जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में 4 नवंबर को हुए छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आज (6 नवंबर 2025) जारी कर दिए गए। सेंट्रल पैनल की सभी चारों सीटों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनरल सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी) पर लेफ्ट यूनिटी के उम्मीदवारों की जीत हुई है। ABVP का सूपड़ा साफ हो गया है। पिछले साल एक सीट ABVP के खाते में गई थी, लेकिन इस बार सिर्फ जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट ही ऐसी थी जिस पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस पोस्ट पर लेफ्ट के सुनील यादव ने मामूली वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।
बता दें कि छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग 2 फेज में पूरी हुई थी। इस साल का वोटिंग प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम रहा था। इस साल कुल 67 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि 2024 में कुल 70 फीसदी वोटिंग हुई थी। 2023-24 में यह आंकड़ा 73 प्रतिशत था जो कि पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा था।
बता दें कि इस साल कुल 9,043 छात्र चार प्रमुख केंद्रीय पदों – अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव – और विभिन्न स्कूलों में 42 पार्षद सीटों के लिए मतदान करने के पात्र थे। इस बार जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में मुकाबला लेफ्ट गठबंधन और ABVP के बीच था। लेफ्ट यूनिटी में AISA, SFI और DSF प्रमुख रूप से शामिल थे।
JNU छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव 2025 में लेफ्ट यूनिटी ने एक बार फिर जीत हासिल की है। लेफ्ट के उम्मीदवारों ने चारों सेंट्रल पोस्ट पर जीत दर्ज की है। ABVP का सूपड़ा साफ हो गया है।
अध्यक्ष:
लेफ्ट गठबंधन की अदिति मिश्रा ने 1,861 वोटों के साथ शीर्ष पद हासिल किया। उन्होंने एबीवीपी के विकास पटेल को हराया, जिन्हें 1,447 वोट मिले।
उपाध्यक्ष:
के. गोपिका ने 2,966 वोट हासिल करके लेफ्ट को निर्णायक जीत दिलाई, जबकि एबीवीपी की तान्या कुमारी 1,730 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
महासचिव:
इस पोस्ट पर मुकाबला कांटे का रहा, लेकिन आखिर में लेफ्ट के सुनील यादव ने ABVP के राजेश्वर कांत दुबे को हरा दिया। सुनील यादव को 1915 वोट मिले और राजेश्वर कांत दुबे को 1,841 वोट मिले।
संयुक्त सचिव:
दानिश अली ने संयुक्त सचिव पद पर 1,991 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। उन्होंने ABVP के अनुज दमारा को हराया, जिन्हें 1,762 वोट मिले।
JNUSU Election Result 2025 LIVE: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट ने जीती चारों सीटें
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव का रिजल्ट जारी हो गया है। सेंट्रल पैनल की सभी चारों सीटों पर लेफ्ट यूनिटी के उम्मीदवारों की जीत हुई है। ABVP का सूपड़ा साफ हो गया है।
JNUSU Election Result 2025 LIVE: काउंटिंग सेंटर पर हाथापाई, सिक्योरिटी टाइट
जेएनयू में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के बीच लेफ्ट यूनिटी के ही सदस्यों के बीच हल्की हाथापाई होने की खबर है। यह घटना काउंटिंग वाली जगह के पास में ही हुई है जिसके बाद कैंपस में थोड़ी देर के लिए तनाव का माहौल रहा और मतगणना को रोका गया। कैंपस में सिक्योरिटी और टाइट कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, यह विवाद लेफ्ट ग्रुप में किसी मतभेद के कारण पैदा हुआ। हालांकि स्थिति को तुरंत ही नियंत्रण में ले लिया गया।
JNUSU Election Result 2025 LIVE: चारों सीटों पर लेफ्ट उम्मीदवार हुए आगे
JNU छात्र संघ (JNUSU) चुनावों के नतीजों का इंतजार आज रात तक खत्म हो जाएगा। वोटों को गिनती जारी है। अब तक 5,290 मतों की गिनती हो चुकी है जिसके बाद चारों प्रमुख सीटों पर लेफ्ट यूनिटी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
अध्यक्ष
लेफ्ट की अदिति मिश्रा ने 1,747 मतों के साथ एक मजबूत बढ़त हासिल की हुई है। उन्होंने एबीवीपी के विकास पटेल (जिन्हें 1,385 मत मिले) और पीएसए की शिंदे विजयलक्ष्मी (जिन्हें 1,144 मत मिले) को पीछे छोड़ दिया है। नोटा के तहत कुल 127 वोट डाले गए, जिनमें 34 खाली और 57 अवैध थे। अदिति वर्तमान में 362 मतों से आगे हैं।
उपाध्यक्ष
इस पद पर भी लेफ्ट यूनिटी से के. गोपिका 2,774 मतों के साथ आगे हैं। एबीवीपी की तान्या कुमारी (जिन्हें 1,657 मत मिले हैं) दूसरे स्थान पर हैं। नोटा की गिनती 366 है, जिसमें 98 खाली और 39 अमान्य मत हैं।
जनरल सेक्रेटरी
इस पोस्ट पर मुकाबला कांटे का चल रहा है। यहां लेफ्ट के सुनील यादव ABVP के राजेश्वर कांत दुबे से 38 वोटों के मामूली अंतर से आगे हैं। सुनील को 1,788 वोट मिले हैं, जबकि दुबे को 1,750 वोट मिले हैं। इस श्रेणी में 264 नोटा, 69 खाली और 39 अवैध वोट दर्ज किए गए हैं।
जॉइंट सेक्रेटरी
लेफ्ट के उम्मीदवार दानिश अली 1,854 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। एबीवीपी के अनुज दमारा को 1,693 वोट मिले हैं। नोटा को 221 वोट मिले, जिसमें 71 खाली और 38 अवैध वोट थे।
JNUSU Election Result 2025 LIVE: उपाध्यक्ष पद की क्या है ताजा स्थिति
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के नतीजों कुछ ही देर में जारी हो जाएंगे। 4590 वोटों की गिनती के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए स्थिति कुछ इस प्रकार है।
उपाध्यक्ष पद के लिए
के. गोपिका (Left): 2314
तान्या कुमारी (ABVP): 1496
नोटा 335
ब्लैंक 86
अमान्य 35
के. गोपिका 818 वोटों से आगे हैं।
JNUSU Election Result 2025 LIVE: अध्यक्ष पद पर अदिति मिश्रा की बढ़त जारी
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के नतीजों कुछ ही देर में जारी हो जाएंगे। 4590 वोटों की गिनती के बाद अध्यक्ष पद के लिए स्थिति कुछ इस प्रकार है।
अदिति मिश्रा (Left): 1500 वोट
विकास पटेल (ABVP): 1242 वोट
शिंदे विजयलक्ष्मी (PSA): 959
नोटा 121
ब्लैंक 33
अमान्य 53
अदिति मिश्रा 258 वोटों से आगे हैं।
JNUSU Election Result 2025 LIVE: लेफ्ट की बढ़त फिर से तीन सीटों पर हुई
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आज जारी होने हैं। मतगणना जारी है। लेफ्ट यूनिटी ने फिर से तीनों सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। 4590 वोटों की गिनती के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट पर लेफ्ट के उम्मीदवार आगे हैं जबकि जनरल सेक्रेटरी की पोस्ट पर ABVP के राजेश्वर कांत दुबे करीब 56 वोटों से आगे हैं।
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के परिणाम आज जारी किए जाएंगे। मतगणना जारी है। 4590 वोटों की गिनती के बाद स्थिति कुछ इस प्रकार है-:
अध्यक्ष पद के लिए
अदिति मिश्रा (Left): 1500 वोट
विकास पटेल (ABVP): 1242 वोट
शिंदे विजयलक्ष्मी (PSA): 959
नोटा 121
ब्लैंक 33
अमान्य 53
अदिति मिश्रा 258 वोटों से आगे हैं।
उपाध्यक्ष पद के लिए
के. गोपिका (Left): 2314
तान्या कुमारी (ABVP): 1496
नोटा 335
ब्लैंक 86
अमान्य 35
के. गोपिका 818 वोटों से आगे हैं।
जनरल सेक्रेटरी पद के लिए
राजेश्वर कांत दुबे (ABVP): 1553
सुनील यादव (Left): 1497
नोटा 238
ब्लैंक 63
अमान्य 37
राजेश्वर कांत दुबे लेफ्ट के सुनील यादव से 56 वोटों से आगे हैं।
जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए
दानिश अली (Left): 1570
अनुज दमारा (ABVP): 1541
नोटा 204
ब्लैंक 64
अमान्य 36
दानिश 29 वोटों से आगे
JNUSU Election Result 2025 LIVE: SSS में काउंसलर पोस्ट पर BAPSA उम्मीदवार ने दर्ज की जीत
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आज जारी किए जाएंगे। चुनावी नतीजों से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल, BAPSA की कोमल देवी ने SSS काउंसलर पद पर जीत हासिल की है, जो पार्टी के लिए 11 साल बाद ऐतिहासिक जीत है।
JNUSU Election Result 2025 LIVE: ABVP के पीछे पूरी मशीनरी काम कर रही है- गोपिका बाबू
गोपिका बाबू ने PTI से बात करते हुए RSS, BJP और जेएनयू की वाइस चांसलर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा है, "एबीवीपी के पीछे पूरी RSS मशीनरी काम कर रही है, चाहे वह केंद्र सरकार हो, राज्य सरकार हो, रेक्टर हो, प्रॉक्टर हो, छात्रसंघ अध्यक्ष हो, या फिर जेएनयू की वाइस चांसलर हो जो खुद कहती हैं कि वह बाल सेविका रह चुकी हैं और RSS को उनका सपोर्ट भी है।"
JNUSU Election Result 2025 LIVE: 'चारों पोस्ट लेफ्ट यूनिटी ही जीतेगी, ABVP का होगा सफाया'
लेफ्ट यूनिटी की ओर से SFI उम्मीदवार गोपिका बाबू ने कहा है कि इस चुनाव में लेफ्ट को ही जीत मिलेगी, हम चारों पोस्ट पर जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी SSS ( लेफ्ट का गढ़) से सेंट्रल पैनल के बैलेट खुलेंगे तो तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी, जीत हमारी ही होगी।
JNUSU Election Result 2025 LIVE: जेएनयू में बैलेट से शुरू होती है वोटों की गिनती
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में वोटों की गिनती सबसे पहले बैलेट से शुरू होती है। JNU में मतों की गिनती ट्रांसपेरेंट, मैनुअल और स्टेप वाइज प्रक्रिया से बंधी हुई है। इससे सबसे पहले बैलेट का उचित मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाता है। मतगणना की शुरुआत सभी मतदान केंद्रों के बैलेट को की जाती है।
JNUSU Election Result 2025 LIVE: गठबंधन के बाद भी लेफ्ट को ABVP से मिल रही टक्कर
इस साल जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट यूनिटी नाम से एक गठबंधन बना जिसमें AISA, SFI और DSF प्रमुख रूप से शामिल है, लेकिन गठबंधन को अकेले ABVP से कड़ी टक्कर मिल रही है। 2 पोस्ट पर लेफ्ट जबकि 2 ही पोस्ट पर ABVP आगे है। हालांकि अध्यक्ष पद पर लेफ्ट उम्मीदवार ही आगे है।
जेएनयू छात्रासंघ चुनाव 2025 रिजल्ट: कड़ी निगरानी में होती है जेएनयू छात्रसंघ चुनाव की मतगणना
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव की मतगणना डीयू से काफी अलग होती है। काउंटिंग का पूरा सिस्टम अलग होता है। पूरी मतगणना प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंट काउंटिंग सेंटर पर उपस्थित होते हैं और वोटों की गिनती की पूरी निगरानी की जाती है। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखा जाता है।
JNUSU Election Result 2025 LIVE: जनरल सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट पर ABVP आगे
जनरल सेक्रेटरी पद के लिए
राजेश्वर कांत दुबे (ABVP): 1496
सुनील यादव (Left): 1367
शुएब खान (BAPSA): 592
प्रीति (NSUI): 361
गोपी कृष्णन यू (AISF): 196
नोटा 231
रिक्त 62
अमान्य 35
जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट के लिए
दानिश अली (Left): 1447
अनुज दामारा (ABVP): 1494
रवि राज (CRJD): 684
मनमोहन मित्रुका (PDSU): 260
कुलदीप ओझा (NSUI): 167
नोटा 198
रिक्त 63
अमान्य 34
JNUSU Election Result 2025 LIVE: उपाध्यक्ष पद पर क्या है स्थिति?
उपाध्यक्ष पद के लिए
के गोपिका (Left): 2146
तान्या कुमारी (ABVP): 1437
शेख शाहनवाज (NSUI): 316
नोटा 324
रिक्त 85
अमान्य 32
JNUSU Election Result 2025 LIVE: अध्यक्ष पद का ये है ताजा हाल
अध्यक्ष पद के लिए
अदिति मिश्रा (Left): 1375
विकास पटेल (ABVP): 1192
शिंदे विजयलक्ष्मी (PSA): 915
विकास (NSUI): 341
अंगद सिंह (IND): 136
राज रतन राजौरिया (BAPSA): 180
नोटा 118
JNUSU Election Result 2025 LIVE: पिछले साल एक सीट पर जीती थी ABVP
साल 2024 के चुनाव में वामपंथी छात्र संगठनों (Left Unity) ने सेंट्रल पैनल के चार में से तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज कर अपना मजबूत दबदबा कायम किया था जबकि एक सीट ABVP के खाते में गई थी।
JNUSU Election Result 2025 LIVE: ABVP अब दो पोस्ट पर आगे
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव परिणाम काफी दिलचस्प होता जा रहा है। आज सुबह से ABVP को सिर्फ एक सीट पर बढ़त मिल रही थी। जनरल सेक्रेटरी पद पर राजेश्वर कांत दुबे आगे चल रहे थे, लेकिन अब जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट पर ABVP को बढ़त मिल गई है। अनुज दामारा 1494 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं जबकि लेफ्ट कैंडिडेट दानिशअली 1447 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
JNUSU Election Result 2025 LIVE: 4340 वोटों की गिनती के बाद कुछ ऐसी है स्थिति
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव की मतगणना जारी है। 4340 वोटों की मतगणना के बाद कुछ ऐसी स्थिति है।
अध्यक्ष पद के लिए
अदिति मिश्रा (Left): 1375
विकास पटेल (ABVP): 1192
शिंदे विजयलक्ष्मी (PSA): 915
विकास (NSUI): 341
अंगद सिंह (IND): 136
राज रतन राजौरिया (BAPSA): 180
नोटा 118
उपाध्यक्ष पद के लिए
के गोपिका (Left): 2146
तान्या कुमारी (ABVP): 1437
शेख शाहनवाज (NSUI): 316
नोटा 324
रिक्त 85
अमान्य 32
जनरल सेक्रेटरी पद के लिए
राजेश्वर कांत दुबे (ABVP): 1496
सुनील यादव (Left): 1367
शुएब खान (BAPSA): 592
प्रीति (NSUI): 361
गोपी कृष्णन यू (AISF): 196
नोटा 231
रिक्त 62
अमान्य 35
जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट के लिए
दानिश अली (Left): 1447
अनुज दामारा (ABVP): 1494
रवि राज (CRJD): 684
मनमोहन मित्रुका (PDSU): 260
कुलदीप ओझा (NSUI): 167
नोटा 198
रिक्त 63
अमान्य 34
JNUSU Election Result 2025 LIVE: वाइस प्रेसिडेंट पोस्ट का क्या है अपडेट?
उपाध्यक्ष के लिए भी लेफ्ट कैंडिडेट के पास बढ़त है। लेफ्ट उम्मीदवार के गोपिका 2146 वोटों के साथ आगे हैं जबकि ABVP की तान्या कुमार 1437 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
JNUSU Election Result 2025 LIVE: अध्यक्ष पद पर लेफ्ट उम्मीदवार की बढ़त बरकरार
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आज जारी किए जाएंगे। मतगणना जारी है। अध्यक्ष पद के लिए लेफ्ट यूनिटी की उम्मीदवार अदिति मिश्रा 1375 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। वहीं ABVP के विकास पटेल कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वह भी 1192 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
JNUSU Election Result 2025 LIVE: अध्यक्ष पद पर कांटे का मुकाबला, जल्द जारी होगा रिजल्ट
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव 2025 का रिजल्ट आज जारी होगा। काउंटिंग अभी जारी है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, अध्यक्ष पद पर लेफ्ट यूनिटी की अदिति मिश्रा 1,111 वोटों के साथ आगे हैं। वहीं एबीवीपी के विकास पटेल 914 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि बापसा के राज रतन आर. और पीएसए की एस. विजयलक्ष्मी क्रमशः 137 और 763 वोटों के साथ पीछे हैं।
JNUSU Election Result 2025 LIVE: 3 पोस्ट पर लेफ्ट आगे जबकि एक पर ABVP की बढ़त
ताजा अपडेट के मुताबिक, अध्यक्ष पद पर लेफ्ट की आदिति मिश्रा आगे चल रही हैं। वाइस प्रेसिडेंट पोस्ट पर भी लेफ्ट उम्मीदवार के गोपिका बाबू आगे हैं। जनरल सेक्रेटरी पोस्ट पर ABVP के राजेश्वर आगे हैं जबकि जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट पर लेफ्ट की दानिश अली आगे हैं।
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आज जारी होंगे। मतगणना जारी है। ताजा अपडेट के मुताबिक, जनरल सेक्रेटरी पोस्ट पर ABVP के राजेश्वर दुबे आगे चल रहे हैं जबकि तीन अन्य पदों पर लेफ्ट के उम्मीदवार आगे हैं।
JNUSU Election Result 2025 LIVE: पिछले साल के मुकाबले कम रहा वोटिंग प्रतिशत
जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव 2025 की मतगणना जारी है और आज नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस साल कुल 9,043 छात्रों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इस बार के चुनाव में कुल 67 प्रतिशत ही वोटिंग हुई जो पिछले साल के मुकाबले 3 प्रतिशत कम है।
JNU Election Result 2025 Live: चारों सेंट्रल पोस्ट पर लेफ्ट आगे, जल्द आएगा फाइनल रिजल्ट
JNU छात्रसंघ चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। काउंटिंग 4 नवंबर को मतदान वाले दिन ही रात 9 बजे से शुरू हो गई थी और अभी लेफ्ट यूनिटी चारों सेंट्रल पोस्ट पर आगे चल रही है।
अदिति मिश्रा, किझाकूट गोपिका बाबू, सुनील यादव और दानिश अली अपने-अपने पदों पर आगे चल रहे हैं। फाइनल रिजल्ट जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे।
JNUSU Election Result 2025 LIVE: साल 2024 में जेएनयू छात्रसंघ चुनाव कौन जीता था?
साल 2024 के चुनाव में वामपंथी छात्र संगठनों (Left Unity) ने सेंट्रल पैनल के चार में से तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज कर अपना मजबूत दबदबा कायम किया था। इसके अलावा AISA (वाम समर्थित) से धनंजय ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी।
JNUSU Election Result 2025 Live: रेस में सबसे आगे ये उम्मीदवार
सेंट्रल पैनल के चारों प्रमुख पदों पर लेफ्ट यूनिटी (वामपंथी गठबंधन) ने अपनी निर्णायक बढ़त बनाए रखी है, जबकि ABVP एक पद पर कड़ी टक्कर दे रही है।
अब तक मिले रुझानों के अनुसार —
अध्यक्ष (President): अदिति मिश्रा
उपाध्यक्ष (Vice-President): गोपिका बाबू
महासचिव (General Secretary): राजेश्वर कांत दुबे
संयुक्त सचिव (Joint Secretary): दानिश अली
JNUSU Election Result 2025 Live: लेफ्ट और ABVP के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में इस बार सीधा और कड़ा मुकाबला लेफ्ट यूनिटी (AISA, SFI, DSF का गठबंधन) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच है।
