मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी कर दी है। 2025 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में जो स्टूडेंट शामिल होने वाले हैं वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाकर पूरा टाइम टेबल देख व उसे डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इस नॉर्थ ईस्ट राज्य में अगले साल 10वीं की परीक्षा 10 फरवरी से और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड ने 11वीं क्लास के प्रमोशन एग्जाम की भी डेटशीट जारी की है। यह परीक्षा 23 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित होंगी।
21 फरवरी तक चलेंगी 10वीं की परीक्षाएं
वहीं मेघालय बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 से 14 फरवरी के बीच आयोजित करेगा। 10वीं की डेटशीट की बात करें तो 10 फरवरी को पहला पेपर अंग्रेजी विषय का होगा और आखिरी पेपर 21 फरवरी को गणित विषय का होगा। 10वीं बोर्ड की परीक्षा एक ही शिफ्ट (10.00 बजे से 1.00 बजे तक) में आयोजित की जाएगी। नीचे देखिए 10वीं की पूरी डेटशीट
तारीख | विषय |
10 फरवरी | अंग्रेजी |
12 फरवरी | इंडियन लैंग्वेज/एडिशनल इंग्लिश |
14 फरवरी | स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा/कम्प्यूटर विज्ञान/वोकेशनल |
17 फरवरी | सामाजिक विज्ञान |
19 फरवरी | साइंस एंड टेक्नोलॉजी |
21 फरवरी | गणित/स्पेशल गणित |
12वीं की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी को अंग्रेजी के ही पेपर से शुरू होंगी और यह परीक्षाएं 17 मार्च तक चलेंगी। 12वीं का आखिरी पेपर साइकोलॉजी का होगा। नीचे देखिए 12वीं की पूरी डेटशीट
तारीख | विषय |
18 फरवरी | इंग्लिश |
19 फरवरी | सांख्यिकी/जियोलॉजी |
20 फरवरी | M.I.L./Alternative English |
21 फरवरी | Vocational Subjects/Poultry Farming-IV/Computer Technique-IV |
24 फरवरी | फिजिक्स/सोशलॉजी |
25 फरवरी | अर्थशास्त्र |
26 फरवरी | केमिस्ट्री/फिलॉस्फी/Poultry Farming-V/Computer Technique-V |
27 फरवरी | Elective Languages/Business Studies |
28 फरवरी | Biology/Education |
3 मार्च | गणित |
4 मार्च | राजनीति विज्ञान/पोल्ट्री फार्मिंग-VI/कम्प्यूटर तकनीक-VI/मानव विज्ञान/उद्यमिता (वाणिज्य) |
5 मार्च | Anthropology, Entrepreneurship (Commerce) |
6 मार्च | इतिहास |
7 मार्च | Home Science/Accountancy/Entrepreneurship (Vocational)/Computer Science/Informatics Practices |
10 मार्च | Computer Science/ Informatics Practices |
11 मार्च | Geography |
12 मार्च | Music (Western) |
13 मार्च | Physical Education |
17 मार्च | Psychology |