NTA NEET UG 2025 Topper List Direct Link Scorecard: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 14 जून 2025, शनिवार को NEET यूजी रिजल्ट 2025 जारी कर दिया। 4 मई को देशभर में आयोजित हुई इस परीक्षा 22 लाख के करीब कैंडिडेट्स उपस्थित हुए थे। इन सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। एनटीए ने रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की और मेरिट लिस्ट भी जारी की है। राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। महेश कुमार ने 99.9999547 पर्सेंटाइल का स्कोर किया है।
दिल्ली की अविका टॉप 10 में इकलौती लड़की
नीट यूजी 2025 की टॉपर्स लिस्ट में दिल्ली की अविका अग्रवाल इकलौती लड़की हैं जिन्होंने टॉप 10 में जगह बनाई है। अविका अग्रवाल ने AIR में 5वां स्थान हासिल किया है। अविका ने 99.9996832 पर्सेंटाइल का स्कोर किया है। टॉपर्स सूची की खास बात यह है कि सभी टॉप 10 रैंक होल्डर कैंडिडेट जनरल कैटेगिरी के हैं। बता दें कि नीट यूजी परीक्षा देने वाले 100 के करीब कैंडिडेट्स ने 99.99 पर्सेंटाइल का स्कोर किया है।
नीट यूजी 2025: टॉपर्स की सूची (टॉप 10 रैंक होल्डर)
नीट यूजी रैंक | नाम | कैटेगिरी | पर्सेंटाइल | राज्य |
1. | महेश कुमार | जनरल | 99.9999547 | राजस्थान |
2. | उत्कर्ष अवधिया | जनरल | 99.9999095 | मध्य प्रदेश |
3. | कृषांग जोशी | जनरल | 99.9998189 | महाराष्ट्र |
4. | मृणाल किशोर झा | जनरल | 99.9998189 | दिल्ली |
5. | अविका अग्रवाल | जनरल | 99.9996832 | दिल्ली |
6. | जेनिल विनोदभाई भयानी | जनरल | 99.9996832 | गुजरात |
7. | केशव मित्तल | जनरल | 99.9996832 | पंजाब |
8. | झा भव्य चिराग | जनरल | 99.9996379 | गुजरात |
9. | हर्ष केदावत | जनरल | 99.9995474 | दिल्ली |
10. | आरव अग्रवाल | जनरल | 99.9995474 | महाराष्ट्र |
कितने उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा?
बता दें कि नीट यूजी परीक्षा 2025 के लिए इस साल कुल 2276069 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 2209318 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए। इसमें से कुल 1236531 उम्मीदवारों ने यह प्रवेश परीक्षा पास कर ली है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कुल अभ्यर्थियों में से 514063 पुरुष अभ्यर्थी, 722462 महिला अभ्यर्थी तथा 6 थर्ड जेंडर के उम्मीदवार हैं।