महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE), पुणे ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। हालांकि अभी स्टूडेंट्स रिजल्ट एक्सेस नहीं कर सकते। बोर्ड ने अभी रिजल्ट से जुड़ी जानकारी साझा की है। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में कुल 91.88 प्रतिशत बच्चे पास हो गए हैं। रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो चुका है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट hscresult.mahahsscboard.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। Maharashtra Board 12th Result 2025: Live Updates in Marathi
Maharashtra Board HSC 12th Result Direct Link
जिन स्टूडेंट्स ने इस साल HSC एग्जाम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह आधिकारिक वेबसाइट hscresult.mahahsscboard.in पर जाकर 1 बजे के बाद अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी इसी वेबसाइट पर मिलेगा। इसके अलावा स्टूडेंट्स हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर जाकर भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
Maharashtra Board 12th Result 2025: Live Updates
बता दें कि इस साल महाराष्ट्र बोर्ड एग्जाम में दोनों कक्षाओं के मिलाकर कुल 15 लाख से अधिक बच्चे उपस्थित हुए थे। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी को शुरू हुई थी। यह परीक्षा कुल 9 डिवीज़न – मुंबई, पुणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर, अमरावती, कोल्हापुर, कोंकण में आयोजित की गई थी। इन बोर्ड एग्जाम में 8.10 लाख लड़के हैं और 7 लाख के करीब लड़कियां हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट से जो छात्रा संतुष्ट नहीं हैं वह 6 मई से लेकर 20 मई तक रिजल्ट के फिर से वेरिफिकेशन और रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड HSC उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन करना होगा।
इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 36,133 प्राइवेट स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें से 35,697 स्टूडेंट्स उपस्थित हुए। 29,892 प्राइवेट स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा पास की। प्राइवेट स्टूडेंट्स का पासिंग प्रतिशत 83.73% रहा।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में इस साल भी लड़कियों ने बाजी मार ली है। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों का पास प्रतिशत 94.58 फीसदी, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 89.51 फीसदी रहा है।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
MSBSHSE 12वीं के नतीजों में साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.35 प्रतिशत रहा।
कॉमर्स स्ट्रीम का पासिंग प्रतिशत 92.38% रहा।
वहीं आर्ट्स स्ट्रीम का पासिंग प्रतिशत 80.52% रहा।
वोकेशनल स्ट्रीम का पास प्रतिशत 83.26% रहा है।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। ऑफिशियल वेबसाइट hscresult.mahahsscboard.in पर जाकर स्टूडेंट्स डायरेक्ट मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इन वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
– mahahsscboard.in
– mahahsscboard.org
– hscresult.mkcl.org
– mahresult.nic.in
– education.indianexpress.com
– results.digilocker.gov.in
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट करीब 1.5 घंटे पहले जारी हो गया था, लेकिन स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट hscresult.mahahsscboard.in पर अब एक्टिव हुआ है। विद्यार्थी सीट नंबर और अपनी माता के नाम का इस्तेमाल करके रिजल्ट देख सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आ चुका है। 1 बजे के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट hscresult.mahahsscboard.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। जो छात्र फेल होंगे वह 6 मई 2025 से रीचेकिंग, मार्क्स वेरिफिकेशन, आंसर-शीट की फोटोकॉपी और रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही आवेदन करना होगा।
पुणे: 94.44%
नागपुर: 92.12%
सी. संभाजी नगर: 94.08%
मुंबई: 91.95%
कोल्हापुर: 94.24%
अमरावती: 93%
नासिक: 94.71%
लातूर: 92.36%
कोंकण: 97.51%
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने सभी 9 डिवीजन पुणे, मुंबई, नागपुर, नासिक, कोल्हापुर, अमरावती, छत्रपति संभाजीनगर, लातूर और कोंकण का रिजल्ट जारी कर दिया है। सबसे बेहतर पासिंग प्रतिशत कोंकण डिवीजन (96.74%) का रहा है। वहीं सबसे खराब पासिंग प्रतिशत लातूर (89.46 प्रतिशत) का रहा है।
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, छात्र अपने महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को 1 बजे के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org, education.indianexpress.com और results.digilocker.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। बोर्ड ने इस साल का पासिंग प्रतिशत भी जारी कर दिया है। महाराष्ट्र में इस साल 91.88 प्रतिशत बच्चे 12वीं कक्षा में पास हो गए हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट मिलेगी। ओरिजनल मार्कशीट 6 मई से स्कूल/कॉलेजों द्वारा वितरित की जाएगी।
इस साल 11 फरवरी से लेकर 11 मार्च के बीच आयोजित हुई महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 15,13,909 छात्र शामिल हुए थे। आज इन महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होगा। परिणाम दोपहर 1 बजे घोषित किए जाएंगे। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा दी थी वह आधिकारिक वेबसाइट hscresult.mahahsscboard.in पर जाकर अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड HSC 12वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा आज दोपहर 1 बजे की जाएगी। बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी किया जाएगा। जो बच्चे एक या दो विषय में फेल हो जाएंगे वह सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। सप्लीमेंट्री एग्जाम का शेड्यूल रिजल्ट के बाद जारी होगा और इसकी आवेदन प्रक्रिया भी रिजल्ट के बाद शुरू होगी।
महाराष्ट्र बोर्ड HSC 12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्र परिणाम घोषित होने के बाद अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट hscresult.mkcl.org या mahahsscboard.in पर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर, ‘HSC/Class 12 Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और अपनी माता का फर्स्ट नेम दर्ज कर सबमिट करें।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 21 मई को जारी हुआ था। लास्ट ईयर के मुकाबले इस बार परिणाम काफी पहले घोषित हो रहे हैं। 2024 में महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में साइंस स्ट्रीम के 97.82 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। आर्ट्स स्ट्रीम से 84.88 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे जबकि कॉमर्स का पासिंग प्रतिशत 92.18 फीसदी रहा था।
इस साल महाराष्ट्र बोर्ड एग्जाम में दोनों कक्षाओं के मिलाकर कुल 15 लाख से अधिक बच्चे उपस्थित हुए थे। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी को शुरू हुई थी और 11 मार्च को यह परीक्षा समाप्त हुई थी।
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड (MSBSHSE) आज दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 12वीं रिजल्ट की घोषणा करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के थोड़ी देर बाद से ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर विजिट करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) आज 12वीं कक्षा का परिणाम जारी करने वाला है। रिजल्ट की घोषणा दोपहर 1 बजे की जाएगी। यह रिजल्ट सभी 9 डिवीजन पुणे, मुंबई, नागपुर, नासिक, कोल्हापुर, अमरावती, छत्रपति संभाजीनगर, लातूर और कोंकण के लिए घोषित होगा।
महाराष्ट्र बोर्ड आज कक्षा 12वीं परिणाम जारी करेगा जिसे आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए देखा जा सकता है।
महाराष्ट्र बोर्ड कल दोपहर 1 बजे HSC Class 12th के रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। ऑनलाइन ही छात्र अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर पाएंगे।
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कल जारी किया जाएगा। पासिंग मानदंड के अनुसार, पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
इसमें सभी पाठ्यक्रमों के लिए आवश्यक और वैकल्पिक दोनों तरह के सैद्धांतिक और व्यावहारिक परीक्षण शामिल हैं। जो उम्मीदवार महाराष्ट्र कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होने में विफल रहते हैं, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होंगे।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सोमवार (5 मई 2025) को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टूडेंट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hscresult.mahahsscboard.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर ही रिजल्ट से जुड़ा लिंक नजर आएगा। उस पर क्लिक करें।
अब जो क्रेडेंशियल मांगे गए हैं वह दर्ज कर सबमिट करें।
अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
महाराष्ट्र राज्य बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाला छात्र 5 मई को दोपहर 1 बजे से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org और education.indianexpress.com पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।