भारत देश राज्यों का एक संघ है। यह देश एक प्रभुसत्ता सम्पन्न, धर्मनिरेपक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य है जिसमें संसदीय प्रणाली की सरकार है। इस देश में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं और उन सभी की राजधानियां भी हैं। भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी के बारे में हर स्कूली बच्चे को पता होना चाहिए। ये सवाल अक्सर परीक्षाओं में पूछ लिया जाता है और सिर्फ परीक्षाओं में ही नहीं बल्कि कोई भी परिचित या अपरिचित इंसान इस सवाल को आपके बच्चे से पूछ सकता है, इसलिए आपके बच्चे को सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
भारत के 28 राज्य और उनकी राजधानी
| राज्य का नाम | राजधानी |
| आंध्र प्रदेश | अमरावती |
| अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर |
| असम | दिसपुर |
| बिहार | पटना |
| छत्तीसगढ़ | रायपुर |
| गोवा | पणजी |
| गुजरात | गांधीनगर |
| हरियाणा | चंडीगढ़ |
| हिमाचल प्रदेश | शिमला |
| झारखंड | रांची |
| कर्नाटक | बेंगलुरु |
| केरल | तिरुवनंतपुरम |
| मध्य प्रदेश | भोपाल |
| महाराष्ट्र | मुंबई |
| मणिपुर | इम्फाल |
| मेघालय | शिलांग |
| मिज़ोरम | आइजोल |
| नागालैंड | कोहिमा |
| ओडिशा | भुवनेश्वर |
| पंजाब | चंडीगढ़ |
| राजस्थान | जयपुर |
| सिक्किम | गंगटोक |
| तमिलनाडु | चेन्नई |
| तेलंगाना | हैदराबाद |
| त्रिपुरा | अगरतला |
| उत्तर प्रदेश | लखनऊ |
| उत्तराखंड | देहरादून |
| पश्चिम बंगाल | कोलकाता |
भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी
| केंद्र शासित प्रदेश का नाम | राजधानी |
| अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | पोर्ट ब्लेयर |
| चंडीगढ़ | चंडीगढ़ |
| दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव | दमन |
| दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) | नई दिल्ली</td> |
| जम्मू और कश्मीर | श्रीनगर (गर्मी), जम्मू (सर्दी) |
| लद्दाख | लेह |
| लक्षद्वीप | कवरत्ती |
| पुडुचेरी | पुडुचेरी |
भारत में इन राज्यों की हैं दो राजधानी
भारत में कुछ राज्य ऐसे भी हैं जिनकी दो राजधानियां हैं। इसमें महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का नाम शामिल है। महाराष्ट्र की एक राजधानी तो मुंबई है ही। इसके अलावा नागपुर महाराष्ट्र की शीतकालीन राजधानी है। वहीं जम्मू और कश्मीर की भी दो राजधानियां हैं। गर्मियों में श्रीनगर और सर्दियों में जम्मू।
हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला और शिमला राज्य की दो राजधानियां हैं। 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि धर्मशाला शहर राज्य की दूसरी राजधानी होगी। देवभूमि उत्तराखंड की भी दो राजधानी हैं पहली देहरादून और दूसरी गैरसेंण। वहीं कर्नाटक की भी बेंगलुरु और बेलगाम राजधानी है। लद्दाख की भी दो राजधानी हैं लेह और करगिल।
