PSEB 12th Class Result 2025 Out: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB), मोहाली ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा दोपहर 3 बजे बोर्ड के अधिकारियों के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कर दी गई। इस साल जिन बच्चों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। हालांकि अभी इस वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। रिजल्ट का लिंक जल्द ही एक्टिव होगा। उसके बाद स्टूडेंट अपने क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके स्कोरकार्ड तक पहुंच पाएंगे।
PSEB 12th Result 2025: Live Updates
PSEB 12th Result 2025: 91 प्रतिशत बच्चे हुए पास
इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 91 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इस साल का पासिंग प्रतिशत लास्ट ईयर के मुकाबले थोड़ा गिर गया है। 2024 में 12वीं में 93.04 फीसदी बच्चे पास हुए थे। बता दें कि इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 265388 स्टूडेंट उपस्थित हुए थे। उसमें से 241506 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास कर ली है। जो छात्र पास नहीं हुए हैं वह कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठकर अपना रिजल्ट बेहतर कर सकते हैं।
लड़कियों ने फिर मारी बाजी, लड़कों से ज्यादा रहा पासिंग प्रतिशत
पंजाब बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में इस साल कुल 124229 लड़कियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसमें से 117175 लड़कियों ने परीक्षा पास कर ली है। इस साल लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 94.32 फीसदी रहा है। इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 141156 लड़कों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसमें से 124328 लड़कों ने परीक्षा पास कर ली। बात करें पासिंग प्रतिशत की तो कुल 88.08 प्रतिशत लड़के इस परीक्षा में पास हुए हैं।
पंजाब बोर्ड 12वीं में तीनों टॉपर रहीं लड़कियां
पंजाब बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों के बेहतरीन प्रदर्शन का इस बात से भी आंका जा सकता है कि इस साल तीनों स्टेट टॉपर लड़कियां ही रही हैं। पहला स्थान बरनाला की हरसिमरत कौर को मिला है। हरसिमरत को 500 में से 500 नंबर मिले हैं। दूसरे स्थान पर फिरोजपुर की मनवीर कौर और मानसा की अर्श रही हैं। इन दोनों के ही 500 में से 498 मार्क्स हैं।