Jharkhand Board Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर सकता है। झारखंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम गुरुवार को घोषित होने की उम्मीद थी। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) के वाइस चेयरमैन विनोद सिंह ने कहा कि जल्द ही तारीख की घोषणा की जाएगी। एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.jacresults.com पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

जेएसी कक्षा 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2022 के बीच हुई थी और जेएसी कक्षा 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल, 2022 के बीच हुई थी। 2021 में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी और छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास किया गया था। इस बार बोर्ड ने कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की थी।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि झारखंड बोर्ड इस बार टॉपर्स की लिस्ट जारी कर सकता है। इससे पहले बोर्ड ने सभी स्कूलों को 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की सूची मूल्यांकन प्रक्रिया से पहले जारी करने का निर्देश दिया था।

ऐसे चेक करें परिणाम
झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर मौजूद परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना विवरण भरें।
‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
परिणाम को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।