उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) उत्तर प्रदेश में में 60 हजार से ज्यादा कांस्टेबल्स के पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित करवा रहा है। इस भर्ती परीक्षा के लिए 48 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया है। 10 फरवरी को एग्जामि सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद से ही अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र का इंतजार था। अब यह इंतजार खत्म हो गया है। UPPRPB ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिए गए हैंI उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते
UP Police Constable Admit Card 2024 Direct Link
बिना प्रवेश पत्र के कोई भी अभ्यर्थी 17 और 18 फरवरी को हेने वाली लिखित परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएगा। बता दें कि भर्ती एग्जाम का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से जुड़े हर अपडेट आपको यहां मिलेंगे। परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी के लिए इस आर्टिकल पर बने रहें:
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम में 150 प्रश्न पूछे जायेंगे जिसके लिए 300 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक प्रदान किये जाएंगे।
अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड की प्रति के साथ एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना पहचान पत्र एवं एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के 60244 रिक्त पदों के लिए भर्ती हो रही है। इस भर्ती में भाग लेने के लिए 48 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इसमें से इस बार 15 लाख महिलाओं ने इस भर्ती में भाग लेने के लिए फॉर्म भरा है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड UPPRPB ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी को किए जाने की घोषणा की है।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर कोई भी व्यक्तिगत सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है।
UPPRPB ने उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के 60 हजार के अधिक पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण में आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा का आयोजन OMR आधारित किए जाने की घोषणा की है।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पहले उत्तर प्रदेश के 69 जिलों में होनी प्रस्तावित थी। लेकिन उम्मीदवारों की संख्या 45 लाख से भी ज्यादा होने की वजह से अब इसे सभी 75 जिलों में आयोजित किया जा रहा है।
जो उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में असमर्थ हैं, वे किसी भी सहायता के लिए 044-47749010 पर संपर्क कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने हाल ही में परीक्षा से जुड़ा एक और लेटेस्ट नोटिफिकेशन जारी किय है। इसके मुताबिक, परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। गलत आंसर देने पर 0.5 अंक काट लिए जाएंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स:
-सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
-इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
-एडमिट कार्ड सामने होगा।
-एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
ये रहा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड लिंक, यहां करें क्लिक
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड अभी तक जारी नहीं हुए हैं। एडमिट कार्ड दोपहर 2 बजे जारी होने थे। UPPRPB को एडमिट कार्ड जारी करने हैं।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे उम्मीदवारों को एग्जाम पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। इतने समय में उन्हें 150 सवालों का जवाब देना होगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने हाल ही में परीक्षा से जुड़ा एक और लेटेस्ट नोटिफिकेशन जारी किय है। इसके मुताबिक, परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। गलत आंसर देने पर 0.5 अंक काट लिए जाएंगे।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर दिए गए यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दिवस दिशानिर्देशों का पालन करना होगा:
1.परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी
2.परीक्षा पूरी होने पर, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पर्यवेक्षक के निर्देशों की प्रतीक्षा करें।
3.यूपी पुलिस प्रवेश पत्र अनंतिम है, जो आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए यूपी पुलिस कांस्टेबल पात्रता मानदंड को पूरा करने के अधीन है।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर कोई भी व्यक्तिगत सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है।
यूपी पुलिस विभाग की ओर से कॉन्स्टेबल पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 एवं 18 फरवरी 2024 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पहले उत्तर प्रदेश के 69 जिलों में होनी प्रस्तावित थी। लेकिन उम्मीदवारों की संख्या 45 लाख से भी ज्यादा होने की वजह से अब इसे सभी 75 जिलों में आयोजित किया जा रहा है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अब किसी भी वक्त जारी होने वाले हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनड कर सकेंगे।
उम्मीदवारों का चयन ओएमआर आधारित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और एक शारीरिक साक्षात्कार (यदि आवश्यक हो) चरणों से भी गुजरना होगा।
किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश पत्र, स्व-घोषणा पत्र, वैध आईडी प्रमाण और उचित तलाशी के बिना केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस के नागरिक पुलिस में आरक्षी (Constable) के हजारों विज्ञापित पदों पर सीधी भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजन 17 और 18 फरवरी 2024 को किया जाना है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र के स्थान को एक दिन पहले सत्यापित कर लें ताकि परीक्षा के दिन उन्हें किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के मुताबिक, 60244 पदों पर भर्ती के लिए 24102 पद अनारक्षित हैं। EWS के लिए 6024 पद, ओबीसी के लिए 16264 पद, एससी के लिए 12650 पद और एसटी के लिए 1204 पद आरक्षित हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से 60000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। यह प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती भी है। बोर्ड की तरफ से एग्जाम का शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है।
उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके (यूपीपीआरपीबी) की आधिकारिक वेबसाइट से अपना यूपी पुलिस कांस्टेबल हॉल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
यदि धर्म/रीति-रिवाजों के अनुसार आपको विशिष्ट पोशाक पहनने की आवश्यकता है, तो कृपया पूरी जांच और तलाशी के लिए परीक्षा केंद्र पर थोड़ा पहले जाएं।
ओएमआर शीट भरने के लिए काले या नीचे बॉल पेन का भी प्रयोग करना होगा। परीक्षा में सामान्य हिंदी को छोड़कर सभी प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में होंगे।
जो उम्मीदवार अपने शहर का विवरण डाउनलोड करने में असमर्थ हैं, वे किसी भी सहायता के लिए 044-47749010 पर संपर्क कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगीI परीक्षा का माध्यम पेन और पेपर ओएमआर आधारित होगाI परीक्षा 150 प्रश्नों एवं 300 अंकों की होगीI इसकी अवधि 2 घंटा होगीI