RRB Railway Group D Result 2019: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी सीबीटी भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द जारी करने वाला है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि परिणाम आज रात 11 बजे तक आरआरबी की सभी अधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी कर दिए जाएंगे। लेकिन इधर बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने  अब इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए कहा है कि रिजल्ट मार्च में जारी किए जा सकते हैं। जैसे ही परिणाम घोषित होंगे तो सभी क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर इनका लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा और उम्मीदवार अपने परिणामों को चेक कर पाएंगे।  उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो अपने क्षेत्र की आरआरबी वेबसाइट या केंद्रीय अधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in को चेक करते रहें।

बता दें कि रेलवे देश भर के विभिन्न विभागों में 62000 से अधिक रिक्तियों की भर्ती के लिए इस परीक्षा का आयोजन कर रहा है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा।

Live Blog

RRB Railway Group D Result 2019

Highlights

    09:10 (IST)19 Feb 2019
    RRB Railway Group D Result 2019: पिछले साल हुआ था एग्जाम

    पिछले साल फरवरी-मार्च माह के दौरान ही रेलवे ने ग्रुप डी के 63000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली थी। इन पदों पर सीबीटी भर्ती परीक्षा 17 सितंबर से 17 दिसंबर तक चली थी।

    08:51 (IST)19 Feb 2019
    RRB Railway Group D Result 2019: रेलवे ग्रुप डी के रिजल्ट का इंतजार

    करीब 1 करोड़ 89 लाख परीक्षार्थी कर रहे हैं। जाहिर है रेलवे ये रिजल्ट जारी करने से पहले अपनी तकनीकी खामियों को दुरुस्त करेगा। RRB ALP, Technician 2nd stage CBT answer key जारी होने से वेबसाइट पर लोड बढ़ गया है।

    08:31 (IST)19 Feb 2019
    RRB Railway Group D Result 2019: ये तकनीकी समस्या है

    आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन सेकेंड सीबीटी की आंसर-की आने से तमाम रेलवे भर्ती बोर्ड्स की वेबसाइट्स पर यूजर्स बढ़ गए हैं, साइट पर लोड बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में तब तक आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट जारी होना मुश्किल लग रहा है जब तक एएलपी , टेक्नीशियन आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करवाने की प्रक्रिया समाप्त नहीं हो जाती।

    08:10 (IST)19 Feb 2019
    RRB Railway Group D Result 2019: पहले आ सकती हैं संशोधित आंसर-की

    रेलवे भर्ती बोर्ड ने आंसर-की जारी करने के बाद उम्मीदवारों से आंसर-की पर उनकी आपत्तियां मांगी थीं। बोर्ड अब सभी आपत्तियों पर विचार कर चुका है। हो सकता है कि बोर्ड जल्दी ही संशोधित आंसर-की भी जारी करे।

    07:51 (IST)19 Feb 2019
    RRB Railway Group D Result 2019: सावधान रहें कैंडिडेट्स

    चूंकि एक करोड़ से ज्‍यादा आवेदक हैं, ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद बड़ी संख्या में लोग वेबसाइट पर अपने नतीजों को देखेंगे। इसलिए उम्मीदवार फर्जी वेबसाइट्स से सावधान रहें। इंटरनेट पर आरआबी की तरह दिखने वाले कई वेबसाइट्स मौजूद हैं। इसके अलावा रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीगीरी करने वाले लोगों से भी उम्मीदवार सावधान रहें।

    07:29 (IST)19 Feb 2019
    RRB Railway Group D Result 2019 LIVE Updates: विजुअल एक्युटी में पास होना जरूरी

    A-2 मेडिकल स्टैंडर्ड में आने वाले उम्मीदवारों को हर तरह से फिजिकली फिट होना जरूरी है। विजुअल एक्युटी टेस्ट में उनकी दूर की नजर 6/9, 6/9 बिना चश्मे के (नो फॉगिंग टेस्ट) होना चाहिए। साथ ही पास की नजर Sn. 0.6,0.6 बिना चश्मे के होना चाहिए। इसके अलावा उन्हें कलर विजन, बाइनॉक्युलर विजन, नाइट विजन, मेसोपिक विजन टेस्ट भी पास करना होगा।

    07:15 (IST)19 Feb 2019
    फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    नतीजे आने के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट भी पास करना होगा। फिजिकल टेस्ट में जो उम्मीदवार पास होंगे उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बिना किसी की भी नियुक्ति नहीं की जाएगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रॉसेस पूरा हो जाने के बाद ही नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होगी।

    00:42 (IST)19 Feb 2019
    रिजल्ट अगले महीने

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि रिजल्ट मार्च में आएंगे। आरआरबी के अधिकारी अंगराज मोहन ने बताया कि 'रिजल्ट में देरी कुछ समस्याओं की वजह से हुई हैं। यह समस्याएं ग्रुप डी के रिजल्ट को दोबारा चेक करते समय आई हैं।'अंगराज मोहन ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि रिजल्ट जारी करने को लेकर एक अधिसूचना 28 फरवरी को आरआरबी के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

    00:42 (IST)19 Feb 2019
    कट ऑफ 60 से ऊपर

    विशेषज्ञों के मुताबिक लिखित परीक्षा के कट ऑफ काफी हाई रह सकते हैं। अनारक्षित कैटेगरी के लिए यह कट ऑफ 65-75 हो सकता है तो वहीं आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह कट ऑफ 60 से ऊपर से हो सकता है।

    23:58 (IST)18 Feb 2019
    महिलाओं के लिए होंगी यह शर्तें

    महिलाओं को एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। इसके अलावा पांच मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ भी पूरी करनी होगी।

    23:58 (IST)18 Feb 2019
    बदल चुकी हैं तारीखें

    आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट 13 और 17 फरवरी को नहीं आया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में पिछले काफी दिनों से यह चल रहा था कि रिजल्ट 13 फरवरी को घोषित हो सकता है। इसके बाद कुछ जगहों पर 16 फरवरी और 17 फरवरी की भी डेट आई। इन दोनों ही दिन परिणाम नहीं आया। अब खबर है कि आज रात किसी भी वक्त परिणाम घोषित हो सकते हैं।

    23:13 (IST)18 Feb 2019
    पुरुषों को पूरी करनी होगी ये शर्तें

    पुरुषों के लिए मानक इस टेस्ट में पुरुषों के लिए जो मानक तय किये गये हैं उसके मुताबिक उन्हें एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। इसके अलावा चार मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

    23:11 (IST)18 Feb 2019
    ऐसे करें देखें रिजल्ट

    सबसे पहले ब्राउजर खोलें-इसके बाद अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट खोलें।-वेबसाइट पर जाकर ग्रुप डी के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें-इसके बाद मांगी गई आवश्यक जानकारी भरें -रिजल्ट का परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

    21:55 (IST)18 Feb 2019
    विशेषज्ञों की यह है राय

    विशेषज्ञों के मुताबिक लिखित परीक्षा के कट ऑफ काफी हाई रह सकते हैं। अनारक्षित कैटेगरी के लिए यह कट ऑफ 65-75 हो सकता है तो वहीं आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह कट ऑफ 60 से ऊपर से हो सकता है।

    21:25 (IST)18 Feb 2019
    इस तारीख को जारी होगी अधिसूचना

    अंगराज मोहन ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि रिजल्ट जारी करने को लेकर एक अधिसूचना 28 फरवरी को आरआरबी के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इस अधिसूचना के जारी होने के बाद उम्मीदवारों को रिजल्ट के बारे में जरुरी जानकारी मिल जाएगी।

    20:59 (IST)18 Feb 2019
    रिजल्ट में देरी की यह है वजह

    आरआरबी के अधिकारी अंगराज मोहन ने इंडियन एक्सप्रेस को बातचीत में बताया कि 'रिजल्ट में देरी कुछ समस्याओं की वजह से हुई हैं। यह समस्याएं ग्रुप डी के रिजल्ट को दोबारा चेक करते समय आई हैं।'

    20:30 (IST)18 Feb 2019
    मार्च में आएगा रिजल्ट

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि रिजल्ट मार्च में आएंगे। आरआरबी के अधिकारी अंगराज मोहन ने बताया कि 'रिजल्ट में देरी कुछ समस्याओं की वजह से हुई हैं। यह समस्याएं ग्रुप डी के रिजल्ट को दोबारा चेक करते समय आई हैं।'अंगराज मोहन ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि रिजल्ट जारी करने को लेकर एक अधिसूचना 28 फरवरी को आरआरबी के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। 

    19:58 (IST)18 Feb 2019
    रिजल्ट का है इंतजार

    कई उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार है। ऐसी उम्मीद है कि रिजल्ट मार्च तक जारी किया जा सकता है। 

    19:39 (IST)18 Feb 2019
    जानें कब आएगा रिजल्ट

    आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट 13 और 17 फरवरी को नहीं आया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में पिछले काफी दिनों से यह चल रहा था कि रिजल्ट 13 फरवरी को घोषित हो सकता है। इसके बाद कुछ जगहों पर 16 फरवरी और 17 फरवरी की भी डेट आई। इन दोनों ही दिन परिणाम नहीं आया। अब खबर है कि आज रात किसी भी वक्त परिणाम घोषित हो सकते हैं।

    18:31 (IST)18 Feb 2019
    फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    नतीजे आने के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट भी पास करना होगा। फिजिकल टेस्ट में जो उम्मीदवार पास होंगे उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बिना किसी की भी नियुक्ति नहीं की जाएगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रॉसेस पूरा हो जाने के बाद ही नियुक्ति पूर्ण मानी जाएगी।

    18:20 (IST)18 Feb 2019
    RRB Group D PET: शारीरिक दक्षता परीक्षा

    शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलोग्राम वजन उठाकर 100 मीरट का डिस्टेंस 2 मिनट में पूरा करना होगा। इसके अलावा 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट और 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी।

    17:47 (IST)18 Feb 2019
    फिजिकल टेस्ट के अलावा मेडिकल स्टैंडर्ड टेस्ट क्वॉलिफाई करना भी है जरूरी

    शारीरिक परीक्षा के अलावा उम्मीदवारों को एक मेडिकल स्टैंडर्ड टेस्ट भी पास करना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जिन उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा उन्हें यह टेस्ट पास करना होगा। मेडिकल फिटनेस का सबसे महत्वपूर्ण टेस्ट होगा विजुअल एक्युटी (दृष्टि) टेस्ट।

    17:04 (IST)18 Feb 2019
    आरआरबी ग्रुप डी परीक्षाओं के परिणाम...

    ऐसा कहा जा रहा है रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी परीक्षाओं के परिणाम मार्च में जारी करेगा। आरआरबी अधिकारी अंगराज मोहन ने फरवरी के पहले सप्ताह में परिणाम तिथि और समय के बारे में अधिसूचना की घोषणा की।

    16:05 (IST)18 Feb 2019
    अभ्यर्थी ध्यान दें

    इस परीक्षा में इतनी तादाद में अभ्यर्थी बैठे थे कि रिजल्‍ट जारी होने के बाद वेबसाइट हैंग होने की आशंका जताई जा रही है इसलिए अभ्यर्थियों को ये सलाह दी जाती है कि रिजल्‍ट पेज ना खुलने पर लिंक पर बार बार क्‍लिक ना करें।

    15:18 (IST)18 Feb 2019
    RRB की वेबसाइट हो सकती है हैंग

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से ग्रुप डी सीबीटी के नतीजे जल्‍द घोषित किए जाएंगे। इस बात की पूरी संभावना है कि सर्वर पर लोड के चलते वेबसाइट खुलने में दिक्‍कत आ सकती है। सवा करोड़ से ज्‍यादा अभ्‍यर्थी हैं, ऐसे में अगर वेबसाइट ठीक से न खुले तो कुछ समय बाद प्रयास करें।

    14:55 (IST)18 Feb 2019
    मोबाइल पर ऐसे करें चेक

    उम्मीदवार मोबालइ पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।-सबसे पहले ब्राउजर खोलें-इसके बाद अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट खोलें।-वेबसाइट पर जाकर ग्रुप डी के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें-इसके बाद मांगी गई आवश्यक जानकारी भरें -रिजल्ट का परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

    14:30 (IST)18 Feb 2019
    यहां देखें रिजल्ट

    बता दें कि 4 महीने पहले ली गई इस परीक्षा में लगभग 1.87 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्‍सा लिया था। वहीं उत्तर कुंजी जनवरी में जारी की गई थी। उम्‍मीदवार रिजल्ट जानने के लिए RRB की अधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर या फिर रीजन की वेबसाइट पर क्‍लिक कर सकते हैं।

    14:13 (IST)18 Feb 2019
    पहले आ सकती हैं संशोधित आंसर-की

    रेलवे भर्ती बोर्ड ने आंसर-की जारी करने के बाद उम्मीदवारों से आंसर-की पर उनकी आपत्तियां मांगी थीं। बोर्ड अब सभी आपत्तियों पर विचार कर चुका है। हो सकता है कि बोर्ड जल्दी ही संशोधित आंसर-की भी जारी करे।

    13:22 (IST)18 Feb 2019
    पुरुषों के लिए कैसी होगी पीईटी

    इस टेस्ट में पुरुषों के लिए जो मानक तय किये गये हैं उसके मुताबिक उन्हें एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। इसके अलावा चार मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

    12:12 (IST)18 Feb 2019
    महिलाओं के लिए ऐसी होगी पीईटी परीक्षा

    महिलाओं को एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। इसके अलावा पांच मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ भी पूरी करनी होगी।

    11:49 (IST)18 Feb 2019
    इसके बाद होगी पीईटी की परीक्षा

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी में जो उम्मीदवार पास होंगे, उन्हें पीईटी परीक्षा में बुलाया जाएगा। पीईटी का मतलब है फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट। बता दें कि इस टेस्ट में पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग मानक होंगे।

    11:17 (IST)18 Feb 2019
    कहां चेक कर पाएंगे रिजल्ट?

    आरआरबी ग्रुप डी 2018 भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित होने वाले हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को जल्द से जल्द अपने परिणाम देखने की कोशिश होगी। उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrb.gov.in या क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाना होगा।

    10:16 (IST)18 Feb 2019
    RRB Railway Group D Result 2019 LIVE Updates: होगी पीईटी की परीक्षा

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी में जो उम्मीदवार पास होंगे, उन्हें पीईटी परीक्षा में बुलाया जाएगा। पीईटी का मतलब है फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट। बता दें कि इस टेस्ट में पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग मानक होंगे।

    10:03 (IST)18 Feb 2019
    7th Pay Commission के फायदे के साथ मिलेंगे ये भत्ते और लाभ

    ग्रुप डी परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के फायदे के साथ-साथ अन्य लाभ और भत्ते, जैसे महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, मकान किराया भत्ता, रात की ड्यूटी के लिए भत्ता, निश्चित छूट भत्ते, छुट्टियों के मामले में मुआवजा आदि मिलेगा।

    09:42 (IST)18 Feb 2019
    RRB Railway Group D Result 2019 LIVE Updates: मोबाइल पर ऐसे करें चेक

    उम्मीदवार मोबाइल पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।-सबसे पहले ब्राउजर खोलें-इसके बाद अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट खोलें।-वेबसाइट पर जाकर ग्रुप डी के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें-इसके बाद मांगी गई आवश्यक जानकारी भरें -रिजल्ट का परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

    09:23 (IST)18 Feb 2019
    RRB ALP की आंसर की, यहां से कर पाएंगे डाउनलोड

    आरआरबी ग्रुप सी एएलपी, टेक्नीशियन सीबीटी 2 की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी होगी जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। आरआरबी ग्रुप सी के एएलपी और टेक्नीशियन के पदों पर परीक्षा 21, 22, 23 जनवरी और 8 फरवरी, 2019 को हुई थी। परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थियों को आंसर की जारी होने का इंतज़ार था। वही अब ये इंतज़ार किसी भी वक्त खत्म हो सकता है।

    09:10 (IST)18 Feb 2019
    RRB Railway Group D Result 2019 LIVE Updates: पुरुषों के लिए मानक

    इस टेस्ट में पुरुषों के लिए जो मानक तय किये गये हैं उसके मुताबिक उन्हें एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। इसके अलावा चार मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

    08:36 (IST)18 Feb 2019
    RRB Railway Group D Result 2019 LIVE Updates: ब्राउजर को कर लें अपडेट

    अगर आप अपने मोबाइल पर रिजल्ट देखना चाहते हैं तो फोन के कैसे क्लीयर कर लें। अगर गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं और ब्राउजर पुराना है तो उसे अपडेट कर लें। कई बार क्या होता है कि ब्राउजर अपडेट नहीं होने की वजह से भी कई वेबसाइट्स नहीं खुल पाती हैं या फिर बहुत देर में खुलती हैं। इसलिए आप जिस भी ब्राउजर का इस्तेमाल करते हों उसे अपडेट कर लें।

    08:17 (IST)18 Feb 2019
    RRB Railway Group D Result 2019 LIVE Updates: PET परीक्षा में महिलाओं के लिए मानक

    महिलाओं को एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। इसके अलावा पांच मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ भी पूरी करनी होगी।

    07:51 (IST)18 Feb 2019
    Medical Test: विजुअल एक्युटी में पास होना जरूरी