RSMSSB 4th Grade Exam Date 2025: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने चतुर्थ श्रेणी यानी ग्रुप डी की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। कुल 53,749 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित होने वाली यह लिखित परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह एग्जाम 2 शिफ्ट में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट में पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में पेपर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

एक हफ्ता पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड

इस भर्ती के तहत जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है वह परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद अब एग्जाम की तैयारी का अंतिम चरण शुरू कर सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। प्रवेश पत्र परीक्षा की तारीख से करीब एक हफ्ता पहले जारी होने की संभावना है। इस एग्जाम में लाखों कैंडिडेट के शामिल होने की संभावना है।

HSSC CET Result 2025 Date: हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट रिजल्ट कब होगा जारी ? यहां है एकदम ताजा जानकारी

इस भर्ती की अभी तक की टाइमलाइन

RSMSSB ने ग्रुप डी की इस भर्ती के लिए 12 दिसंबर 2024 को नोटिफिकेशन जारी किया था। 21 मार्च 2025 से इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी जो कि 19 अप्रैल 2025 तक चली थी। इसके बाद से इस भर्ती अभियान में कोई प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी थी। तब से उम्मीदवारों को एग्जाम डेट का ही इंतजार था। परीक्षा की तारीख से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

रिक्त पदों की जानकारी

इस भर्ती के जरिए राजस्थान सरकार के अलग-अलग विभागों में ग्रुप डी के 53,749 रिक्त पद भरे जाएंगे। कुल खाली पदों में से 48,199 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए और 5,550 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं।