JEE Main 2025 Topper story:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 सेशन 1 का रिजल्ट 11 फरवरी 2025 (मंगलवार) को घोषित कर दिया। जिन उम्मीदवारों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Main) BE और BTech पेपर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस बार इस परीक्षा में 14 कैंडिडेट्स 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है, लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि उन 14 कैंडिडेट्स में सिर्फ एक ही लड़की का नाम शामिल है।
JEE Main 2025 Topper: कौन है वो लड़की?
इस साल जिन 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है, उनमें 5 राजस्थान से हैं। वहीं जिस इकलौती महिला ने 100 पर्सेंटाइल की सूची में जगह बनाई है उसका नाम साई मनोगना गुथिकोंडा है जो कि आंध्र प्रेदश की रहने वाली हैं और जनरल कैटेगिरी से आती हैं। 100 पर्सेंटाइल लाने वाले कुल 14 कैंडिडेट्स में 12 कैंडिडेट्स जनरल कैटेगिरी के हैं।
JEE Main 2025 Topper: कैसे मिली सफलता
मीडिया से बात करते हुए साई मनोगना ने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके स्कूल के शिक्षकों का बड़ा हाथ है, जिन्होंने इस परीक्षा की तैयारी में काफी मदद की है। मनोगना ने कहा कि, वह शिक्षकों द्वारा दिए बताए गए रुटीन, निर्देश और सुझावों का पालन करती थीं।
JEE Main 2025 Topper: किस विषय को कितना दिया समय
साई मनोगना ने कहा कि, वह प्रतिदिन फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय को एक-एक घंटा दिया करती थीं, जिसके साथ वह गणित विषय को 1 घंटा 20 मिनट का समय दिया करती थीं। इस तैयारी के साथ ही उन्होने इस परीक्षा से काफी पहले इसका मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी की समीक्षा की थी।
JEE Main 2025 Topper: इस फील्ड में बनाना चाहती हैं करियर
आंध्र प्रदेश के गुंटूर की साई मनोगना गुथिकोंडा जेईई मेन सेशन 1 में टॉप करने वाले 14 लोगों में एकमात्र महिला हैं, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में अपना भविष्य देखती हैं और इसी फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती हैं।
JEE Main 2025 Topper: कितने उम्मीदवारों ने दी थी यह परीक्षा?
बता दें कि जेईई सेशन 1 परीक्षा के लिए 12.58 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। NTA ने 10 फरवरी को JEE Main की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे और जिन्होंने JEE Main के प्रश्नों को चुनौती दी थी, वे अब प्रश्नों के उत्तर देख सकते हैं। इस साल, एजेंसी ने 12 प्रश्नों को हटा दिया है।
JEE Main 2025 Topper: 14 टॉपर्स की सूची जिन्हें मिला 100 पर्सेंट स्कोर
-आयुष सिंघल, राजस्थान
-कुशाग्र गुप्ता, कर्नाटक
-दक्ष, दिल्ली (एनसीटी)
-हर्ष झा, दिल्ली (एनसीटी)
-रित गुप्ता, राजस्थान
-श्रेयस लोहिया, उत्तर प्रदेश<br>-सक्षम जिंदल, राजस्थान
-सौरव, उत्तर प्रदेश
-विशाद जैन, महाराष्ट्र<br>-अर्णव सिंह, राजस्थान
-शिवेन विकास तोषनीवाल, गुजरात
-साई मनोग्ना गुथिकोंडा, आंध्र प्रदेश
-एस.एम. प्रकाश बेहरा, राजस्थान
-बानी ब्रता माजी, तेलंगाना
JEE Main 2025 Topper: कब हुई थी परीक्षा?
जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा (बीई/बीटेक) की परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को दो शिफ्ट में किया था। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक यह परीक्षा हुई थी। वहीं, पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) की परीक्षा का आयोजन 30 जनवरी को दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक किया गया था।