उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं हाईस्कूल और12वीं इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन 24 अप्रैल, गुरुवार को जारी किया गया था। बोर्ड ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दोपहर 12:30 बजे जारी किया। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल परीक्षा दी थी वह आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.nic.in के अलावा हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

UP BOARD RESULT 2025 DIRECT LINK HERE 10th High-school result | 12th intermediate result

यूपी बोर्ड 12वीं में इस साल कुल 81.15 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। प्रयागराज की महक जायसवाल ने इंटर परीक्षा परिणाम में टॉप किया है। महक के कुल 97.20 फीसदी मार्क्स आए हैं। वहीं 10वीं में यश प्रताप सिंह ने टॉप किया है। उनके 97.83 फीसदी मार्क्स आए हैं।

बता दें कि इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षा में कुल 54.38 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 51 लाख के करीब छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे जिसमें हाईस्कूल 10वीं के 27.40 लाख छात्र और इंटरमीडिएट कक्षा 12वीं के 26.98 लाख शामिल थे। इन छात्रों ने 24 फरवरी से 12 मार्च की अवधि में परीक्षाओं दी थी।

Live Updates
16:58 (IST) 25 Apr 2025
UP Board Result 2025 Live: 20 लाख से अधिक रेग्युलर वाले बच्चे पास

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में उपस्थित कुल उम्मीदवारों में से 21,08,774 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए, जिनमें 20,38,884 रेग्युलर और 69,890 प्राइवेट स्टूडेंट शामिल हैं।

16:09 (IST) 25 Apr 2025
UP Board Result 2025 Live: थर्ड पोजिशन पर आने वाली मोहिनी कौन हैं?

यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम में थर्ड पोजिशन पर रहने वालीं मोहिनी इटावा जिले की रहने वाली हैं। मोहिनी इटावा के जसवंत नगर में रहती हैं और चौधरी एस सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। मोहिनी के 96.40 फीसदी मार्क्स आए हैं।

14:26 (IST) 25 Apr 2025
UP Board 10th 12th Result 2025 Live: पिछले साल के मुकाबले कैसा रहा 12वीं का पासिंग प्रतिशत?

इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। पिछले साल के मुकाबले पासिंग प्रतिशत में कमी दर्ज की गई है। 12वीं के संपूर्ण परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.45 प्रतिशत की कमी आई है।

छात्रों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.18 प्रतिशत की कमी आई।

छात्राओं के उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.18 प्रतिशत की कमी आई।

प्रथम क्षेणी से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के प्रतिशत में 2.24% की वृद्धि आई।

14:20 (IST) 25 Apr 2025
UP Board Result Live Updates: यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत रहा ज्यादा

यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम में इस साल 86 फीसदी लड़कियां और 76.60 फीसदी लड़के पास हुए हैं। इस साल लड़कियों का पासिंग प्रतिशत लड़कों के मुकाबले 9.77 फीसदी ज्यादा रहा है।

13:51 (IST) 25 Apr 2025
UP Board Result Live Updates: 10वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कों से आगे निकलीं लड़कियां

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। कक्षा 10 में कुल 11,49,984 लड़के और 11,44,138 लड़कियां पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.87 प्रतिशत है, जो लड़कों (86.66 प्रतिशत) से बेहतर है।

13:47 (IST) 25 Apr 2025
UP Board Result Live Updates: यूपी बोर्ड 12वीं में कुल 21,08,774 छात्र हुए पास, जानें पासिंग प्रतिशत

यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। इस साल का पासिंग प्रतिशत 81.15% रहा। इस साल यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में कुल 25,98,560 छात्र छात्राएं शामिल हुई थीं जिनमें से 21,08,774 छात्र पास हुए। इनमें से 10,62,616 लड़के थे, जिनका पास प्रतिशत 76.60 प्रतिशत रहा, जबकि 10,46,158 लड़कियां थीं, जिनका पास प्रतिशत 86.37 प्रतिशत रहा।

13:38 (IST) 25 Apr 2025
UP Board Result Live Updates: 10वीं आगरा जिले ने किया टॉप, यहां देखें टॉप जिलों की सूची

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में वेस्ट यूपी के आगरा जिले ने टॉप किया है। इस जिले का पासिंग प्रतिशत 94.99 फीसदी रहा। वहीं सोनभद्र जिले का पासिंग प्रतिशत सबसे कम है। नीचे देखें बेस्ट पासिंग प्रतिशत वाले जिले

आगरा: 94.99 प्रतिशत छात्र पास

बस्ती: 94.67 प्रतिशत

मथुरा: 94.60 प्रतिशत

कानपुर शहर: 94.35 प्रतिशत

भदोही: 94.13 प्रतिशत।

13:34 (IST) 25 Apr 2025
UP Board Result 2025 Out: कैसे डाउनलोड करें प्रोविजनल मार्कशीट?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से जुड़ा लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।

अब अगली विंडों में जनपद सेलेक्ट करें और अपना रोल नंबर डालकर View Result पर क्लिक करें।

अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

13:29 (IST) 25 Apr 2025
UP Board 10th 12th Result 2025 Live: 10वीं में पिछले एक दशक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है। 10वीं में इस बार पिछले 10 साल का सबसे बेस्ट पासिंग प्रतिशत सामने आया है। 2014 के बाद से इस बार हाईस्कूल का पासिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा। एक नजर 2014 के बाद से अब तक के पासिंग प्रतिशत पर

2014: 86.71 प्रतिशत

2015: 83.74 प्रतिशत

2016: 87.66 प्रतिशत

2017: 81.18 प्रतिशत

2018: 75.16 प्रतिशत

2019: 80.07 प्रतिशत

2020: 83.31 प्रतिशत

2021: 99.53 प्रतिशत

2022: 88.18 प्रतिशत

2023: 89.78 प्रतिशत

2024: 89.55 प्रतिशत

2025: 90.11 प्रतिशत

13:18 (IST) 25 Apr 2025
UP Board 10th 12th Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट

यूपी बोर्ड हाईस्कूल में उरई जालौन के यश प्रताप सिंह ने टॉप किया है। उनके 97.83 फीसदी मार्क्स हैं।

वहीं दूसरे स्थान पर अंशी और अभिषेक कुमार यादव रहे हैं। इनके 97.67% मार्क्स आए हैं।

वहीं रैंक 3 पर तीन छात्रों का कब्जा रहा है। इसमें ऋतु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता का नाम शामिल है। इन तीनों के 97.50% मार्क्स आए हैं।

13:14 (IST) 25 Apr 2025
किसने जारी किया यूपी बोर्ड का रिजल्ट

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा बोर्ड के सभापति डॉ. महेन्द्र देव एवं सचिव श्री भगवती सिंह द्वारा जारी किया गया।

12:57 (IST) 25 Apr 2025
UP Board 10th 12th Result 2025 Live: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, 12वीं में महक जयसवाल ने किया टॉप

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। 12वीं इंटर में प्रयागराज की महक जयसवाल ने टॉप किया है। उनके 97.20 फीसदी मार्क्स हैं।

12:36 (IST) 25 Apr 2025
UP Board 10th 12th Result 2025 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी, रिजल्ट हुआ जारी

यूपी बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। बोर्ड के अधिकारी परिणाम की घोषणा कर रहे हैं। जल्द ही टॉपर्स के नाम की जानकारी साझा की जाएगी।

12:29 (IST) 25 Apr 2025
UP Board 10th 12th Result 2025 Live: फेल होने वाले छात्र घबराएं नहीं, जानें क्या है उनके पास विकल्प

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र छात्राएं फेल हो जाएंगे उन्हें घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे बच्चों को बोर्ड एक और मौका प्रदान करेगा। जो बच्चे फेल हो जाएंगे वह कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स कॉपी रिचेक के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

12:23 (IST) 25 Apr 2025
बस कुछ ही क्षणों में आने वाला है यूपी बोर्ड का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अब कुछ ही क्षणों में जारी होने वाला है। यूपी बोर्ड लगातार रिजल्ट से जुड़ी अपडेट जारी कर रहा है।

12:19 (IST) 25 Apr 2025
UP Board 10th 12th Result 2025 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए बोर्ड के दफ्तर पहुंचे अधिकारी

यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी करने के लिए बोर्ड के अधिकारी प्रयागराज स्थित सभागार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद में पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी।

12:14 (IST) 25 Apr 2025
कहां-कहां देख सकते हैं यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कहां-कहां देख सकते हैं, जानने के लिए लिंक पर क्लिक कीजिए।

12:11 (IST) 25 Apr 2025
UP Board Exam Result 2025 Live: 8 हजार से ज्यादा सेंटर्स् पर आयोजित हुई थी परीक्षा

इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच 8140 सेंटर्स पर आयोजित हुई थी। कुल 13 दिन में दोनों कक्षाओं के पेपर समाप्त हो गए थे।

12:10 (IST) 25 Apr 2025
इस साल कितने बच्चों ने दी परीक्षा?

बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल हाई स्कूल परीक्षा में 25,45,815 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 25,98,560 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे। इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 51,44,375 उम्मीदवार उपस्थित हुए।

12:07 (IST) 25 Apr 2025
UP Board 10th 12th Result 2025 Live: कहां होगी बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस?

यूपी बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रयागराज स्थित सभागार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद में की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिजल्ट का लिंक वेबसाइट पर एक्टिवेट कर दिया जाएगा।

12:05 (IST) 25 Apr 2025
बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस का लाइव लिंक मिलेगा यहां

यूपी बोर्ड रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने वाला है। बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की जाएगी। बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस का लाइव लिंक नीचे दिया गया है।

12:02 (IST) 25 Apr 2025
UP Board Result 2025 Live: स्टूडेंट्स के नाम यूपी बोर्ड का एक और संदेश

शिक्षा में उत्तर प्रदेश सबसे आगे!

जब देश के अन्य बोर्ड परिणामों की तैयारी कर रहे हैं,

UPMSP ने 54 लाख छात्रों की परीक्षा सिर्फ 17 दिनों में करवाई

और 15 दिनों में मूल्यांकन पूरा कर आज परिणाम घोषित कर रहा है।

यह गति, पारदर्शिता और समर्पण का प्रमाण है।

11:59 (IST) 25 Apr 2025
UP Board 10th 12th Result 2025 Live Updates: टॉपर्स को क्या मिलेगा?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को ढेर सारे इनाम मिलेंगे। फर्स्ट रैंक लाने वाले विद्यार्थी को 1 लाख रुपए कैश प्राइज दिया जा सकता है। इसके अलावा लैपटॉप, फ्री बुक, गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट से भी सम्मानित किया जाएगा। रैंक 1 से नीचे आने वाले स्टूडेंट्स को भी कई इनाम मिलते हैं।

11:50 (IST) 25 Apr 2025
इस साल यूपी बोर्ड की मार्कशीट में हुए हैं ये बदलाव

1. मार्कशीट का पेपर A4 साइज का होगा

2. इस मार्कशीट को कोई फाड़ नहीं सकेगा।

3. मार्कशीट में नाम हिंदी में होगा

4. मार्कशीट में की सिक्योरिटी फीचर भी डाले गए हैं।

5. मार्कशीट की कोई फोटोकॉपी करेगा तो उस पर फोटोकॉपी लिखा आएगा।

6. यह मार्कशीट पानी में गीली नहीं होगी और धूप में भी खराब नहीं होगी।

7. धूप और छांव में मार्कशीट का कलर चेंज होगा।

11:49 (IST) 25 Apr 2025
UP Board 10th 12th Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने की तैयारियां शुरू

यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी किए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रयागराज स्थित UPMSP के दफ्तर में माध्यमिक शिक्षा में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिजल्ट का लिंक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

11:43 (IST) 25 Apr 2025
रिजल्ट से पहले यूपी बोर्ड का संदेश

रिजल्ट के दिन यूपी बोर्ड ने संदेश जारी करते हुए कहा है, "आज का दिन लाखों छात्र-छात्राओं के जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने वाला है।"

10:04 (IST) 25 Apr 2025
UPMSP UP Board UPMSP 10th 12th Sarkari Result 2025: पूरी हो गई रिजल्ट जारी करने की तैयारी

यूपी बोर्ड रजिल्ट 2025 के लिए शिक्षा परिषद ने तैयारियों को पूरा कर लिया है, जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस का सेटअप तैयार हो चुका है और सभी अधिकारिक मुख्यालय पहुंच चुके हैं।

09:35 (IST) 25 Apr 2025
UPMSP UP Board UPMSP 10th 12th Sarkari Result 2025: यूपी बोर्ड परिणाम देखने के लिए छात्र कर लें ये तैयारी

UPMSP UP Board UPMSP 10th 12th Sarkari Result 2025 देखने के लिए छात्र अपने रोल नंबर तैयार रख लें।

08:26 (IST) 25 Apr 2025
रिजल्ट का दिन है ख़ास, माता-पिता करें बच्चों का हौसला अफ़ज़ाई | UP Board Result

रिजल्ट का दिन हर छात्र के जीवन में खास होता है। ऐसे में माता-पिता की भूमिका सबसे अहम हो जाती है। बच्चों के प्रदर्शन से ज़्यादा जरूरी है उनका आत्मविश्वास। अगर परिणाम उम्मीद के मुताबिक़ ना भी हो, तो भी बच्चों का हौसला बढ़ाएं, उन्हें यह महसूस कराएं कि एक पेपर उनका भविष्य तय नहीं करता, उनका साथ दें।

08:01 (IST) 25 Apr 2025
upmsp.edu.in, UP Board Class 10th/12th Sarkari Result 2025 Live Updates: पिछले साल किसने किया था टॉप

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 यानी पिछले साल की बात करें तो 10वीं में सीतापुर की प्राची निगम ने 600 में से 591 मार्क्स हासिल कर टॉप किया था जबकि इंटर में सीतापुर के ही शुभम वर्मा ने 500 में 489 मॉर्क्स हासिल कर राज्य भर में टॉप किया था।