शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (4 सितंबर 2025) को उन 45 शिक्षकों से मुलाकात की जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करने वाली हैं। पीएम मोदी ने इन शिक्षकों को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा कि इस पुरस्कार के लिए आपका चयन आपके परिश्रम को दर्शाता है। पीएम मोदी ने कहा कि यह आपकी निरंतर साधना का भी प्रमाण देता है तभी आज यह संभव हो पाया है।
आपका काम भी देश सेवा है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक शिक्षक सिर्फ वर्तमान नहीं होता, बल्कि देश की भावी पीढ़ी को भी गढ़ता है और वो भविष्य को निखारता है इसीलिए आप जो करते हैं वो किसी देश सेवा से कम नहीं है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “आप जो कर रहे हैं ये भी एक तरह की देश सेवा है। हमारा देश हमेशा से गुरु-शिष्य परंपरा का उपासक रहा है। गुरु को जीवन का मार्गदर्शक माना गया है। मां जन्म देती है और गुरु जीवन देता है।”
आज जब हम विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, तब ये गुरु-शिष्य परंपरा भी हमारी बहुत बड़ी ताकत हैं। शिक्षक एक मजबूत देश, एक सशक्त समाज की बुनियाद होते हैं।”
पीएम मोदी जीएसटी रिफॉर्म पर क्या कहा?
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में हुए बदलावों की चर्चा भी शिक्षकों के सामने की। पीएम ने जीएसटी रिफॉर्म के लाभ शिक्षकों को गिनाए। उन्होंने कहा कि मैंने इस बार 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म करना बहुत जरूरी है और इसीलिए ये वादा किया था कि इस बार की दीवाली बहुत खास होगी।
पीएम ने कहा कि भारत सरकार ने अब GST को और भी ज्यादा सरल कर दिया है। अब जीएसटी के दो ही 5 और 18 फीसदी स्लैब रह गए हैं। नई दरें देश में 22 सितंबर यानी पहले नवरात्र से लागू हो जाएंगी।
पीएम ने इस दौरान कांग्रेस को भी लिया आड़े हाथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षकों के सामने पिछली सरकारों के समय की टैक्स प्रणाली का जिक्र करते हुए कांग्रेस को टारगेट किया। पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में कितनी बड़ी मात्रा में टैक्स लिया जाता था। 2014 में मेरे आने से पहले रसोई का सामान, खेती किसानी से जुड़े सामान या फिर दवाइयां यहां तक लाइफ इंश्योरेंस भी काफी महंगा था। ऐसी अनेक चीजों पर कांग्रेस सरकार अलग अलग टैक्स लेती थी। अगर वही दौर होता तो आज आपको 100 रुपए की कोई चीज खरीदते तो आपको 20-25 रुपए टैक्स देना होता, लेकिन हमारी सरकार का मकसद है कि आम लोगों के जीवन में बचत ज्यादा से ज्यादा कैसे हो, लोगों का जीवन बेहतर बने।
शिक्षक दिवस पर यह 45 टीचर्स होंगे सम्मानित
| क्र. सं. | नाम | शहर/जिला |
| 1 | सुनीता | सोनीपत |
| 2 | शशि पॉल | हंस |
| 3 | नरिंदर सिंह | लुधियाना |
| 4 | अवधेश कुमार झा | उत्तर पश्चिम दिल्ली</td> |
| 5 | मंजूबाला | चम्पावत |
| 6 | परवीन कुमारी | चंडीगढ़ |
| 7 | नीलम यादव | खैरथल तिजारा |
| 8 | भाविनीबेन दिनेशभाई देसाई | दमन |
| 9 | विलास रामनाथ सातारकर | उत्तर गोवा</td> |
| 10 | हितेश कुमार प्रवीणचंद्र भुंडिया | राजकोट |
| 11 | हिरेनकुमार हसमुखभाई शर्मा | गांधीपुरा खेड़ा |
| 12 | शीला पटेल | दमोह |
| 13 | भेरूलाल ओसारा | आगर मालवा |
| 14 | डॉ. प्रज्ञा सिंह | दुर्ग |
| 15 | कुलदीप गुप्ता | जिंद्राह |
| 16 | राम लाल सिंह यादव | भदोही |
| 17 | मधुरिमा तिवारी | मिर्जापुर |
| 18 | कुमारी निधि | किशनगंज |
| 19 | दिलीप कुमार | सुपौल |
| 20 | सोनिया विकास कपूर | मुंबई |
| 21 | कंधन कुमारेसन | एबरडीन |
| 22 | संतोष कुमार चौरसिया | कोरबा |
| 23 | डॉ. प्रमोद कुमार | नालंदा |
| 24 | तरुण कुमार दाश | कोरापुट |
| 25 | बसंत कुमार राणा | मल्कानगिरी |
| 26 | तनुश्री दास | मेदिनीपुर पश्चिम |
| 27 | नांग एकथानी मौंगलांग | पापुम पारे |
| 28 | पेलेनो पेटेनिलहु | कोहिमा |
| 29 | कोइजाम मचासन | इम्फाल पश्चिम |
| 30 | कर्मा टेम्पो एथेनपा | मंगन |
| 31 | डॉ. हेइपोर यूनी बैंग | पूर्वी जयंतिया हिल्स |
| 32 | बिदिशा मजूमदार | गोमती |
| 33 | देबजीत घोष | डिब्रूगढ़ |
| 34 | श्वेता शर्मा | देवघर |
| 35 | डॉ. शेख मोहम्मद वाकियोद्दीन | नांदेड़ |
| 36 | डॉ. संदीपन गुरुनाथ जगदाले | लातूर |
| 37 | इब्राहिम एस | मूला एंड्रोथ |
| 38 | मधुरिमा आचार्य | कोलकाता |
| 39 | मदबाथुला थिरुमाला श्रीदेवी | विशाखापत्तनम |
| 40 | मरम पवित्रा | सूर्यापेट |
| 41 | रेवती परमेश्वरन | चेन्नई |
| 42 | विजयलक्ष्मी वी | तिरुपूर |
| 43 | किशोरकुमार एम.एस. | तिरुवनंतपुरम |
| 44 | डॉ. वी रेक्स उर्फ राधाकृष्णन | थिलैयाडी वल्लियाम्मल हाई स्कूल |
| 45 | मधुसूदन के.एस. | मैसूर |
