JAC Jharkhand Board 10th, 12th Date Sheet 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट दिसंबर 2024 के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। JAC 10वीं, 12वीं टाइम टेबल 2025 जारी होने के बाद राज्य बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके डाउनलोड कर सकेंगे। टाइम टेबल जारी होने पर यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक।
JAC 10th, 12th Date Sheet 2025: कब होंगी परीक्षाएं
रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 6 फरवरी, 2025 से 26 मार्च, 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षाएं पूरी तरह पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएंगी।
JAC 10th, 12th Date Sheet 2025: सिंगल शिफ्ट में होगी परीक्षाएं
झारखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन सिर्फ एक शिफ्ट में ही करवाया जाएगा। यह शिफ्ट सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगी।
JAC 10th, 12th Date Sheet 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की संभावित डेटशीट 2025
JAC 10th, 12th Date Sheet 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की संभावित डेटशीट 2025
JAC 10th, 12th Date Sheet 2025: झारखंड बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करें ?
JAC बोर्ड टाइम टेबल 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करें।
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर, परीक्षा अनुभाग पर क्लिक करें।
स्टेप 3. परीक्षा कार्यक्रम पर क्लिक करें और JAC टाइम टेबल 2025 पीडीएफ प्रारूप में दिखाई देगा।
स्टेप 4. इस झारखंड 2025 टाइम टेबल पीडीएफ डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।