MSBSHSE SSC Result 2016: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल (MSBSHSE) के 10वीं के नतीजे सोमवार (6 जून) को घोषित किए गए। इस साल पिछले साल की तुलना में महाराष्ट्र बोर्ड (MSBSHSE) की दसवीं कक्षा के परिणाम में 1.90 प्रतिशत की गिरावट आई है। संभागीय पर कोंकण का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है। वहां से 96.56 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। MSBSHSE SSC Result 2016 बोर्ड की आधिकारिक साइट mahahsscboard.maharashtra.gov.in पर जारी कर दिए गए। नतीजे देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक साइट पर जाकर ‘SSC Result 2016‘ विकल्प पर क्लिक करना होगा जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा। इस नए पेज पर छात्रों को मांगी गई जानकारी फीड करनी होगी जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

Read Also: MSBSHSE Class 10th(SSC) Result 2016: जारी हुए महाराष्‍ट्र बोर्ड के नतीजे, SMS से ऐसे पाएं रिजल्ट

छात्र इन नतीजों को यहां से डाउनलोड या सेव कर सकते हैं। छात्र परीक्षा के नतीजे SMS के जरिए भी देख सकते हैं। BSNL उपभोक्ता mhssc < Seat No > टाइप करके 57766 पर भेज सकते हैं। इस परीक्षा में 17.3 लाख छात्रों में भाग लिया था। स्टेट बोर्ड सेक्रेटरी कृष्णकुमार पाटिल से मिली जानकारी के मुताबिक मार्कशीट की वास्तविक प्रतियां छात्रों को 15 जून को दोपहर 3 बजे स्कूलों से दे दी जाएंगी।

बोर्ड के बारे में-
MBSHSE board की स्थापना 1996 में महाराष्ट्र राज्य सरकार के अधीनस्थ हुई थी। इस बोर्ड के तहत कई प्राइवेट और सरकारी स्कूल मान्यता प्राप्त हैं। बोर्ड का हेडक्वार्टर पुणे में स्थित है। यह बोर्ड प्रत्येक वर्ष 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं आयोजित कराता है।

Read Also: BSTC Result 2016: MDSU के परिणाम घोषित, bstcmdsu2016.com पर देखे नतीजे