RRB Group D Answer Key Result 2018-2019, Railway Group D Recruitment Exam Answer Key 2018: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द जारी कर सकता है। नतीजे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे, लेकिन उससे पहले शुक्रवार (11 जनवरी, 2019) को रात 9 बजे परीक्षा की उत्तर कुंजी (आंसर की) जारी कर दी गई। आरआरबी की वेबसाइट पर उत्तर कुंजी अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवार इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। उत्तर कुंजी पर आपत्ति आप 14 जनवरी से दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए आपको प्रतिप्रश्न 50 रुपये के हिसाब से शुल्क देना पड़ेगा। आपत्ति आप 19 जनवरी 2019 तक ही दर्ज करा सकते हैं।
ऐसे चेक करें आंसर-की व रिजल्टः आंसर की या फिर रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले आरआरबी या उससे संबद्ध रीजनल साइट पर जाना होगा। वहां आंसर की या परिणाम का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद लॉगिन करना होगा। आगे लॉगिन आईडी और पासवर्ड भरने के बाद सबमिट का ऑप्शन आएगा। उस पर क्लिक करते ही आंसर की या फिर रिजल्ट आपके सामने होगा।
Highlights
कैंडिडेट्स द्वारा दर्ज की गई आपत्ति सही निकली तो उन्हें ये फीस रिफंड कर दी जाएगी। वहीं, यदि इसे खारिज कर दिया जाता है तो रिफंड नहीं मिलेगा। आरआरबी ने 63 हजार पदों पर रिक्रूटमेंट किया था। वहीं, करीब 1.90 करोड़ उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
RRB Group C ALP, Technician पदों पर भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा 21 से 23 जनवरी 2019 तक चलेगी। उम्मीदवार अब ऑनलाइन अपनी एग्जाम सिटि और डेट डिटेल्स चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने क्षेत्र के आरआरबी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
PART A में बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग विषय से भी सवाल होंगे। इसके विस्तृत सिलेबस की बात करें तो इसमें इंजीनियरिंग ड्रॉइंग्स (प्रोजेक्शन्स, व्यूज, लाइन, जियोमेट्रिक फिगर्स, सिम्बोलिक रीप्रेजेंटेशन), यूनिट्स, मापन, मास वजन और घनत्व, कार्य शक्तिऔर ऊर्जा, गति और वेग, गर्मी और तापमान, मूल बिजली, लीवर और सरल मशीनें, व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य, पर्यावरण शिक्षा, आईटी साक्षरता आदि से प्रश्न पूछे जाएंगे।
आरआरबी ग्रुप डी की आसंर-की जारी होने के बाद वेबसाइट पर उससे संबंधित लिंक भी सक्रिय कर दिया गया है। अभ्यार्थी वहां पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। एक्सपर्ट टिपः लगातार आरआरबी की वेबसाइट को चेक करते रहें।
रेलवे रीक्रूटमेंट बोर्ड को पहले रेलवे सर्विस कमिशन के तौर पर जाना जाता था। लेकिन जनवरी 1985 के बाद इसका नाम बदलकर कर रेलवे रीक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) कर दिया गया। आरआरबी का काम साल 1983 में 585, सेक्टर 18-बी, चंडीगढ़ से शुरू हुआ था। हालांकि, बाद में इसका चंडीगढ़ में तीन अन्य जगहों पर दफ्तर बना।
आरआरबी मुंबई, आरआरबी इलाहाबाद, आरआरबी बेंगलुरू सरीखी क्षेत्रीय साइट्स पर ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा की आंसर की और रिजल्ट चेक किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को इसके लिए साइट पर जाना होगा, जहां उन्हें आंसर की या रिजल्ट का एक्टिव लिंक (जारी होने के बाद) मिलेगा। उस पर क्लिक कर लॉग करना होगा, जिसके बाद आंसर की या रिजल्ट सामने खुलकर आ जाएगा। आप चाहें तो उसे पीडीएफ फॉर्मेट में सेव कर सकते हैं या फिर उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
जो उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी में पास होंगे, उन्हें पीईटी परीक्षा में बुलाया जाएगा। पीईटी परीक्षा का शेड्यूल रिजल्ट के बाद जारी होगा।
रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा 17 सितंबर से शुरू हुई थी और 17 दिसंबर तक चली। 63 हजार पदों पर भर्ती के लिये इस परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड को पहले रेलवे सर्विस कमीशन के तौर पर जाना जाता था। लेकिन जनवरी 1985 के बाद इसका नाम बदलकर कर रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) कर दिया गया। आरआरबी का काम साल 1983 में 585, सेक्टर 18-बी, चंडीगढ़ से शुरू हुआ था। हालांकि, बाद में इसका चंडीगढ़ में तीन अन्य जगहों पर दफ्तर बना।
RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। CBT Level-1 CEN-02/2018 Answer Key संबंधी लिंक पर क्लिक करें। अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें। कैप्चा कोड में लिखा टेक्स्ट डालें। लॉग इन करें। आंसर की डाउनलोड भी कर सकते हैं।
आपत्तियां दर्ज कराने की आखिरी तारीख 17 जनवरी, 2019 है। लिंक जल्द ही एक्टिवेट हो जाएगा। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और इसे सावधानीपूर्वक जांचने की आवश्यकता है, यदि कोई गलती होती है, तो उम्मीदवारों को आरआरबी वेबसाइटों पर सबूत के साथ आपत्ति दर्ज करानी होगी।
गणित सेक्शन के सिलेबस में जिन टॉपिक्स पर सवाल पूछे जाएंगे उनमें संख्या प्रणाली, बोडामास, दशमलव, अंश, एलसीएम, एचसीएफ, अनुपात और अनुपात, प्रतिशत, समय और कार्य, समय और दूरी, सरल और परिसर ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्राथमिक सांख्यिकी, स्क्वायर रूट, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी शामिल होंगे।
रेलवे ग्रुप सी पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले यानी 17 जनवरी 2019 से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड किसी भी आरआरबी वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। वहीं परीक्षा का मॉक टेस्ट लिंक 12 जनवरी को सक्रिय होगा।
रेलवे ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं 17 सितंबर से शुरू हुई थी और 17 दिसंबर तक चली। 63 हजार पदों पर भर्ती के लिये इस परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।
RRB Group D परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति आप 14 जनवरी 2019 से दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए आपको 50 रुपये प्रतिप्रश्न के हिसाब से फीस का भुगतान करना होगा। अगर उम्मीदवार द्वारा उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है तो उसे शुल्क रीफंड हो जाएगा।
आरआरबी ने ग्रुप डी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी किसी भी आरआरबी वेबसाइट से देख सकते हैं। उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्जा कराने की प्रक्रिया 14 जनवरी शाम 5 बजे से शुरू होगी और 19 जनवरी रात 12 बजे तक चलेगी।
ग्रुप डी स्तर पर पदों को भरने के लिए आरआरबी भर्ती परीक्षा 17 दिसंबर, 2018 को आयोजित की गई थी। परीक्षा 90 मिनट की थी। कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न थे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी थी। गलत उत्तरों के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
आरआरबी ग्रुप डी की उत्तर कुंजी कुछ ही घंटों बाद जारी हो जाएगी। लेकिन इससे पहले बता दें कि जो उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी में पास होंगे, उनको पीईटी एग्जाम में बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों आंसर की (RRB Group D) को अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर भी चेक कर पाएंगे।
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एक बार फिर उत्तर कुंजी जारी होने का समय बताया है। Indianexpress.com से बात करते हुए, आरआरबी के अधिकारी अंगराज मोहन ने कहा, 'आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी रात 11 बजे से पहले जारी होगी। उत्तर कुंजी को अपलोड करने के समय विभिन्न वेबसाइटों को हो रही देरी का सामना करना पड़ रहा था।'
उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की उत्तर कुंजी का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरआरबी ने बताया कि आंसर-की आज ही जारी होगी।
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, जिसके लिए आरआरबी एडमिट कार्ड या कॉल लेटर जल्द जारी करेंगे। इसके अलावा, एससी, एसटी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए यात्रा पास भी ऑनलाइन जारी किया जाएगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए नि: शुल्क स्लीपर क्लास रेलवे पास ई-कॉल पत्र का हिस्सा होगा, जब उन्हें चयन के विभिन्न चरणों के लिए बुलाया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन में वैध जाति प्रमाण पत्र के विवरण के अनुसार सीबीटी / पीईटी / डीवी लागू है,, नौकरी नोटिस पढ़ें।
आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी आज शाम 5 बजे तक घोषित होने की उम्मीद थी। लगातार हो रही देरी को लेकर अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ियां प्रक्रिया में अधिक समय लग रहा है। वहीं उम्मीदवार अभी भी उत्तर कुंजी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आरआरबी के कार्यकारी निदेशक अंगराज मोहन ने कुछ पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि आधिकारिक आंसर-की आज (11 जनवरी) को जारी की जाएगी। हालांकि, अभ्यर्थियों को इस संबंध में आपत्ति जताने को लेकर कुछ समय भी दिया जाएगा। उनके मुताबिक, अभ्यर्थी सात दिनों के भीतर आंसर-की को लेकर आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने जनरल कैटेगरी उम्मीदवारों के लिए कम से कम कट-ऑफ 40 प्रतिशत रखी है। ओबीसी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह कम से कम 30 फीसदी है। एसटी वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 25 प्रतिशत प्राप्त करना होगा। सभी श्रेणियों के लिए पार्ट बी का न्यूनतम योग्यता अंक 35 प्रतिशत है
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा की उत्तर कुंजी 5 बजे तक घोषित हो जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि साइट डाउन होने की वजह से आंसर-की जारी होने में अधिक समय लग रहा है।
रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा 17 सितंबर से शुरू हुई थी और 17 दिसंबर तक चली। 63 हजार पदों पर भर्ती के लिये इस परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। अब इन सभी उम्मीदवारों को तीन महीने तक देश के विभिन्न केंद्रों पर चली ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा की उत्तर कुंजी और रिजल्ट के जारी होने का इंतजार है।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जाएगी। एक अधिकारी ने कहा कि उत्तर कुंजी को अपलोड करने में देरी हो रही है। सर्वर डाउन होने की वजह से दिक्कत आ रही है।
एक बार आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट उसे आरआरबी की आधिकारी वेबसाइट और रीजनल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के मुताबिक कैंडिडेट अपने सवाल चेक कर सकते हैं।
एक बार आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट उसे आरआरबी की आधिकारी वेबसाइट और रीजनल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के मुताबिक कैंडिडेट अपने सवाल चेक कर सकते हैं।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी के पदों के लिए सितंबर-दिसंबर 2018 में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन कराया था। परीक्षा का परिणाम 11 जनवरी को आएगा। इस बात की पुष्टि आईआरसीटीसी के कार्यकारी निदेशक अंगराज मोहन ने की थी। रिजल्ट आने के बाद उसे आरआरबी की विभिन्न क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर चेक किया जा सकेगा।
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) केवल उन अभ्यर्थियों के लिए आपत्ति शुल्क वापस करता है, जिनकी आपत्ति स्वीकार कर ली जाती हैं। जिन अभ्यर्थियों की आपत्ति आरआरबी खारिज कर देगा, उन्हें कोई रिफंड नहीं मिलेगा। जिन अभ्यर्थियों की आपत्ति को वैध माना जाएगा, उन्हें ही बोर्ड द्वारा सूचित किया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की आंसर-की और नतीजे आरआरबी की आधिकारिक साइट के अलावा उससे संबद्ध सभी क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी इन पर लॉग इन व पासवर्ड के जरिए उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2018 और आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2018 के बारे में अधिसूचना क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो हर तरह की नई अपडेट पाने के लिए RRB की आधिकारिक और क्षेत्रीय वेबसाइटों को चेक करते रहें।
आंसर-की आने के बाद इसे आरआरबी और इसकी विभिन्न क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर चेक किया जा सकेगा। वहीं, भर्ती परीक्षा के परिणाम जनवरी के अंत तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि आरआरबी ने यह परीक्षा सितंबर-दिसंबर 2018 में कराई थी।
इन सभी उम्मीदवारों को तीन महीने तक देश के विभिन्न केंद्रों पर चली ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा की उत्तर कुंजी और रिजल्ट के जारी होने का इंतजार है। आज आंसर कीि तत् जारी होने के बाद इसमें आपत्ति दर्ज कराने के लिए भी कैंडिडेट्स को समय दिया जाएगा।
रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा 17 सितंबर से शुरू हुई थी और 17 दिसंबर तक चली। 63 हजार पदों पर भर्ती के लिये इस परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। अब इन सभी उम्मीदवारों को तीन महीने तक देश के विभिन्न केंद्रों पर चली ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा की उत्तर कुंजी और रिजल्ट के जारी होने का इंतजार है।
ऐसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं आंसर की – 1. आंसर की चेक करने के लिए अपने क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट या केंद्र की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 2. होमपेज पर ‘ग्रुप डी 2018 आंसर की’ लिंक पर क्लिक करें। 3. एक नया पेज खुलेगा जिसमें ‘डाउनलोड द आंसर की’ का विकल्प दिखेगा। 4. इस पर क्लिक करें। आंसपर की डाउनलोड करें। 5. आप इसेउम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर की को डाउनलोड करके और प्रिंट आउट लेकर रख सकते हैं।
उत्तर कुंजी जारी होने के करीब 15 दिनों बाद रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। पीईटी परीक्षा का शेड्यूल रिजल्ट के बाद जारी होगा। उम्मीदवार किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर अपनी आपत्ति भी दर्ज करवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें 7 दिन का समय दिया जाएगा।
PART A का आखिरी सेक्शन जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स का है। इसमें स्पोर्ट्स, टेक्नोलॉजी, कल्चर, पर्सनालिटीज, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से सवाल होंगे।