JAC 10th Topper 2025, Prize Money details: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा गीतांजलि ने टॉप किया है। गीतांजलि को 98.60 फीसदी मार्क्स मिले हैं। बता दें कि पिछले साल 10वीं में ही टॉप 3 पोजिशन पर रहने वाली छात्राएं भी इसी स्कूल की थीं।

टॉपर्स को मिलने वाली प्राइज मनी की डिटेल

बता दें कि टॉप 3 पोजिशन पर रहने वाले स्टूडेंट्स को सरकार की ओर से प्राइज मनी भी दी जाएगी। इसमें फर्स्ट पोजिशन वाले को 3 लाख रुपए का कैश प्राइज मिलेगा। दूसरे नंबर पर रहने वाले टॉपर को 2 लाख रुपए और तीसरे नंबर पर रहने वाले टॉपर को 1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।

JAC 10th Result 2025: Check Direct Link

झारखंड बोर्ड 10वीं में टॉप 4 रैंक पर रहने वाले स्टूडेंट

झारखंड बोर्ड 10वीं में हजारीबाग की छात्रा गीतांजलि ने टॉप किया है। उनके 500 में से 493 मार्क्स हैं और उनका पासिंग प्रतिशत 98.60 फीसदी है।

दूसरे स्थान पर चार स्टूडेंट रहे हैं। इनमें ऋतु कुमारी, अमृता गुप्ता, पूजा कुमारी, अमर कुमार का नाम शामिल है। इन चारों के 500 में से 491 नंबर हैं और 98.20 फीसदी मार्क्स आए हैं।

थर्ड पोजिशन के लिए शिवानी कुमारी और विकास प्रमाणिक का नाम है। उनके 97.80 फीसदी मार्क्स हैं।

चौथे स्थान पर श्रेया कुमारी और साक्षी कुमारी हैं जिनके 488 मार्क्स हैं। इनके 97.60 फीसदी नंबर हैं।

झारखंड बोर्ड 10वीं में इस साल कितने बच्चे हुए पास?

इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 395755 स्टूडेंट पास हुए हैं। इस साल कुल 433944 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 431488 स्टूडेंट्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे।

इस साल कितना रहा पासिंग प्रतिशत

झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल कुल 91.71 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है। 2024 में झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 90.39 फीसदी बच्चे पास हुए थे। उससे पहले 2023 में 10वीं का पासिंग प्रतिशत 95.38 फीसदी रहा था। वहीं 2022 में 91.19 और 2021 में 95.93 फीसदी बच्चे पास हुए थे।

इस साल अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिले

कोडरमा 98.1 प्रतिशत के साथ टॉप पर रहा

कोडरमा जिले का पास प्रतिशत 98.1 फीसदी रहा।

जामताड़ा का पास प्रतिशत 96.33 फीसदी रहा।

लातेहार में 96.23 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं।