झारखंड में 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम का इंतजार 31 मई 2025, शनिवार को सुबह 11:30 बजे खत्म हो जाएगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। परिणाम की घोषणा झारखंड के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस रांची स्थित JAC कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

JAC 12th Result 2025 Check Direct Link Here

कहां चेक कर सकते हैं JAC 12th result 2025?

झारखंड बोर्ड की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी किया जाएगा जिसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा। लिंक एक्टिव एक घंटे बाद यानी 12:30 बजे होगा। इस वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर भी परिणाम चेक कर सकते हैं। साथ ही डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट देखने की सुविधा मिलेगी। डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर परिणाम देखा जा सकता है।

झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025: कैसे चेक करें परिणाम?

जैक बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर विजिट करें।

अब नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए Result सेक्शन पर क्लिक करें।

अब एक नई वेबसाइट ओपन होगी यहां Results of Examination – 2025 के नीचे 12वीं रिजल्ट का लिंक नजर आएगा उस पर क्लिक करें।

अब रिजल्ट का पेज खुल जाएगा वहां Roll Code और Roll Number दर्ज कर सबमिट करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

कब हुई थीं परीक्षा ?

बता दें कि इस साल झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित कराई थीं। वहीं प्रैक्टिकल एग्जाम 5 मार्च से 20 मार्च के बीच आयोजित हुए थे। इस साल तीनों स्ट्रीम में मिलाकर कुल 3 लाख से अधिक बच्चे उपस्थित हुए हैं।