राजस्थान पुलिस विभाग में कांस्टेबल की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा अब जुलाई की जगह सितंबर में आयोजित की जाएगी। राजस्थान पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के एडीजी बिपिन कुमार पांडे ने ये ऐलान किया है कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 13 और 14 सितंबर को आयोजित होगी। पहले ये चर्चा थी कि ये परीक्षा 19 और 20 जुलाई को आयोजित होगी, लेकिन अब यह पेपर 13 और 14 सितंबर को होगा। इस परीक्षा करीब 5.25 लाख युवा उपस्थित होंगे।

10 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

बता दें कि राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल जनरल ड्यूटी, चालक और आरएसी के पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना 9 अप्रैल, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जारी की गई थी। इस भर्ती के तहत 5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 10 हजार रिक्त पदों को भरा जाएगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। यह इंतजार जल्द खत्म होगा। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर पाएंगे।

कैसा होगा एग्जाम पैटर्न?

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में तीन पेपर होंगे। इसमें पेपर 1 पेपर 2 कुल 75 नंबर का होगा जबकि पेपर 3 कुल 50 नंबर का होगा। पेपर 1 और पेपर में 150-150 प्रश्न पूछे जाएंगे और यह दोनों पेपर 3 घंटे की अवधि में होंगे। वहीं पेपर 3 में 100 प्रश्न होंगे और यह 50 मार्क्स का होगा। यह पेपर 2 घंटे का होगा।