूत किसके द्वारा लिखा गया है:
उत्तर: कालीदास
2. रेड डेटा बुक में कौन सी प्रजातियों को रखा जाता है?
उत्तर: लुप्तप्राय प्रजातियां
3. रतौंधी नामक रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है:
उत्तर: विटामिन ए
4. पारा का अयस्क है –
उत्तर: सिनेबार

5. सोडा में कौन सी गैस होती है:
उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड
6. मुदुमलाई नेशनल पार्क कहां स्थित है:
उत्तर: तमिलनाडु<br /> 7. चंद्रयान 1 से इसरो का संबंध कब टूट गया था।
उत्तर: 29 अगस्त 2009
8. इसरो के पहले अध्यक्ष कौन थे
उत्तर: विक्रम साराभाई
9. हॉर्नबिल फेस्टिवल भारत के किस राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर: नागालैंड
10. LPG का फुल फॉर्म क्या है?
उत्तर: लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस
11. वर्ल्ड रेड क्रॉस डे किस तारीख को मनाया जाता है?
उत्तर: 8 मई
13. यूनेस्को का मुख्यालय कहां स्थित है?
उत्तर: पेरिस, फ्रांस
13. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के डिजाइनर का क्या नाम है?
उत्तर: राम वी. सुतार

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 90 मिनट की होती है। CBT 1 में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 100 अंकों की होती है। एग्जाम के दौरान उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और उसके साथ मूल आईडी प्रूफ के साथ उसकी फोटोकॉपी ले जाना अनिवार्य है।