JAC 12th Topper List 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल दोनों ही स्ट्रीम में लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस साल 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 79.26 फीसदी रहा। दोनों ही स्ट्रीम में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत भी ज्यादा रहा। साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 80.29 फीसदी रहा तो वहीं कॉमर्स में 95.05 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। जैक 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर Direct Link के जरिए चेक किया जा सकता है। रिजल्ट देखने के लिए आपको रोल कोड और रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा।

धनबाद की अंकिता दत्ता ने किया टॉप

बात करें टॉपर की तो धनबाद की अंकिता दत्ता ने 12वीं में टॉप किया है। अंकिता साइंस स्ट्रीम की छात्रा है। धनबाद के गोविंदपुर स्थित स्कूल की छात्रा अंकिता दत्ता को 500 में से कुल 477 मार्क्स मिले हैं। अंकिता का नाम 12वीं मेरिट की सूची में सबसे ऊपर है।

दूसरे स्थान पर सिंहभूम जिले के अंकित कुमार साह रहे हैं जिन्होंने 500 में 476 मार्क्स हासिल किए हैं। अंकित कुमार साह सिंहभूम जिले के नोवामुंडी इंटर कॉलेज के स्टूडेंट हैं।

तीसरे स्थान पर किशोर कुमार, जगन्नाथ सिंह चौधरी और हिमांशु कुमार हैं जिन्होंने 500 में 474 नंबर प्राप्त किए हैं।

झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025: टॉपर्स की पूरी सूची

रैंकनाममार्क्सस्कूलजिला
1. अंकिता दत्ता477राजकीयकृत +2 हाई स्कूल, गोविंदपुरधनबाद
2.अंकित कुमार साह476नोवामुंडी इंटर कॉलेज, नोवामुंडी वेस्ट सिंहभूम
3.किशोर कुमार474+2 हाई स्कूल, बड़कागांव हजारीबाग
3.जगन्नाथ सिंह चौधरी474वी.के. मजदूर इंटर कॉलेज, चासबोकारो
3.हिमांशु कुमार474बिष्णुगढ़ इंटर कॉलेज, बिष्णुगढ़हजारीबाग
4.जिया श्रीवास्तव473उर्सुलाइन इंटर कॉलेजरांची
4.मुस्कान कुमारी473उर्सुलाइन इंटर कॉलेजरांची
4.साक्षी गुप्ता473उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, छोटकी खड़गडीहा, बेंगाबादगिरिडीह
5.आतोशी मिश्रा472आदिवासी +2 हाई स्कूल, बांगुरदापूर्वी सिंहभूम
6.जीतन साह471+2 श्रीमती जी दामिन हाई स्कूल, बिशनपुर

इस साल कितना रहा पासिंग प्रतिशत

बता दें कि इस साल साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में कुल मिलाकर 98634 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 78186 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास कर ली है। इस साल का पासिंग 79.26 प्रतिशत रहा है जो कि पिछले साल के मुकाबले कम हुआ है। लास्ट ईयर 85.48 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। हालांकि पिछले साल साइंस और कॉमर्स के साथ-साथ आर्ट्स का भी रिजल्ट जारी हुआ था।