RRB Group D Admit Card 2025 kab aayega: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-D भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब जिन उम्मीदवारों ने कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक क्षेत्रीय RRB वेबसाइटों से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक CBT परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित होने की संभावना है।

RRB Group D Admit Card 2025 कब आएगा?

सूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार पहले परीक्षा शहर एवं तिथि की इंटिमेशन लिंक चेक कर सकेंगे और उसके बाद आधिकारिक पेज से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे।

कहां से डाउनलोड करें RRB Group D Admit Card 2025?

एडमिट कार्ड क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉग-इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करने होंगे।

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम पैटर्न 2025

CBT में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसका विषयवार विवरण इस प्रकार है।

भर्ती विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 32,438 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। रेलवे ग्रुप-D भर्ती देश में सबसे बड़ी रोजगार परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड ?

स्टेप 1. क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. RRB Group D Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 4. हॉल टिकट डाउनलोड कर प्रिंट कर लें।

उम्मीदवारों के लिए सलाह

परीक्षा तिथि से पहले वेबसाइट नियमित चेक करते रहें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद हॉल टिकट प्रिंट करने पर फोटो, नाम, रोल नंबर और परीक्षा केंद्र अवश्य जांचें और परीक्षा दिवस पर आधार कार्ड/फोटो आईडी अपने साथ जरूर रखें।

Direct link to download RRB Group D Admit Card 2025