JAC Class 12th Arts Result 2016: झारखंड बोर्ड ने इंटरमीडिएट कला संकाय (आर्ट्स) का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए। नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in और jharresults.nic.in पर जाकर देखे जा सकते हैं। एग्जाम 16 फरवरी से 10 मार्च तक हुए थे।

इसके अलावा एग्जाम के नतीजे एसएमएस के जरिए भी पा सकते हैं। इसके लिए RESULT <space>JAC12<space>ROLL CODE + ROLL NUMBER लिखकर 5626 पर भेजना होगा। आपका मोबाइल पर कुछ ही देर में नतीजे आ जाएंगे।

ऐसे चेक करें JAC results 2016:-
-सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in या jharresults.nic.in जाएं।
-वेबसाइट पर दिए गए JAC results 2016 लिंक पर क्लिक करें।
-वहां मांगे गए रोलनंबर और जन्मतिथि डालें।
-आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर होगा।
-अपने रिजल्ट का प्रिंट निकाल लें।

झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) द्वारा इस साल आयोजित इंटरमीडिएट कला (आर्ट्स) की परीक्षा में कुल 3.21 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। आमतौर पर झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) परीक्षा समाप्त होने के 60 दिनों के भीतर रिजल्ट घोषित कर देता है। पिछले साल (2015) इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम दो भागों में जारी किये गए थे। 2015 में जारी रिजल्ट में कुल 88.93 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए थे। परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। कुल परिणाम में 87. 64 फीसद लड़कियां और 86.54 फीसद लड़के पास घोषित किए गए थे।