मणिपुर में राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि सोमवार को सभी स्कूल और राज्य सरकार के अधीन आने वाले सभी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। राज्य सरकार की घोषणा के मुताबिक, सरकारी कार्यालय आधे दिन से बंद रहेंगे। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दिवंगत विधायक एन काइसी के निधन के बाद उनकी याद और उनके सम्मान के तौर पर 20 जनवरी 2025 को दोपहर 1 बजे से मणिपुर सरकार के अधीन सभी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में आधी छुट्टी की घोषणा की जा रही है।

58 साल की उम्र में हुआ निधन

बता दें कि एन काइसी का 58 साल की उम्र में शनिवार को निधन हुआ था। मणिपुर सरकार ने उन्हीं की याद और सम्मान में सोमवार को आधी छुट्टी की घोषणा की है। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने भी काइसी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि काइसी एक नगा थे एवं सेनापति जिले के तदुबी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक और एनपीपी के प्रदेश अध्यक्ष भी थे।

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का प्रैक्टिकल एग्जाम टला, जानें अब कब से शुरू होगी परीक्षा

सीएम ने निधन पर जताया शोक

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने काइसी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि मणिपुर के लोगों के प्रति उनकी सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने काइसी के आवास पर जाकर संवेदना जतायी। बीरेन सिंह ने कहा, ‘‘काइसी मृदुभाषी, बहुत अच्छे इंसान और अच्छे नेता थे। जब वे बीमार थे तब मैंने उनसे दो बार संपर्क किया था। उनके निधन का मुझे बहुत दुख है।”

रविवार को होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि एन काइसी का निधन रविवार को ताडुबी में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। इससे पहले इंफाल में एनपीपी पार्टी कार्यालय में एक शोक समारोह आयोजित किया जाएगा। एन काइसी अपने पीछे पत्नी और आठ बच्चों को छोड़ गए हैं।