KCET Result 2025 Scorecard Download Link at cetonline.karnataka.gov.in: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने आज 24 मई, 2025 को सुबह 11:30 बजे कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 परिणाम (KCET Result 2025) घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाकर केसीईटी परिणाम 2025 चेक करने के साथ डाउनलोड भी कर सकते हैं।

कब एक्टिव होगा KCET Result 2025 Link

कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 परिणाम जारी हो चुका है और इसका रिजल्ट लिंक 2 बजे आधिकारिक वेबसाइट एक्टिव होगा, जिसके बाद उम्मीदवार अपना केसीईटी परिणाम 2025 लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके चेक कर सकते हैं।

कर्नाटक UGCET कट-ऑफ

परिणाम घोषित करने के साथ ही KEA KCET 2025 मेरिट सूची और श्रेणी-वार कट-ऑफ रैंक भी जारी किया गए हैं, जो कर्नाटक के कॉलेजों में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों को इंडिकेट करता है।

कब शुरू होगी काउंसलिंग प्रोसेस ?

केसीईटी यूजीसीईटी 2025 परिणामों की घोषणा हो चुकी है, जिसके बाद कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा, जिसका नोटिफिकेशन जून के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। इस काउंसलिंग प्रोसेस में केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी ही भाग लेने के पात्र होंगे।

KCET Result 2025 Topper List

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) परिणामों के साथ केसीईटी 2025 टॉपर्स लिस्ट को भी जारी कर दिया है, जिसे उम्मीदवार रिजल्ट पेज पर जाकर भी चेक कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें KCET Result 2025 ?

इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपना केसीईटी रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1. KCET की आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध KCET Result 2025′ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 4. अब आपका KCET Result 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 5. रिजल्ट की जांच करने के बाद उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।