JAC Board Class 8th Result 2019: झारखंड बोर्ड ने 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। झारखंड अकैडमिक काउंसिल ने रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि इस बार 8वीं में कुल 84.58 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की। सफल छात्रों के मामले में हजारीबाग जिला पहले नंबर पर रहा। वहीं, दूसरे नंबर पर कोडरमा और तीसरे नंबर पर राजधानी रांची है। बता दें कि 8वीं कक्षा की परीक्षा में 4 लाख से भी अधिक छात्र शामिल हुए थे। खास बात यह है कि यह परीक्षा पहली बार ओएमआर सीट पर हुई थी।
National Hindi News, 17 April 2019 LIVE Updates: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
दरअसल, झारखंड अकैडमिक काउंसिल ने मंगलवार को 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। यह परीक्षा 11 फरवरी को हुई थी। वहीं, बोर्ड ने सिर्फ 2 महीने में ही रिजल्ट जारी कर दिया। 8वीं की परीक्षा में हजारीबाग जिले के सर्वाधिक 91.78 प्रतिशत छात्र सफल हुए। वहीं, सबसे खराब प्रदर्शन जामताड़ा जिले का रहा। यहां केवल 69.20 प्रतिशत छात्र ही पास हो सके। झारखंड में पहली बार 8वीं की परीक्षा ओएमआर सीट पर ली गई थी। छात्रों को रिजल्ट में प्रतिशत की जगह ग्रेड दिया गया।
कितने हुए पास और फेल: बता दें कि आठवीं की परीक्षा में कुल 4,89,852 छात्र शामिल हुए थे। इसमें 41,4319 छात्रों को सफलता हासिल हुई, जबकि 75,533 छात्र फेल हो गए। राज्य भर में सफल छात्रों का प्रतिशत 84. 58 रहा। रांची में 90 प्रतिशत से अधिक छात्र सफल हुए।
कौन जिले रहे अव्वल: बता दें कि अगर टॉप पांच जिलों की बात करें तो पहले नंबर पर हजारीबाग, दूसरे पर कोडरमा, रांची तीसरे, गोड्डा चौथे और पांचवें नंबर पर गिरिडीह रहा। इसके बाद क्रमशः चतरा, धनबाद, पलामू, रामगढ़, गढ़वा और सिमडेगा जिले के छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

