इस साल भारतीय रेलवे द्वारा ग्रुप सी और ग्रुप डी के करीब एक लाख पदों पर भर्ती के लिए वैकैंसी निकाली गई थी। इसके बाद रेलव भर्ती बोर्ड 29 दिसंबर को जूनियर इंजीनियर के पोस्ट पर बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है। इस बहाली के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी से शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी होगी।

रिपोर्ट के अनुसार, आरआरबी 14,059 पदों पर बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगी। भर्ती से जुड़ी अंदरुनी सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। सूचना के अनुसार, 14,059 पदों में से 8779 पद जूनियर इंजीनियर के होंगे। 4304 पद सीनियर सेक्शन इंजीनियर के होंगे। 162 पदों पर सीएमडी और 294 पदों पर डीएमएस की बहाली होगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फीस के रुप में 500 रुपये देने होंगे। हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के छात्रों को छूट मिलेगी।

योग्य उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in हैं। इसके साथ ही क्षेत्रिय वेबसाइट आरआरबी गुवाहाटी (rrbguwahati.gov.in), आरआरबी जम्मू(rrbjammu.nic.in), आरआरबी कोलकाता (rrbkolkata.gov.in), आरआरबी मालदा (rrbmalda.gov.in), आरआरबी मुंबई (rrbmumbai.gov.in), आरआरबी मुजफ्फरपुर (rrbmuzaffarpur.gov.in), आरआरबी पटना (rrbpatna.gov.in), आरआरबी रांची (rrbranchi.gov.in), आरआरबी सिकंदराबाद (rrbsecunderabad.nic.in), आरआरबी इलाहाबाद (rrbahmedabad.gov.in), आरआरबी अजमेर (rrbajmer.gov.in), आरआरबी बेंगलुरु (rrbbnc.gov.in), आरआरबी भोपाल (rrbbpl.nic.in), आरआरबी भुवनेश्वर (rrbbbs.gov.in), आरआरबी बिलासपुर (rrbbilaspur.gov.in), आरआरबी चंडीगढ़ (rrbcdg.gov.in), आरआरबी चेन्नई (rrbchennai.gov.in), आरआरबी गोरखपुर (rrbguwahati.gov.in), आरआरबी सिलिगुड़ी (rrbsiliguri.org), आरआरबी तिरुवनंतपुर (rrbthiruvananthapuram.gov.in) पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।