रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) आरआरबी ग्रुप डी परीक्षाओं के परिणाम 13 फरवरी को जारी कर सकता है। जो उम्मीदवार सीबीटी में उपस्थित हुए थे वो सभी क्षेत्र आधारित आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से परिणामों को चेक कर सकते हैं। जो लोग फर्स्ट लेवल पास करेंगे उन्हें दूसरे चरण यानि फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) के लिए उपस्थित होना होगा, जिसके लिए डेट्स बाद में जारी कर दी जाएंगी।

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए इस बारे में जानकारी दी कि ग्रुप डी के परिणाम 13 फरवरी को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार सभी क्षेत्र आधारित आधिकारिक वेबसाइटों पर नज़र बनाए रखें। सभी उम्मीदवारों को अपने परिणाम और स्कोर चेक करने के लिए पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि की मदद से साइट पर लॉग-इन करना होगा। उम्मीदवार किस तरह अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे, इसके लिए नीचे कुछ स्टेप्स दिए गए हैं।

Live Blog

10:30 (IST)04 Feb 2019
इसलिए अभी तक नहीं आया रिजल्ट

RRB को अभी असिस्‍टेंट लोको पायलट पद (ALP) के दूसरे फेज की आंसर-की भी जारी करनी है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में रेलवे की ओर से ALP परीक्षा आयोजित कराई जानी है जहां किन्‍हीं कारणों से एग्‍जाम नहीं कराए जा सके थे।

10:10 (IST)04 Feb 2019
दोबार आ सकती है आंसर की

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी की परीक्षा के बाद आंसर-की जारी की थी। रेलवे ने उम्मीदवारों से आंसर की पर आपत्तियां मांगी थी। बोर्ड फिलहाल उन आपत्तियों की जांच कर रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी आपत्तियों की जांच के बाद बोर्ड संशोधित आंसर-की जारी कर सकता है।

09:46 (IST)04 Feb 2019
यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

उम्मीदवार इस पेज पर दिए लिंक से अपना आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2018 देख सकेंगे। या फिर उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक लिंक पर क्लिक करना होगा।

09:23 (IST)04 Feb 2019
आरआरबी रिजल्ट का इंतजार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इस सप्ताह ग्रुप डी के परिणामों की घोषणा कर सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, परिणाम जारी करने की तारीख 13 फरवरी 2019 है लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है।

08:14 (IST)04 Feb 2019
डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन कराना जरुरी

डॉक्यूमेंट्स को रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के सामने प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। कक्षा 10 (SSC) के एडमिट कार्ड, आवेदन में उल्लिखित सभी परीक्षाओं की मार्कशीट, एड्रेस प्रूफ जैसे मतदाता आईडी कार्ड और आधार कार्ड व अन्य आवश्यक दस्तावेजों को जमा करना होगा। इनका बोर्ड द्वारा सत्यापन किया जाएगा।

07:49 (IST)04 Feb 2019
रेलवे वापस करेगा इनकी फीस

जिन कैंडिडेट्स ने आपत्ति दर्ज कराई थी और रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आपत्ति को स्वीकार कर लिया है उन कैंडिडेट्स की फीस को वापस कर दिया जाएगा। जिनकी आपत्ति स्वीकार की गई होंगी इसकी जानकारी कैंडिडेट्स को दी जाएगी।

07:27 (IST)04 Feb 2019
जारी होने के बाद यहां देख सकेंगे रिजल्ट

जब परिणाम की घोषणा की जाएगी तो उम्मीदवार संबंधित आरआरबी (जैसे आरआरबी इलाहाबाद, आरआरबी अहमदाबाद, आरआरबी चंडीगढ़, आरआरबी चेन्नई, आरआरबी मुंबई और आरआरबी पटना) पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। आपको बता दें कि आरआरबी ने पिछले साल की शुरुआत में ग्रुप डी की रिक्तियों को अधिसूचित किया था।

07:03 (IST)04 Feb 2019
रेलवे इस साल देगा हजारों नौकरियां

भारतीय रेलवे की ओर से 2019-20 में 2 लाख 30 हजार पदों पर वैकेंसी निकाली जाएगी। इस साल रेलवे में 1 लाख 31 हजार पदों पर नियुक्तियां होंगी तथा अगले साल 99 हजार पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे 1 लाख 31 हजार पदों पर नोटिफिकेशन फरवरी-मार्च में जारी करेगा जबकि 99 हजार पदों के लिए मई-जून 2020 में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

22:24 (IST)03 Feb 2019
यह टेस्ट पास करना भी है जरुरी

जो उम्मीदवार फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) को क्लियर करेंगे उन्हें मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा। CPT, PET को क्लियर करने वालों को मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।

21:57 (IST)03 Feb 2019
जानिए कब आ सकता है रिजल्ट

रेलवे रिक्रूटमेंट के द्वारा ली गई सीबीटी परीक्षा के परिणामों को लेकर उम्मीदवारों में उत्सुकता है। खबर है कि परीक्षा परिणाम 13 फरवरी को आयोजित किए जा सकते हैं। उम्मीदवार अपने क्षेत्र के रेलवे वेबसाइट पर परिणाम को देख सकते हैं।

21:26 (IST)03 Feb 2019
रेलवे में निकली है निकली

इधर वेस्ट सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगा गया है। इस पर पर आवेदन के लिए योग्यता 12वीं और ITI मांगी गई है। यहां कुल पदों की संख्या 1561 है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 09-02-2019 है।

20:29 (IST)03 Feb 2019
छात्रों से लिया गया है शुल्क

बोर्ड की तरफ से निकाले गए आंसर-की पर आपत्ति जताने के लिए उम्मीदवारों से शुल्क वसूला गया था। जिसके तहत प्रति प्रश्न 50 रुपए लिए गए थे। जानकारी के मुताबिक पैनल की जांच में अगर किसी उम्मदीवार की आपत्ति सही पाई जाती है तो उनके शुल्क को वापस कर दिया जाएगा। शुल्क वापसी की सूचना बोर्ड उम्मीदवार को देगा।

19:56 (IST)03 Feb 2019
आ सकता है संशोधित आंसर-की

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा पहले आंसर-की जारी किया गया था। इस आंसर-की पर उम्मीदवारों से आपत्तियों मांगी गई थीं। आपत्तियां मिलने के बाद आंसर-की जांच की गई है। बोर्ड की तरफ से बनाए गए पैनल ने इसकी जांच की है। जांच के बाद ऐसी उम्मीद है कि संशोधित आंसर-की भी जारी किया जा सकता है।

19:31 (IST)03 Feb 2019
महिलाओं के लिए यह है मानक

वहीं इस परीक्षा में महिला उम्मीदवारों के लिए मानक अलग हैं। महिला उम्मीदवारों को एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। इसके अलावा पांच मिनट 40 सेकेंड में उन्हें 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

18:57 (IST)03 Feb 2019
पुरुषों के लिए यह है मानक

इस टेस्ट में पुरुषों के लिए जो मानक तय किये गए हैं उसके मुताबिक उन्हें एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। इसके अलावा चार मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

18:26 (IST)03 Feb 2019
इसके बाद होगी यह परीक्षा

सीबीटी में पास करने के बाद अब बारी पीईटी की होगी। पीईटी का मतलब है फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट। रेलवे में नौकरी हासिल करने के लिए उम्मीदवारों का पीईटी पास करना जरुरी है। पीईटी में उम्मीदवारों को एक ही मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इस टेस्ट में पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग मानक हैं।

17:54 (IST)03 Feb 2019
इतने उम्मीदवारों ने लिया था हिस्सा

रेलवे ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा 17 सितंबर से शुरू हुई थी और 17 दिसंबर तक चली थी। कुल 63 हजार पदों पर भर्ती के लिये इस परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। अब 1.89 करोड़ उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है।

17:33 (IST)03 Feb 2019
अब है परिणाम की बारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा ली गई परीक्षा के खत्म होने के बाद अब उम्मीदवारों को इतंजार है रिजल्ट का। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आरआरबी के रिजल्ट फरवरी के मध्य या फिर 13 फरवरी को आ सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए जरुरी है कि वो आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।

17:02 (IST)03 Feb 2019
रिजल्ट के बाद..

परिणामों की घोषणा होने के बाद, सफल उम्मीदवारों को शारीरिक योग्यता परीक्षा (पीईटी) का सामना करना पड़ेगा। इस परीक्षा की तारीख बोर्ड द्वारा बाद में जारी की जाएंगी। 

16:33 (IST)03 Feb 2019
अपने क्षेत्र की वेबसाइट्स पर बनाए रखें नज़र

RRB Guwahati (www.rrbguwahati.gov.im), RRB Jammu (www.rrbjammu.nic.in), Kolkata (www.rrbkolkata.gov.in), Malda (www.rrbmalda.gov.in), Mumbai (www.rrbmumbai.gov.in), Muzaffarpur (www.rrbmuzaffarpur.gov.in), Patna (www.rrbpatna.gov.in), Ranchi (www.rrbranchi.gov.in), Secunderabad (www.rrbsecunderabad.nic.in), Ahmedabad (www.rrbahmedabad.gov.in), Ajmer (www.rrbajmer.gov.in), Allahabad (www.rrbald.gov.in), Bangalore (www.rrbbnc.gov.in), Bhopal (www.rrbbpl.nic.in), Bhubaneshwar (www.rrbbbs.gov.in), Bilaspur (www.rrbbilaspur.gov.in), Chandigarh (www.rrbcdg.gov.in), Chennai (www.rrbchennai.gov.in), Gorakhpur (www.rrbguwahati.gov.in), Siliguri (www.rrbsiliguri.org). Thiruvananthapuram (www.rrbthiruvananthapuram.gov.in).

16:00 (IST)03 Feb 2019
साक्षात्कार बोर्ड में फिट प्रमाण पत्र देना होगा

साक्षात्कार बोर्ड में, उम्मीदवारों को चिकित्सकीय रूप से फिट प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है। अगर वे निर्धारित तिथि पर इसे करने में विफल रहते हैं, तो बोर्ड ऐसा स्वयं करेगा।

15:32 (IST)03 Feb 2019
इंटरव्‍यू में ले जाने होंगे यह दस्‍तावेज

RRB के इंटरव्यू बोर्ड के सामने अभ्यर्थी को खुद को नौकरी के पूरी तरह योग्‍य साबित करना होगा। बोर्ड के समक्ष 10वीं का एडमिट कार्ड, आवेदन के दौरान लगाई गई सभी मार्कशीट्स, स्थाई पते के प्रमाण के रूप में वोटर आईडी या फिर आधार कार्ड पेश करना होगा।

14:55 (IST)03 Feb 2019
परीक्षा के लिए मिलेगा एक ही मौका

प्रत्येक उम्मीदवारों को इस परीक्षा के लिए एक मौका दिया जाएगा। किसी भी कार्य को करने के लिए कोई दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। इस प्रकार पहले से ही अच्छी तरह से अभ्यास करना उचित है। पीईटी परीक्षा के लिए हॉल टिकट या एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे।

14:20 (IST)03 Feb 2019
इस वजह से अब तक नहीं आया रिजल्‍ट

RRB को अभी असिस्‍टेंट लोको पायलट पद (ALP) के दूसरे फेज की आंसर-की भी जारी करनी है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में रेलवे की ओर से ALP परीक्षा आयोजित कराई जानी है जहां किन्‍हीं कारणों से एग्‍जाम नहीं कराए जा सके थे।

13:38 (IST)03 Feb 2019
महिलाओं के लिए PET परीक्षा

महिला अभ्यर्थियों को दो मिनट में 100 मीटर की दूरी के लिए 20 किलोग्राम वजन उठाकर चलना होगा और उन्हें पांच मिनट और 40 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी दौड़कर चय करनी होगी।

13:13 (IST)03 Feb 2019
RRB Group D result: PET परीक्षा

पुरुषों उम्मीदवारों को दो मिनट में 100 मीटर की दूरी के लिए 35 किलोग्राम वजन उठाने और उसे लेकर चलने में सक्षम होना चाहिए। उन्हें चार मिनट और 15 सेकंड में 1,000 मीटर की दूरी तक दौड़ना होगा।

12:38 (IST)03 Feb 2019
West Central Railway Recruitment 2019

वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने कॉन्ट्रैक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 8 फरवरी 2019 को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

11:43 (IST)03 Feb 2019
19 जनवरी 2019 तक दर्ज की गई थीं आपत्ति

बोर्ड ने पहले ही उत्तर कुंजी जारी कर दी हैं। उम्मीदवारों के पास 19 जनवरी 2019 तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने का समय था। जिसके बाद आपत्ति दर्ज करने वाली विंडो बंद कर दी गई थी। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को एक निर्धारित फीस जमा करनी थी।

11:20 (IST)03 Feb 2019
RRB Group D Result 2019: लिखित परीक्षा के बाद..

जो लोग लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे फिजिकल टेस्ट में उपस्थित हो सकेंगे। जो लोग फिजिकल टेस्ट क्वालिफाई करेंगे उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के साथ मेडिकल स्टैंडर्ड टेस्ट क्वालिफाई करना होगा।

10:44 (IST)03 Feb 2019
RRB Group D Result 2019- कब हुई थी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी पदों के लिए भर्ती परीक्षा 17 सितंबर 2018 से 14 दिसंबर 2018 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 62909 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसकी आंसर की 11 जनवरी 2019 को जारी की गई थी और 19 जनवरी 2019 तक आपत्ति प्रस्तुत की गई थी।

10:05 (IST)03 Feb 2019
RRB Group D Result 2019: साइट चेक करते रहें

09:43 (IST)03 Feb 2019
आरआरबी रिजल्ट का इंतजार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इस सप्ताह ग्रुप डी के परिणामों की घोषणा कर सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, परिणाम जारी करने की अपेक्षित तिथि 13 फरवरी 2019 है लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं जारी की गई है।

09:25 (IST)03 Feb 2019
इन लोगों को नहीं होगी फीस वापस

अगर आपके द्वारा दर्ज की गई आपत्ति सही नहीं पाई जाती है तो आपत्ति दर्ज करने के समय जमा किया गया शुल्क आपको वापस नहीं किया जाएगा। फिलहाल आरआरबी बोर्ड द्वारा गठित पैनल आपत्तियों की जांच कर रहा है।

08:58 (IST)03 Feb 2019
आपत्तियां सही पाई गईं तो पैसे होंगे वापस

रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों से आंसर की पर आपत्तियां जताने के लिए प्रति प्रश्‍न के 50 रुपये की फीस वसूली थी। यह पैसे तभी रिफंड किए जाएंगे जब संशोधित आंसर की में उनकी आपत्तियां सही पाई जाएंगी।

08:07 (IST)03 Feb 2019
रेलवे में आएगी बंपर भर्ती

अगले दो साल में रेलवे बड़े पैमाने पर नौकरियां देगा। रेल मंत्री के अनुसार, इस साल 1 लाख 31 हजार और अगले साल 99 हजार पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। पहली भर्ती के लिए फरवरी-मार्च में अधिसूचना जारी हो सकती है, जबकि दूसरी के लिए मई-जून में आवेदन मंगाए जा सकते हैं।

07:37 (IST)03 Feb 2019
रेलवे में अब जूनियर इंजीनियर्स के पदों पर भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स पर जूनियर इंजीनियर (जेई) के 13,487 रिक्त पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन की सीमा अब खत्‍म हो चुकी है। अब इंतजार है तो एडमिट कार्ड और परीक्षा की तिथियां घोषित होने का।

06:54 (IST)03 Feb 2019
रेलवे है देश का सबसे बड़ा नियोक्‍ता

भारतीय रेलवे में वर्तमान में 13.5 लाख कर्मचारी काम करते हैं। रेलवे देश का सबसे बड़ा सरकारी नियोक्ता है। रेलवे ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के अंतर्गत असिस्टेंट लोको पायलट, सहायक स्टेशन मास्टर, टेक्नीशियन, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF), गैंगमैन, ट्रैकमैन और प्वांइटमैन आदि पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन निकाले गए थे।

21:52 (IST)02 Feb 2019
यह सभी कागजात तैयार रखें

सीबीटी और पीईटी की परीक्षा खत्म होने के बाद उम्मीदवारों के कागजात का सत्यापन किया जाएगा। जरुरी है कि उम्मीदवार इन सभी कागजातों को तैयार रखें - कक्षा 10 के एडमिट कार्ड, आवेदन में उल्लिखित सभी परीक्षाओं की मार्कशीट, एड्रेस प्रूफ, मतदाता पहचान पत्र, इत्यादि। इसके अलावा साक्षात्कार बोर्ड में उम्मीदवारों को शारीरीक रुप से फिट होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

21:23 (IST)02 Feb 2019
इन सभी उम्मीदावरों के शुल्क होंगे वापस

आंसर-की पर आपत्ति जताने के लिए बोर्ड ने उम्मीदवारों से प्रति प्रश्न 50 रुपए लिए थे। जानकारी के मुताबिक अगर किसी उम्मीदवार की आपत्तियां सही पाई जाती हैं तो बोर्ड उनके द्वारा दिया गया शुल्क उन्हें वापस कर देगा। पैसे वापस करने की सूचना बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों को दे दी जाएगी।

21:04 (IST)02 Feb 2019
उत्तर कुंजी हो सकती है जारी

आरआरबी ने परीक्षा लिए जाने के बाद उत्तर कुंजी यानी आंसर-की जारी किया था। उम्मीदवारों से इस आंसर-की पर आपत्तियां मांगी गई थीं। आपत्तियों की जांच के लिए बोर्ड की तरफ से पैनल बनाया गया था। जानकारी के मुताबिक आपत्तियों की जांच के बाद बोर्ड संशोधित आंसर-की भी जारी कर सकता है।