RB JE CBT 2 Result 2025 out at rrbcdg.gov.in: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जेई, डीएमएस, सीएमए, सीएस और एमएस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए हुई स्टेज 1 कंप्यूटर-आधारित परीक्षा 2 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, स्कोरकार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। इसके अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके भी नतीजों की जांच की जा सकती है।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी की अधिसूचना
आरआरबी अधिसूचना में कहा गया है, “उम्मीदवार आरआरबी पोर्टल पर लॉग इन करके अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके अपना व्यक्तिगत परिणाम/स्कोर कार्ड भी देख सकते हैं। यह सुविधा इस सूचना की तिथि से केवल पंद्रह दिनों तक ही उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों का ही अवलोकन करें। कृपया अप्रमाणित स्रोतों से गुमराह न हों।”
किन क्षेत्रों के लिए जारी किए गए हैं परिणाम ?
रेलवे भर्ती बोर्ड ने विभिन्न पदों के लिए हुई इस भर्ती परीक्षा का परिणाम सभी 12 क्षेत्रों के लिए जारी किया है, जिसमें आरआरबी अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, गोरखपुर, गुवाहाटी, बिलासपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, प्रयागराज, चेन्नई और सिलीगुड़ी शामिल हैं।
क्या है रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा स्टेज 1 सीबीटी परिणाम जारी किए जाने के बाद इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
आरआरबी जेई सीबीटी 2 परिणाम 2025 कैसे चेक करें ?
स्टेप 1. आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट या मुख्य वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध जेई परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
स्टेप 4. अपना रिजल्ट चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
स्टेप 5. रिजल्ट पीडीएफ का प्रिंटआउट निकालकर रखें।
यहां है सभी क्षेत्रों के लिए आरआरबी जेई सीबीटी 2 रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक
RRB JE CBT 2 result 2025 Chandigarh, Direct link
RRB JE CBT 2 result 2025 Ajmer, Direct link
RRB JE CBT 2 result 2025 Bhopal, Direct link
RRB JE CBT 2 result 2025 Bhubaneshwar, Direct link
RRB JE CBT 2 result 2025 Gorakhpur, Direct link
RRB JE CBT 2 result 2025 Guwahati, Direct link
RRB JE CBT 2 result 2025 Bilaspur, Direct link
RRB JE CBT 2 result 2025 Muzaffarpur, Direct link