khan Sir नाम तो सुना ही होगा… इनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। छात्रों और सरकानी नौकरी की तैयारी करने वाले को खान सर के पढ़ाने का तरीका खूब भाता है। सोशल मीडिया पर इनके छोटे-छोटे क्लीप वायरल होते रहते हैं। जिनमें रिश्ते, परिवार और समाज को लेकर भी कई सारी बातों का जिक्र होता है। इनकी सबसे बड़ी खूबी जो लोगों को पसंद आती है वह है सरल भाषा में छात्रों को पढ़ाने का तरीका। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया को अपने पढ़ाने के तरीके से दीवाना बनाने वाले खान सर आखिर कितने पढ़े-लिखे हैं।

बता दें कि खान सर अपने यूट्यूब चैनल के जरिए भी छात्रों को पढ़ाते हैं। इनके लगभग 21.3 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। यूट्यूब चैनल ने खान सर को छात्रों के बीच फेमस कर दिया। इनका चैनल तेजी से ग्रो कर रहा है। चलिए आपको बताते हैं खान सर कितना पढ़े-लिखे हैं और कहां से पढ़ाई की है।

जानकारी के अनुसार, खान सर का पूरा नाम फैसल खान है। 1993 में यूपी के गोरखपुर में उनका जन्म हुआ था। वे मीडिय क्लास फैमिली से आते हैं। खान सर के पिता ठेकेदार हैं। उनकी मां गृहिणी हैं। खान सर के बड़े भाई सेना में अधिकारी हैं।

खान सर किसी भी कठिन टॉपिक को बेहद सरल भाषा में समझाते हैं। वे अपने चैनल पर सामान्य ज्ञान, राजनीति, भूगोल, अर्थशास्त्र, भौतिकी, करंट अफेयर, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, इतिहास, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कंप्यूटर, रक्षा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, भारतीय और विश्व के नक्शे और समाजिक शिक्षा भी देते हैं। वे इन विषयों से संबंधित वीडियो अपलोड करते रहते हैं। पटना और दिल्ली में खान सर की कोचिंग क्लासेस चलती हैं। पटना में खान सर की कोचिंग किशन कोल्ड स्टोरेज गली में हैं। वहीं दिल्ली में जियाउद्दीन पुर में है।

खान सर ने कहां से की है पढ़ाई

खान ने सर ने अपनी शिक्षा उत्तर प्रदेश के देवरिया के रमार मिशन स्कूल से की है। 8वीं पास करने के बाद उन्होंने भारतीय सेना में शामिल होने का मन बना लिया था। हालांकि वे सैनिक स्कूल के एंट्रेस एग्जाम में असफल रहे। थे। इसके बाद उन्होंने पॉलिटेक्निक परीक्षा की तैयारी की लेकिन इसमें भी वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। बता दें कि उन्होंने 10वीं की पढ़ाई अंग्रेजी मीडियम और 12वीं की स्कूलिंग हिंदी मीडियम स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने साइंस से ग्रेजुएशन पूरी की।

इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से सांइस में ही पोस्ट ग्रेजुएशन किया। बता दें कि खान सर के पास भूगोल में स्नातकोत्तर किया है। खान सर अपने पढ़ाने के तरीके से छात्रों को इतना प्रभावित किया था कि कोचिंग के मालिक को डर था अगर उन्होंने कोचिंग छोड़ दिया तो छात्र भी वहां से क्लास लेना छोड़ देंगे।