How to join Merchant Navy: मर्चेंट नेवी में अच्छी सैलरी के साथ दुनिया भर में यात्रा करने का मौका मिलता है। जहां नौसेना किसी देश की सुरक्षा से जुड़ी होती है, वहीं मर्चेंट नेवी कमर्शियल सर्विस देती है। मर्चेंट नेवी द्वारा एक देश से दूसरे देश में माल ले जाने और वितरित करने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नियुक्त किया जाता है। यह आयात निर्यात बिजनेस का एक बेहद अहम हिस्सा है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार बढ़ने के चलते इस क्षेत्र में हमेशा ही यंग प्रोफेशनल्स की डिमांड रहती है।
Merchant Navy Eligibility: मर्चेंट नेवी कोर्स के लिए जरूरी योग्यता
मर्चेंट नेवी में काम करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों से न्यूनतम 60% अंकों के साथ 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होने चाहिए। साथ ही भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 17 साल और अधिकतम आयु 25 साल तय की गई है। इसके अलावा उम्मीदवार मानसिक और शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए। फिजिकल फिटनेस के लिए डॉक्टर से सर्टिफिकेट भी लेना होगा।
Merchant Navy Selection Process: मर्चेंट नेवी में ऐसे होगा चयन
मर्चेंट नेवी कोर्स के लिए उम्मीदवारों का चयन एंट्रेंस टेस्ट, स्क्रीनिंग टेस्ट, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाता है। मर्चेंट नेवी में नौकरी पर जाने से पहले शार्ट टर्म शिप ट्रेनिंग कोर्स पूरा करना होता है। इस दौरान उम्मीदवारों को समुद्री यात्रा की बेसिक सुरक्षा संबंधित ट्रेनिंग दी जाती है। मर्चेंट नेवी का कोर्स करने के बाद उम्मीदवार देश विदेश की सरकारी और प्राइवेट शिपिंग कंपनी और पोर्ट एजेंसी में काम कर सकते हैं।
Merchant Navy Institute: भारत में मर्चेंट नेवी कोर्स के प्रमुख संस्थान
1. इंडियन मेरिटाइम यूनिवर्सिटी, चेन्नई
2. मरीन इंजीनियरिंग एंड रिसर्च, कोलकाता<br>3. टीएस चाणक्य (नवी मुंबई)
4. लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज ऑफ एडवांस मरीन टाइम स्टडीज एंड रिसर्च, मुंबई
5. तोलानी मेरिटाइम इंस्टीट्यूट, पुणे</p>
Merchant Navy Salary: लाखों में मिलेगी सैलरी
मर्चेंट नेवी में 12000 से 8 लाख रुपए के बीच में सैलरी दी जाती है। यह सैलरी जगह और आपके पोस्ट पर निर्भर करती है। जैसे जैसे आपकी पदोन्नति होती है उसी हिसाब से वेतन में भी वृद्धि होती है। इसके अलावा ड्यूटी पर अन्य कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं।