झारखंड में अगले साल होने वालीं माध्यमिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 27 नवंबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर पूरी डेटशीट जारी कर दी है। स्टूडेंट्स इसी वेबसाइट से डेटशीट की पीडीएफ फाइल को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

अलग-अलग तारीख में खत्म होंगी परीक्षा

झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू तो एकसाथ होंगी लेकिन एग्जाम खत्म अलग-अलग तारीख में होंगे। 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2026 को समाप्त होंगी जबकि 12वीं की परीक्षा 23 फरवरी को खत्म होंगी। 10वीं का आखिरी पेपर अरबी/मुंडारी/संथाली/ओराओं/पर्सियन/हो भाषा की होगी। वहीं 12वीं का आखिरी पेपर हिंदी/मातृभाषा का होगा।

BBOSE 10th Admit Card Out: बिहार बोर्ड ओपन स्कूल 10वीं का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका

यहां देखें 10वीं और 12वीं का पूरा शेड्यूल

झारखंड बोर्ड 12वीं की पूरी डेटशीट(समय – दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक)
परीक्षा तिथि और दिनविषय
3- फरवरी-2026वोकेशनल सब्जेक्ट
4- फरवरी-2026अर्थशास्त्र, नृविज्ञान
5 फरवरी 2026गणित/सांख्यिकी
6 फरवरी 2026अर्थशास्त्र, लेखाशास्त्र
7 फरवरी 2026भौतिक विज्ञान
9 फरवरी 2026जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान+प्राणी विज्ञान)
व्यवसाय अध्ययन
समाजशास्त्र
10 – फ़रवरी-2026भूविज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, भूगोल
11- फरवरी-2026उद्यमिता, गृह विज्ञान
13-फरवरी-2026दर्शनशास्त्र, रसायन विज्ञान
14-फरवरी-2026इतिहास
16-फरवरी-2026राजनीति विज्ञान
17 फरवरी 2026मनोविज्ञान,
कंप्यूटर विज्ञान
18- फरवरी-2026हिंदी ‘ई’ और अंग्रेजी ‘ए’
20- फरवरी-2026हिंदी ‘ए’ और अंग्रेजी ‘ए’ संगीत
21- फरवरी-2026वैकल्पिक विषय, अतिरिक्त विषय
23- फरवरी-2026हिंदी बी, मातृभाषा

झारखंड बोर्ड 10वीं की डेटशीट

जेएसी 10वीं परीक्षा 2026: तिथि और दिनविषय (सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक)
3- फरवरी-2026आईआईटी एवं अन्य व्यावसायिक विषय (प्रश्न उत्तर पुस्तिका – प्रातः 9:45 से दोपहर 12:30 बजे तक)
4- फरवरी-2026हिंदी (पाठ्यक्रम ए और पाठ्यक्रम बी)
5 फरवरी 2026वाणिज्य, गृह विज्ञान
6 फरवरी 2026उर्दू / उड़िया / बंगाली
7 फरवरी 2026सामाजिक विज्ञान
10- फरवरी-2026संगीत
11- फरवरी-2026अंक शास्त्र
13- फरवरी-2026अंग्रेज़ी
14- फरवरी-2026खरिया/नागपुरी/पंच परगनिया/खोरठा/कुरमाली
16- फरवरी-2026संस्कृत
17 फरवरी 2026अरबी/मुंडारी/संथाली/उराँव/फ़ारसी/हो

कैसे डाउनलोड करें डेटशीट की पीडीएफ फाइल?

झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर Secondary Exam (10th) Intermediate (12th) पर क्लिक करें।

अब साइट के होम पेज पर Notices सेक्शन में डेटशीट डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।

जो पीडीएफ डाउनलोड होगी यही डेटशीट है। इसका प्रिंट आउट जरूर निकलवा लें।