देश के सबसे अमीर आदमी मतलब मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी लग्जरी लाइफ जीती हैं। नीता अंबानी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वह कितनी पढ़ी लिखी हैं। इसके अलावा नीता अंबानी 5 साल की उम्र से ही भरत नाट्यम सीखने लगी थीं। नीता कई सारे स्टेज शो में हिस्सा लेती थी और यहीं पर मुकेश के पिता धीरूभाई अंबानी ने उन्हें पसंद किया था। नीता ने ग्रेजुएशन कॉमर्स में की है, उनकी पढ़ाई नरसी मोन्जी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई में हुई है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बच्चों को पढ़ाने का काम शुरू किया। नीता अंबानी आज भी बच्चों के साथ काफी समय बिताती हैं और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को पढ़ाती हैं।

नीता अंबानी मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फाउंडर और चेयरमैन हैं।  4 अगस्त 2016 को नीता अंबानी इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी की मेंबर चुनी गई थीं। वह पहली भारतीय महिला हैं जो इसके लिए चुनी गई थीं। नीता अंबानी का जन्म 1 नंवबर 1963 में मुंबई में हुआ था। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शादी 8 मार्च 1985 को हुई, शादी के समय मुकेश अंबानी  28 साल के जबकि  नीता  अंबानी  21 साल की थीं।

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक के कप में चाय पीती हैं। नोरिटेक क्रॉकरी सोने से जड़ा होता है और इसके 50 पीस के सेट की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। यानी एक कप चाय की कीमत तीन लाख रुपए हुई। नीता IPL क्रिकेट टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन भी हैं। इसके साथ ही वो कई सारे एनजीओ के साथ मिलकर भी काम करती हैं।

एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने बताया था कि वे अपना फोन स्विच ऑफ तब करती हैं, जब उनके ग्रुप के स्कूल में एडमिशन का वक्त शुरू होता है। दरअसल, यह ऐसा समय रहता है जब धीरुभाई अंबानी स्कूल में एडमिशन के लिए लोग फोन पर उनसे सिफारिशें करते हैं। नीता अंबानी के स्कूल में सचिन तेंडुलकर की बेटी सारा और अर्जुन धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट थे। शाहरुख खान के बेटे आर्यन और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम यहां के एक्स स्टूडेंट रह चुके हैं। वहीं श्रीदेवी की बेटी जाह्णवी और ख़ुशी भी यहां से पढ़े हैं। आमिर की बेटी इरा भी यहां पढ़ चुकी हैं।