Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri Job 2024 UGC NET Result Dec 2023, UP Police Constable Exam Date 2024, Bihar Police Constable New Exam Date 2024 Live Updates: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 (Bihar Police Constable New Exam Date 2024) में शामिल आवेदकों को इसकी नई तारीखों के ऐलान का बेसब्री से इंतजार है। आवेदक जानना चाहते हैं कि परीक्षाओं की नई तारीख क्या है। तो इसे लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। वहीं बात यूजीसी नेट की करें तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी किसी भी वक्त यूजीसी नेट दिसंबर (UGC NET December 2023) का रिजल्ट जारी कर सकती है। रिजल्ट आते ही इसे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर अपलोड कर दिया जाएगा।

Live Updates
16:51 (IST) 9 Jan 2024
UKSSSC Group C Admit Card 2024 Out: एडमिटकार्ड जारी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रुप सी पदों के फिजिकल टेस्ट राउंड के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

16:05 (IST) 9 Jan 2024
BPSC Recruitment 2024: 220 पदों पर निकली भर्ती

बीपीएससी ने बिहार में सहायक प्रोफेसर के 220 पदों के लिए एक अधिसूचना जारी की है। बीपीएससी की ऑफिशियल साइट पर जा कर 17 से 28 जनवरी, 2024 के बीच आवेदन कर सकते हैं।

15:12 (IST) 9 Jan 2024
DSSSB Recruitment 2024: 4 हजार पदों पर भर्तियां

डीएसएसएसएसबी ने 4214 टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की हैI इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंI

14:17 (IST) 9 Jan 2024
भारतीय सेना अग्निवीर रैली भर्ती 2024: महत्वपूर्ण डिटेल

भारतीय सेना 04 से 13 जनवरी 2024 तक तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के अन्ना स्पोर्ट्स हॉल में रैली भर्ती  आयोजित करेगी।

13:44 (IST) 9 Jan 2024
Indian Army SSC Bharti 2024: ऑनलाइन आवेदन शुरू

भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एनसीसी एसपीएल एंट्री 56 कोर्स (पुरुष और महिला) शॉर्ट सर्विस कमीशन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

11:37 (IST) 9 Jan 2024
Delhi Police Constable Marks 2024: मार्क्स ssc.nic.in पर रिलीज

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल मार्क्स  कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ssc.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे डीपी फाइनल आंसर की और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

11:09 (IST) 9 Jan 2024
RPF Eligibility 2024: आरपीएफ भर्ती के लिए योग्यता

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा आधिकारिक अधिसूचना के साथ आरपीएफ कांस्टेबल आयु सीमा की घोषणा की गई है। आवश्यक योग्यता रखने वाले और सभी पात्रता मापदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार भर्ती अभियान के लिए आवेदन कर सकते हैं।

18:12 (IST) 8 Jan 2024
MP Forest Guard Result 2024: जारी होने वाला है परिणाम

एमपीपीईबी जल्द ही फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड और जेल वार्डर (प्रहरी) लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी करने वाला हैI ये परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे I उम्मीदवार इस पेज से अपने परिणाम चेक कर सकते हैंI

16:43 (IST) 8 Jan 2024
UPPSC Exam Calendar 2024: कहां देखें एग्जाम शेड्यूल

लोक सेवा आयोग ने जल्द ही यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2024 जारी करने वाला है। वे सभी उम्मीदवार जो इस वर्ष यूपी पीएससी की किसी भी परीक्षा जैसे,PCS, RO, ARO और सिविल जज' की तैयारी कर रहे हैं और उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें नए वार्षिक कैलेंडर 2024 पीडीएफ के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना चाहिए।

15:55 (IST) 8 Jan 2024
NDA Application Form 2024: रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट कल

संघ लोक सेवा आयोग ने 20 दिसंबर, 2023 को upsc.gov.in पर यूपीएससी एनडीए 2024 के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि कल यानि 9 जनवरी, 2024 है।

15:03 (IST) 8 Jan 2024
UIIC Recruitment 2024: सुनहरा मौका

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (यूआईआईसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रशासनिक अधिकारी (स्केल I) के पद के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है।

14:34 (IST) 8 Jan 2024
JEECUP 2024: आज से करें आवेदन

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 फरवरी 2024 तक ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंI

12:44 (IST) 8 Jan 2024
UP Police SI Online Application Start 2024: शुरू हुआ आवेदन

यूपी पुलिस में एसआई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई हैI इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 जनवरी तक ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंI

11:22 (IST) 8 Jan 2024
UPSSSC Recruitment 2024: आज अंतिम तारीख

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए एक जरूरी खबर है। अगर उन्होंने अभी तक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) के लिए अप्लाई नहीं किया है तो आज ही कर लें। आज यानी 8 जनवरी आवेदन की अंतिम तारीख है।

10:48 (IST) 8 Jan 2024
Bihar Police Constable Exam New Date 2024: क्या है एग्जाम की नई डेट

बिहार पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा पहले 1 अक्टूबर 2023 को तय थी। हालांकि कुछ धांधली के चलते इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद दिलंबर 2023 में इसे नए सिरे से कराने का ऐलान हुआ। दिसंबर में भी परीक्षा नहीं हो पाई।

10:17 (IST) 8 Jan 2024
NEET PG 2024: इस दिन होगी परीक्षा

नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट कम एंट्रेंस टेस्ट पीजी की संभावित डेट सामने आई है। पीटीआई की मानें तो पीजी छात्रों के लिए मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम जुलाई के पहले सप्ताह में हो सकती है। हालांकि अभी इसपर एनबीआई की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।