MAT admit card 2019: ऑल इंडिया मैनेजमेंट असोसिएशन MAT 2019 के लिए सीबीटी परीक्षा के एडमिट कार्ड 20 फरवरी, 2019 को दोपहर 5 बजे जारी करेगा। एडमिट कार्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे। जो उम्मीदवार 23 फरवरी 2019 को MAT 2019 CBT परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वो आज ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए अपने अपना एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा। मैट 2019 एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा लिखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

MAT 2019 hall ticket: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

1. परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पर, उम्मीदवारों को विवरण भरने के लिए कहा जाएगा जैसे ई-मेल, पासवर्ड और जन्म तिथि (डीओबी) आदि।
3. विवरण भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
4. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए MAT 2019 एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेकर रख लें।

MAT 2019 भारत भर में MBA के उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है, क्योंकि MAT परीक्षा क्लियर करने के बाद भारत के शीर्ष MBA कॉलेजों जैसे TAPMI मणिपाल और XIME बैंगलोर में एडमिशन के लिए आप योग्य हो जाते हैं। इसलिए, MAT 2019 के लिए फरवरी में आयोजित की जा रही परीक्षा में अच्छा स्कोर प्राप्त करना भारत के शीर्ष बी-स्कूलों में सीट पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है।