RPSC RAS 2023 City Slip Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS Mains 2023 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है जिसके जरिए परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट्स को उनके शहर के बारे में पता चल जाएगा जहां उनका एग्जाम सेंटर पड़ेगा। एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

17 जुलाई को जारी होंगे एमडिट कार्ड

बता दें कि राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2023 इसी महीने 20 और 21 तारीख को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एक शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक पेपर होगा जबकि दूसरी शिफ्ट में पेपर दोपहर 2:30 बजे से 5:30 तक होगा। सिटी स्लिप जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड का इंतजार है जो कि 17 जुलाई को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड भी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइस से ही डाउनलोड करने होंगे।

इन शहरों में होगी मेन्स परीक्षा

आरएएस मेन्स एग्जाम राजस्थान के अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जिले में आयोजित होगा। बता दें कि आयोग इस भर्ती अभियान के जरिए आरएएस/आरटीएस की कुल 905 रिक्तियों को भरेगा जिनमें से 424 रिक्तियां राज्य सेवाओं के लिए और 481 अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं। आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी और परिणाम 23 अक्टूबर 2023 को घोषित किए गए थे।

कहां से और कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप?

एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर ही अपने क्रेडेंशियल जैसे कि SSOID Username और पासवर्ड से लॉगिन करें।

लॉगिन होने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें। अब आपकी सिटी स्लिप डाउनलोड हो गई है।

भविष्य के संदर्भ के लिए सिटी स्लिप का प्रिंट आउट लेकर रख लें।