मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। बुधवार को मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MPBSE) ने बोर्ड एग्जाम का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया। इन परीक्षाओं में जो भी छात्र उपस्थित होंगे वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट educationportal.mp.gov.in पर जाकर पूरी डेटशीट देख व उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

24 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

बता दें कि मध्य प्रदेश में पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। पांचवीं क्लास के एग्जाम 1 मार्च को और आठवीं के एग्जाम 5 मार्च 2025 को खत्म होंगी। दोनों ही कक्षाओं का पहला एग्जाम पहली भाषा (हिंदी, इंग्लिश, उर्दू और मराठी) का ही होगा। 5वीं का आखिरी पेपर सेकेंड लैंग्वेज का होगा। वहीं 8वीं का आखिरी पेपर थर्ड लैंग्वेंज का होगा। बात करें टाइमिंग की तो दोनों कक्षाओं की परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की होगी। पेपर 2 बजे से लेकर 4.30 बजे तक होगा।

8वीं कक्षा की पूरी डेटशीट

परीक्षा की तारीखविषय
फरवरी 24, 2025पहली भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और मराठी)
फरवरी 25, 2025मैथमैटिक्स, संगीत
फरवरी 28, 2025विज्ञान
मार्च 1, 2025सोशल साइंस
मार्च 4, 2025सेकेंड लैंग्वेंज (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और मराठी)
मार्च 5, 2025तीसरी भाषा (संस्कृत, हिंदी, उर्दू, मराठी, पंजाबी, उड़िया, गुजराती या चित्रकला)

5वीं की पूरी डेटशीट

परीक्षा की तारीखविषय
फरवरी 24, 2025पहली भाषा ( हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी)
फरवरी 25, 2025गणित और संगीत
फरवरी 27, 2025अतिरिक्त भाषा हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी
फरवरी 28, 2025ईवीएस
मार्च 1, 2025सेकेंड लैंग्वेंज अंग्रेजी, हिंदी